पाकिस्तान के खिलाफ UAE का रौद्र रूप दिखना शुरू, इत्तिहाद एयरवेज से 15 पाकिस्तानी निकाले गए

By Shilpi Sharma

Updated On:

Date:

UAE में अब पाकिस्तानियों की खैर नहीं

UAE ने एक बार फिर पाकिस्तान को बड़ा झटका दे दिया है। UAE की राजधानी Abu Dhabi में स्थित Etihad Airways से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसमें बिना किसी ऑफिशियल नोटिस के 15 पाकिस्तानी नागरिकों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इस खबर से विदेश में रह रहे पाकिस्तानी प्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है और खाड़ी देशों में पाकिस्तान की इमेज पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह तो जगज़ाहिर है कि पाकिस्तान इस समय भारी आर्थिक संकट से गुज़र रहा है। देश चलाने के लिए उसे दूसरे देशों से मदद मांगनी पड़ती है। ऐसे में पाकिस्तान की परेशानियाँ और भी बढ़ती नज़र आ रही हैं। जैसे हाल ही में साउदी अरब से बढ़ती नज़दीकियों की वजह से UAE ने पाकिस्तान से अपने करीब 3.5 बिलियन डॉलर के लोन को तुरंत वापस करने को कहा था, जिसने पाक की नींव हिला दी। यह रकम पाकिस्तान के फॉरन एक्सचेंज रिज़र्व का लगभग 20% हिस्सा है। ऐसे में साउदी अरब पाकिस्तान की मदद के लिए आगे तो आया लेकिन फिर भी लगता है कि पाक और विदेश में काम-काज के लिए रह रहे उसके नागरिकों को सुकून नहीं।

48 घंटे में देश छोड़े पाकिस्तानी

Etihad Airways ने जिन 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, उन्हें 48 घंटे के भीतर UAE छोड़ने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह प्रक्रिया सामान्य HR चैनलों से नहीं हुई, बल्कि सभी कर्मचारियों को सीधे इमिग्रेशन अधिकारियों के ज़रिए नोटिस पहुँचा। इस समूह में सिर्फ नए लोग नहीं थे, बल्कि अनुभवी कर्मचारी भी शामिल थे जिनमें से एक व्यक्ति ने लगभग 20 साल तक एयरलाइन में काम किया था। जब इन लोगों को सिर्फ 48 घंटे में देश छोड़ने को कहा गया, तो इनके पास ना तो अपने पैसे/फाइनेंस संभालने का समय था, ना यात्रा की व्यवस्था करने का समय, और ना ही अपने परिवार को शिफ्ट करने की तैयारी का समय। यानी, इतना कम समय मिलने की वजह से उनकी निजी और आर्थिक स्थिति पर अचानक बड़ा असर पड़ा। इस जल्दबाज़ी का कारण अब तक साफ नही हो सका है, क्योंकि कंपनी या सरकार की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पाकिस्तानी नागरिकों के इस तरह नौकरी से निकाले जाने के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जैसे वीज़ा या डॉक्यूमेंटेशन से जुड़ा कानूनी मामला, कंपनी का आंतरिक निर्णय, या फिर यह राष्ट्रीयता से जुड़ी कोई नीति। फिलहाल असली कारण क्या है, यह कहना बेहद मुश्किल है।

क्या UAE में पाकिस्तानियों का भविष्य खत्म ?

पाकिस्तान की स्थिति पहले से ही नाज़ुक है, कर्ज़, महँगाई और विदेशी साझेदारों पर निर्भरता ने उसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर बना दिया है। ऐसे में अगर खाड़ी देशों से अचानक कर्मचारियों को निकाला जाता है, तो यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है क्योंकि लाखों प्रवासी हर साल अरबों डॉलर की रेमिटेंस भेजते हैं, यानि बाहर से पैसे कमाकर अपने परिवार के पास पाकिस्तान भेजते हैं। इस तरह अचानक नौकरी से निकाले जाने का मामला पाकिस्तान की आर्थिक नाज़ुकता को और बढ़ा सकता है। कुछ विश्लेषक इस मामले को सिर्फ़ लेबर या कंपनी का मामला नहीं मानते, बल्कि इसे UAE–Pakistan रिश्तों में ठंडक का संकेत बता रहे हैं, हालांकि यह बात अभी साफ नहीं है। अगर इस दिशा में आगे बढ़ते हुए और श्रमिकों को नौकरी से निकाला जाता है, तो डिप्लोमैटिक सिग्नल माना जा सकता है, यानि यह दोनों देशों के रिश्तों में तनाव का इशारा हो सकता है।

