अमेरिका का नया ‘मिसाइल कैरियर’ ड्रोन, रेंज और ताकत ने चौंकाया

By Defence Detective

Published On:

Date:

MISSILE CARRIER

अमेरिका ने एक नया बड़ा ड्रोन पेश किया है, जो कम कीमत में लंबी दूरी तक उड़ान भरने और भारी हथियार ले जाने में कैपेबल है। अमेरिकी डिफेंस कंपनी Swarm Aero ने 14 सितंबर 2026 को अपने इस नए Gamera ड्रोन का पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया। यह सामान्य निगरानी ड्रोन नहीं है। कंपनी इसे लंबी दूरी की स्ट्राइक, खुफिया निगरानी और बड़े मिसाइल हथियार ले जाने के लिए तैयार कर रही है।

सबसे खास बात यह है कि Gamera को शुरू से ही कम कीमत पर बड़ी संख्या में बनाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसे अमेरिकी वायुसेना के नए Massed Modular Aircraft (MMA) कार्यक्रम के लिए पेश किया गया है। यह ड्रोन MQ-9 Reaper का सस्ता ऑप्शन बनने की दौड़ में है।

इसकी असली खासियत इसका आकार नहीं, बल्कि लंबी दूरी तक उड़कर भारी हथियार पहुंचाने की क्षमता है।

Gamera की खासियत?

Swarm Aero ने Gamera को Group 5 UAS यानी बड़े और लंबी दूरी तक उड़ान भरने वाले UAV की श्रेणी में रखा है। कंपनी के मुताबिक इसका डिजाइन Reaper की नकल नहीं है, बल्कि इसे ज्यादा दूरी और बड़े हथियारों को ध्यान में रखकर नए सिरे से बनाया गया है।  Gamera की प्रमुख क्षमताएं इस तरह बताई गई हैं:-

  • करीब 72 फीट का विंगस्पैन
  • एक बार ईंधन भरने पर 9,000 नॉटिकल मील तक उड़ सकता है।
  • करीब 2,800 पाउंड से ज्यादा पेलोड यानी करीब 1270 किलोग्राम
  • कुल 7 हथियार/पेलोड स्टेशन
  • लंबी दूरी के हथियारों के साथ कई घंटे क्षेत्र में बने रहने की क्षमता
  • स्ट्राइक के अलावा निगरानी और सेंसर मिशन के लिए मॉड्यूलर डिजाइन
  • इंजन- Honeywell TPE331 turboprop

  Group 5 UAS का मतलब-  सबसे बड़े और सबसे ज्यादा क्षमता वाले ड्रोन/अनमैन्ड एयरक्राफ्ट की अमेरिकी श्रेणी

आसान भाषा में समझें:-

  • UAS = Unmanned Aircraft System
  • Group 5 = अमेरिकी सेना की UAS वर्गीकरण में सबसे ऊंची श्रेणी
  • इसमें आमतौर पर 55 पाउंड (लगभग 25 किलो) से ज्यादा वजन वाले, 18,000 फीट से ऊपर उड़ सकने वाले और लंबी दूरी/लंबे समय तक उड़ान भरने वाले ड्रोन आते हैं।
  • MQ-9 Reaper भी Group 5 UAS का उदाहरण है।

Gamera के साथ कौन सी होगी मिसाइल ?

Gamera को खास बनाने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात इसकी लंबी दूरी ही नहीं है। बड़ा सवाल है कि यह कौन-से हथियार ले जा सकता है।  Swarm Aero ने Gamera को JASSM-ER और LRASM जैसे बड़े स्टैंड-ऑफ हथियारों के साथ प्रदर्शित किया है।

यानी इसको खास तौर पर LRASM और JASSM-ER जैसे भारी, लंबी दूरी के मिसाइल हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया है।

इसका मतलब यह हुआ कि भविष्य में Gamera जैसे ड्रोन को दुश्मन की एयर डिफेंस के बिल्कुल पास जाकर हमला करने की जरूरत नहीं हो होगी।

JASSM-ER लंबी दूरी की हवा से जमीन पर मार करने वाली क्रूज मिसाइल है, जबकि LRASM मुख्य रूप से समुद्री लक्ष्यों के खिलाफ लंबी दूरी की स्ट्राइक के लिए बनाई गई है।

