क्या SSS डिफेंस एंटी ड्रोन माइक्रो मिसाइल का टेस्ट कर रही है ?

By Alok Ranjan

Published On:

Date:

SSS Defence का नया शोल्डर‑लॉन्च्ड एंटी‑ड्रोन मैनपैड सिस्टम – भारत की काउंटर‑UAS क्षमता में अगला कदम

नए सिस्टम की खबर क्या है ?

SSS Defence ने ड्रोन कॉम्बैट के लिए एक डेडिकेटेड और बेहद शानदार हथियार लेकर आने वाली है, ये है एक मैनपैड। SSS Defence का नया एंटी ड्रोन सिस्टम एक लाइटवेट शोल्डर लॉन्च्ड मिसाइल सिस्टम है। अब तक SSS Defence ने एंटी ड्रोन कॉम्बैट के लिए वाराह एंटी ड्रोन सिस्टम बनाया था। इस सिस्टम की फिक्स्ड विंग रेंज 10 किलोमीटर है। AI इंटिग्रेटेड ये सिस्टम कोहरेंट सेंसर फ्यूज़न के ज़रिये ड्रोन की सही लोकेशन पता कर अपने हार्ड किल सिस्टम्स को अटैक के सिग्नल देता है। अब तक SSS Defence ने अपने इस काउंटर UAS सिस्टम के साथ 7.62x51mm MMG, 5.56x45mm LMG या T-12 सेमी ऑटो शॉट गन ही हार्ड किल के लिए इंटिग्रेट किया था लेकिन अब वो एक जबरदस्त वेपन इस ड्रोन ट्रैकिंग सिस्टम के साथ जोड़ रही है।

Manpad वाला एंटी ड्रोन सिस्टम

Manpad यानी कंधे पर रखे जाने वाले लॉन्चर से ये मिसाइल दागी जाएगी जो ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराएगी। ये एक शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम होगा। इसमें Canard-Controlled Body वाली मिसाइल इस्तेमाल की जाती हैं। ये मिसाइल बेहद छोटी होती हैं। इसकी लंबाई केवल 0.6 मीटर और डायमीटर केवल 76.2 मिलीमीटर होती है। यानी ये माइक्रो मिसाइल्स हैं। इनका वजन 1.8 किलोग्राम तक है। सिंगल स्टेज सॉलिड रॉकेट वाली ये मिसाइल करीब 280 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दुश्मन के ड्रोन्स पर हमला करती हैं। इसकी एल्टीट्यूड रेंज 250 मीटर तक है। फिलहाल ये टेस्टिंग मोड में है, लेकिन ड्रोन वारफेयर के हिसाब से ये कितना कामयाब होता है ये देखने वाली बात होगी।

क्या एंटी ड्रोन मैनपैड कामयाब होगा ?

असल में ये मैनपैड है और इसमें सिंगल लॉन्च ट्यूब यानी बैरल है। नॉर्मल मैनपैड की ही तरह इसमें हर लॉन्च के बाद लोड करना होगा। यानी एक बार में इससे एक ही मिसाइल दागी जा सकेगी। मैनपैड को दुबारा लोड करने में कम से कम 15 से 20 सेकेंड का समय लगेगा और स्वार्म ड्रोन अटैक के दौरान ये समय बहुत भारी पड़ सकता है। लेकिन SSS Defence इस मैनपैड को अपने वाराह सिस्टम के साथ इंटीग्रेट कर रही है और जैसा कि मैंने पहले बताया, उस सिस्टम में हार्ड किल के लिए पहले से ही तीन गन्स इंटीग्रेट की गई हैं और ये माइक्रो मिसाइल वाला मैनपैड चौथा सिस्टम होगा।

Key Highlights

  • कंपनी: SSS Defence
  • नया सिस्टम: Lightweight Shoulder‑Launched Manpad Missile
  • पिछला सिस्टम: वाराह Anti‑Drone System (10 km fixed‑wing range)
  • AI Integration: Coherent Sensor Fusion से ड्रोन की लोकेशन ट्रैकिंग
  • Hard Kill Options (पहले): 7.62×51mm MMG, 5.56×45mm LMG, T‑12 Semi‑Auto Shotgun
  • नया ऐड‑ऑन: Dedicated Manpad Missile – तेज़, सटीक और मोबाइल एंटी‑ड्रोन हथियार

गन मैन्युफैक्चरिंग से एंटी ड्रोन सिस्टम तक

इसके अलावा SSS Defence वाराह सिस्टम के साथ इंटरसेप्टर ड्रोन्स और हंटर ड्रोन्स भी जोड़ने वाली है। तो मैनपैड अकेला एंटी ड्रोन सिस्टम नहीं होगा बल्कि ये वाराह एंटी ड्रोन सिस्टम का एक हिस्सा होगा जो दूसरे हार्ड किल वेपन्स के साथ मिलकर ड्रोन अटैक्स को काउंटर करेगा। अब तक SSS Defence के दूसरे वेपन्स ना केवल इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के साबित हुए हैं बल्कि भारतीय सेना और स्टेट पुलिस उनका इस्तेमाल भी कर रही है। ऐसे में उम्मीद है कि उनका एंटी ड्रोन सिस्टम और माइक्रो मिसाइल वाला ये मैनपैड भी असरदार साबित होगा।

Leave a Comment