पहलूअसरमहत्व
आर्थिक नाज़ुकतापाकिस्तान पहले से ही कर्ज़, महँगाई और विदेशी मदद पर निर्भर है।ऐसी घटनाएँ उसकी वित्तीय स्थिरता को और कमजोर करती हैं।
रेमिटेंस पर खतरालाखों पाकिस्तानी खाड़ी देशों में काम करते हैं और अरबों डॉलर घर भेजते हैं।अचानक निकाले जाने से यह जीवनरेखा प्रभावित हो सकती है।
कूटनीतिक संकेतकुछ विश्लेषक इसे UAE–Pakistan रिश्तों में ठंडक का इशारा मानते हैं।अगर यह सच हुआ तो दोनों देशों के रिश्तों पर दीर्घकालिक असर पड़ेगा।

अगर ऐसी घटनाएँ जारी रहीं, तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और मज़दूरों की कमाई दोनों पर गंभीर असर होगा। लंबे समय में उसे खाड़ी देशों और IMF पर और ज़्यादा निर्भर रहना पड़ेगा, जबकि विदेशी निवेशक पाकिस्तान से दूरी बना सकते हैं।

समयावधिसंभावित असरविवरण
अल्पकालिक (Short‑Term)विदेशी मुद्रा भंडार पर दबावअचानक लोन वापसी और निवेश घटने से रिज़र्व कम होंगे।
रेमिटेंस में असुरक्षाप्रवासी मज़दूरों की छंटनी से डॉलर का प्रवाह घट सकता है।
रोज़गार पर असरटेलीकॉम और एयरलाइन जैसी कंपनियों में नौकरियाँ कम होंगी।
दीर्घकालिक (Long‑Term)आर्थिक निर्भरता बढ़ेगीपाकिस्तान को IMF और सऊदी अरब पर और ज़्यादा निर्भर रहना पड़ेगा।
निवेशकों का भरोसा टूटेगाविदेशी कंपनियाँ पाकिस्तान में निवेश करने से पीछे हटेंगी।
कूटनीतिक रिश्तों में ठंडकUAE जैसे देशों का सख़्त रुख़ पाकिस्तान की विदेश नीति को कमजोर करेगा।
सामाजिक असरलाखों प्रवासी मज़दूरों के परिवारों की आय पर सीधा असर पड़ेगा।

UAE की टेलिकॉम कंपनी भी दे सकती है बड़ा झटका ?

UAE की बड़ी टेलीकॉम कंपनी (संभावित रूप से Etisalat) भी पाकिस्तान में अपने कारोबार को समेटने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी को पाकिस्तान की आर्थिक अस्थिरता, लगातार बढ़ती चुनौतियाँ और निवेश माहौल की समस्याएँ परेशान कर रही हैं। साथ ही,रेग्युलेटरी अड़चनें और राजनीतिक अनिश्चितता ने विदेशी निवेशकों का भरोसा कमजोर कर दिया है। इसी वजह से कंपनी पाकिस्तान से बाहर निकलने का विकल्प देख रही है। अगर ऐसा होता है तो, टेलीकॉम सेक्टर में विदेशी निवेश घटने से पाकिस्तान में रोज़गार और डिजिटल सेवाओं पर गहरा असर पड़ेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो, UAE ने हाल में पाकिस्तान पर तीन बड़े आर्थिक दबाव डाले हैं, कर्ज़ वापसी, कर्मचारियों की छंटनी और निवेश से पीछे हटने की योजना।

घटनाविवरणअसर
लोन वापसी की मांगUAE ने पाकिस्तान से लगभग $1.5–3.5 अरब की राशि तुरंत लौटाने को कहा।पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार पर सीधा दबाव, IMF प्रोग्राम में अस्थिरता।
Etihad Airways छंटनीलगभग 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश।प्रवासी मज़दूरों में असुरक्षा, रेमिटेंस पर खतरा।
टेलीकॉम कंपनी का बाहर निकलनाUAE की बड़ी टेलीकॉम कंपनी (संभावित रूप से Etisalat) पाकिस्तान से कारोबार समेटने पर विचार कर रही है।विदेशी निवेश घटेगा, रोज़गार और डिजिटल सेवाओं पर असर।

Leave a Comment