फीचरJASSM-ERLRASM
पूरा नामJoint Air-to-Surface Standoff Missile – Extended RangeLong Range Anti-Ship Missile
निर्माताLockheed MartinLockheed Martin
मुख्य भूमिकालंबी दूरी की हवा से जमीन पर मारलंबी दूरी की एंटी-शिप स्ट्राइक
लॉन्च प्लेटफॉर्मB-1B, B-2, B-52, F-15E, F-16 आदिB-1B, F/A-18E/F आदि
मारक दूरी500+ नॉटिकल मील (925+ किमी)200+ नॉटिकल मील (370+ किमी) की सार्वजनिक रूप से बताई गई क्षमता; वास्तविक अधिकतम रेंज सार्वजनिक रूप से सीमित
प्रमुख लक्ष्यजमीन पर महत्वपूर्ण/सुरक्षित लक्ष्ययुद्धपोत और अन्य समुद्री लक्ष्य
वारहेडलगभग 1,000 पाउंड (≈454 किग्रा) वर्गलगभग 1,000 पाउंड (≈454 किग्रा) वर्ग
खास क्षमतालंबी दूरी से जमीन के लक्ष्य पर सटीक हमलाजहाजों को खोजने और उन पर हमला करने के लिए विशेष सेंसर/गाइडेंस
स्टैंड-ऑफ हथियारहाँहाँ
Gamera में महत्वलंबी दूरी की जमीन पर स्ट्राइकलंबी दूरी की समुद्री/एंटी-शिप स्ट्राइक

फिर Reaper से कितना अलग है Gamera?

Gamera को सिर्फ “सस्ता Reaper” कहना पूरी तस्वीर नहीं बताता। दोनों का मिशन कुछ जगहों पर जरूर मिलता है, लेकिन Gamera का जोर ज्यादा लंबी दूरी और बड़े हथियारों पर है।

क्षमताMQ-9 ReaperGamera
मुख्य भूमिकाISR + स्ट्राइकलंबी दूरी की स्ट्राइक + ISR
पेलोडकॉन्फिगरेशन के अनुसार2,800 पाउंड से ज्यादा का लक्ष्य
लंबी दूरी की मिसाइलक्षमता सीमित/एकीकरण जारीशुरुआत से JASSM-ER/LRASM पर जोर
डिजाइनपारंपरिक MALE प्लेटफॉर्मनए सिरे से विकसित
लागत लक्ष्यकाफी महंगा$10 मिलियन से कम लक्ष्य
सोचकम संख्या में सक्षम प्लेटफॉर्मज्यादा संख्या में कम लागत वाले प्लेटफॉर्म

$10 मिलियन से कम कीमत का लक्ष्य क्यों?

इसके पीछे असली कहानी सिर्फ कीमत नहीं बल्कि युद्ध में होने वाला नुकसान है।

ईरान के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका ने कई MQ-9 Reaper खोए हैं। इसके बाद अमेरिकी वायुसेना ने ऐसी मशीनों की जरूरत पर जोर दिया है जिन्हें महंगे और बेहद संवेदनशील प्लेटफॉर्म की तरह सीमित संख्या में इस्तेमाल करने के बजाय ज्यादा संख्या में तैनात किया जा सके।

इसी सोच से Massed Modular Aircraft प्रोग्राम सामने आया है। अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक MMA का एयरफ्रेम करीब 10 मिलियन डॉलर में बनाने का लक्ष्य है। यह कीमत सेंसर और दूसरे मिशन सिस्टम को शामिल नहीं करती।

यानी अमेरिका का लक्ष्य है कि भविष्य के युद्ध में अगर कुछ ड्रोन दुश्मन की एयर डिफेंस से नष्ट भी हो जाएं तो उनकी जगह जल्दी और कम खर्च में नए ड्रोन उतारे जा सकें।

एक साथ ऑपरेट होंगे कई ड्रोन ?

Gamera के नाम से Swarm Aero की रणनीति साफ होती है। कंपनी ऐसे ड्रोन बनाने पर जोर दे रही है, जिन्हें जरूरत के मुताबिक बड़ी संख्या में एक साथ ऑपरेट किया जा सके।

कंपनी के मुताबिक Gamera में मॉड्यूलर डिजाइन रखा गया है। यानी जरूरत के अनुसार इसमें अलग-अलग सेंसर, हथियार और दूसरे पेलोड लगाए जा सकते हैं। इससे एक ही प्लेटफॉर्म को अलग-अलग मिशनों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • लंबी दूरी की स्ट्राइक
  • समुद्री निगरानी
  • खुफिया, निगरानी और टोही यानी ISR
  • एयर-टू-एयर हथियार ले जाना
  • स्टैंड-ऑफ क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल
  • सेंसर और दूसरे विशेष पेलोड ले जाना

Leave a Comment