इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा निकला न्यूज़ीलैंड का बड़ा ड्रग्स कारोबारी

By Alok Ranjan

Published On:

Date:

न्यूजीलैंड का बिजनेसमैन जो निकला ड्रग्स डीलर

न्यूज़ीलैंड में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे देश को हिला दिया। यह मामला था 700 किलो से अधिक मेथामफेटामाइन की बरामदगी का, जो देश के इतिहास में सबसे बड़ी जब्ती थी। इस अपराध का मास्टरमाइंड था बलतेज सिंह, एक दक्षिण ऑकलैंड का व्यापारी, जो लंबे समय तक सम्मानित कारोबारी के रूप में जाना जाता था। अदालत ने उसे 22 साल की सज़ा सुनाई है और अब उसका नाम सार्वजनिक कर दिया गया है।

बलतेज सिंह: एक व्यापारी से अपराधी तक

बलतेज सिंह का जीवन दो हिस्सों में बंटा हुआ है। एक तरफ वह दक्षिण ऑकलैंड में एक सफल व्यापारी था, वहीं दूसरी तरफ वह गुप्त रूप से नशे के कारोबार में शामिल था। उसने 2021 से 2023 तक कई बार मेथ आयात किया। नारियल पानी, बीयर और कॉम्बुचा की खेपों में उसने नशा छिपाकर लाने की कोशिश की। उसके पास से लाखों डॉलर की नकदी भी बरामद हुई। बलतेज सिंह को न्यूज़ीलैंड पुलिस ने 28 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी ऑकलैंड में हुई, जब पुलिस ने बीयर के कैनों में छिपाकर लाई गई मेथामफेटामाइन की बड़ी खेप पकड़ी। बाद में उसके गोदाम से 700 किलो से अधिक मेथ बरामद हुआ, जो न्यूज़ीलैंड के इतिहास की सबसे बड़ी जब्ती थी

नशे की खेपें और पुलिस की कार्रवाई

  • अगस्त 2021: नारियल पानी के डिब्बों में मेथ और Aphedrine मिला।
  • अक्टूबर 2022: कनाडा से आए कंटेनर में Honey Bear बीयर के 28,800 कैन मिले।
  • दिसंबर 2022: अमेरिका से आए कंटेनर में 22,680 कॉम्बुचा की बोतलें मिलीं।
  • जनवरी 2023: पुलिस ने उसके गोदाम से 700 किलो मेथ बरामद किया।
  • लाखों डॉलर की नकदी भी मिली।

बलतेज सिंह का पर्दाफाश कैसे हुआ ?

इस मामले की सबसे दुखद घटना थी 21 वर्षीय आइडन सागाला की मौत। उसने अनजाने में मेथ से भरी बीयर पी ली। कुछ ही घूंटों में उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया और अदालत ने इसे सज़ा तय करने में अहम माना। बलतेज सिंह को 22 साल की जेल की सज़ा मिली। उसके साथी हिमतजीत ‘जिम्मी’ सिंह खालोन को आइडन की मौत के लिए 21 साल की सज़ा मिली। अदालत ने कहा कि अगर यह नशा समाज में फैलता तो इसके परिणाम विनाशकारी होते।

मेथामफेटामाइन क्या है?

मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) एक अत्यधिक नशे की लत पैदा करने वाली सिंथेटिक दवा है, जिसे आमतौर पर “क्रिस्टल मेथ”, “आइस” या “स्पीड” कहा जाता है। यह दिमाग में डोपामिन नाम के केमिकल को तेजी से बढ़ाती है और न्यूरो सिस्टम को उत्तेजित करती है और तेज़ ऊर्जा, जागरूकता और आनंद की भावना देती है। मेथामफेटामाइन को लोग अलग-अलग तरीकों से लेते हैं जिसमें धूम्रपान, इंजेक्शन, स्नोर्टिंग और टैबलेट या कैप्सूल के रूप में लिया जाता है। इसके गंभीर शारीरिक और मानसिक दुष्परिणाम होते हैं। मेथामफेटामाइन बहुत जल्दी लत लगा देती है।

मेथामफेटामाइन के नुकसान और खतरे

  • ओवरडोज़ से दिल का दौरा, स्ट्रोक, बेहोशी या मौत
  • ब्लड प्रेशर का बढ़ना
  • चिंता, भ्रम, पागलपन (Psychosis), याददाश्त कम होना
  • दाँत और मसूड़ों की गंभीर बीमारी (“Meth Mouth”)
  • त्वचा पर घाव और संक्रमण
  • अत्यधिक वजन कम होना
  • गर्भस्थ शिशु पर गंभीर असर

पारिवारिक इतिहास और विवाद

बलतेज सिंह का नाम लंबे समय तक दबा कर रखा गया क्योंकि उसका पारिवारिक इतिहास बेहद संवेदनशील था। वह सतवंत सिंह का भतीजा है, जो 1984 में भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल था। इस घटना के बाद उसका परिवार दुनियाभर में विवाद और हिंसा का शिकार रहा। अदालत ने पहले नाम दबाने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में अपील में इसे हटाया गया। बलतेज सिंह का मामला न्यूज़ीलैंड के लिए एक चेतावनी है। यह दिखाता है कि नशे का कारोबार कितना संगठित और खतरनाक हो सकता है। अदालत की सज़ा और पुलिस की कार्रवाई ने समाज को यह संदेश दिया है कि ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment