Detect, Decide and Destroy
ये है भारत का Triyam 3D ऑटोनोमस वेपन सिस्टम।दिल्ली बेस्ड BSS एडवांस टेक्नोलॉजी ने इसे इंडियन आर्मी के साथ मिलकर डेवलप किया है और पिछले कई महीनों से इसकी टेस्टिंग की जा रही है। ये एक जबरदस्त ऑटोनोमस वेपन है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला ये सिस्टम अपने टारगेट को खुद ही डिटेक्ट करता है। ये पता लगा लेता है कि टारगेट इंसान है या कोई दूसरा ऑब्जेक्ट। ये खुद ही डिसाइड करता है कि वो टारगेट ख़तरनाक है या नहीं- और ये भी कि उस पर हमला करना है या नहीं। अगर करना है तो कब करना है- और इसके बाद सही रेंज में आने पर ये वेपन सिस्टम खुद ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा देता है। यानी ये सिस्टम AI- Driven है। इसमें टारगेट डिटेक्शन, टारगेट ट्रैकिंग, टारगेट ऑटो इंगेज और टारगेट ऑटो शूट की कैपेब्लिटी है।
फ्लाइंग मशीन गन
इस वेपन सिस्टम में अलग-अलग तरह की गन्स का इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे INSAS 5.56 mm LMG, Negev LMG के अलावा 7.62×51 mm MMG इस सिस्टम में फिट की जा सकती है यानी जैसी ज़रूरत वैसा वेपन…इस वेपन सिस्टम में 4K Ultra High Definition कैमरे लगे हैं। इसमें 30X Motorised Optical Zoom के साथ 16x Digital Zoom With Gyro Stability है।ये सिस्टम 360 डिग्री घूम सकता है। इस वेपन सिस्टम की रेंज 1200 मीटर है। ये वेपन सिस्टम -30 डिग्री की ठंड और +60 डिग्री की गर्मी में भी ऑपरेट किया जा सकता है। इस वेपन सिस्टम में ह्यूमन इंटरफेयरेंस बहुत कम है।
Triyam 3D AI Air Defence System
अभी इस वेपन सिस्टम का ट्रायल चल रहा है लेकिन BSS एडवांस टेक्नोलॉजीज़ ने इस ऑटोनोमस वेपन सिस्टम से आगे क़दम बढ़ा दिया है। ये क़दम है Triyam 3D AI Air Defence System का। ये एक Counter UAS सिस्टम है यानी बेसिकली इसे ड्रोन हमलों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। इसका बेसिक अपने ऑटोनोमस वेपन सिस्टम वर्जन पर ही आधारित है। ये भी AI ड्रिवन है और 3D फ्रेमवर्क पर काम करता है यानी Detect …Decide ..and…Destroy । ये एक AI-Driven Autonomous Air Defence System है। यानी BSS का ये TRIYAM-3D एयर डिफेंस भी खुद ही ड्रोन और स्वार्म ड्रोन अटैक को डिटेक्ट करने, हमलों पर क्या और कब प्रतिक्रिया देनी है इसका फैसला करने और फिर सीधा हमला करने में सक्षम है। इस पूरी प्रक्रिया में ह्यूमन इंटरफेयरेंस बहुत कम होता है यानी लगभग ये सारा काम सिस्टम खुद ही करता है।
गैटलिंग गन वाला एयर डिफेंस
TRIYAM-3D वेपन सिस्टम में तो कई गन्स इस्तेमाल की जा सकती हैं लेकिन इसके एयर डिफेंस वर्जन में 7.62×51 mm की 3-बैरल वाली गैटलिंग गन लगाई गई है। ये एक ही गन है जिसमें तीन बैरल हैं। इसे खास तौर पर रैपिड फायर के लिए डिजाइन किया गया है ताकि ये एक साथ कई टारगेट्स को हिट कर सके। इसकी टरेट 360 डिग्री घूम सकती है यानी ये हर दिशा से आने वाले थ्रेट्स को आसानी से इंगेज कर सकता है। ये खूबी हमने TRIYAM-3D ऑटोनोमस वेपन सिस्टम में भी देखी थी। ये AI ड्रिवन होने की वजह से ये वेपन सिस्टम जबरदस्त सटीक है। तय रेंज में इसकी एक्यूरेसी 90 फीसदी से ज़्यादा है। इसकी रेंज 1000 मीटर है यानी ये वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है।
कॉम्पैक्ट और मोबाइल वेपस सिस्टम
ये पूरा सिस्टम बहुत ही कॉम्पैक्ट और मोबाइल है। यानी इसे लगाने और समेटने में बहुत ताम-झाम नहीं लगता। ट्रेन्ड ऑपरेटर इसे 5 मिनट में फिट कर सकता है। अगर इसमें लगी गन और एक्यूनिशन का वजन हटा दें तो केवल इस वेपन सिस्टम का वेट 150 किलोग्राम है। इसे स्टैटिक प्लेटफॉर्म के साथ-साथ फोर व्हिलर पर भी माउंट किया जा सकता है। AI-Driven ये एयर डिफेंस सिस्टम स्वार्म को-ऑर्डिनेशन भी कर सकता है। इसकी अलग-अलग यूनिट्स encrypted peer-to-peer networking के ज़रिये आपस में कम्यूनिकेट करती है। इससे स्वार्म ड्रोन अटैक के समय को-ऑर्डिनेटेड डिफेंस नेटवर्क तैयार होता है। इस एयर डिफेंस सिस्टम को ऐसे ही ऑटोनोमस नहीं कहा जा रहा है दोस्तों। ये सिस्टम बिना ह्यूमन इंटरफेयरेंस के 21 दिनों तक लगातार काम कर सकता है।
वेरी क्लोज़ रेंज काउंटर ड्रोन सिस्टम
काउंटर ड्रोन ऑपरेशन्स के लिए ये सिस्टम कॉस्ट इफेक्टिव भी है। स्ट्रेटेजिक लोकेशन्स, फॉर्वड बेसेज और अर्बन एरियाज़ को लो-कॉस्ट ड्रोन थ्रेट्स से बचाने के लिए ये वेपन सिस्टम सस्ता और कारगर साबित हो सकता है। बेहद कम ह्यूमन इंटरफेयरेंस और AI ड्रिवन टेक्नोलॉजी इस हथियार को आने वाले समय में स्वॉर्म ड्रोन को काउंटर करने वाले प्रमुख एयर डिफेंस में शामिल कर सकती है।








