$200 मिलियन डॉलर का झटका
ईरान से जंग में वैसे तो अमेरिका अब तक अपने कई फाइटर जेट्स, ड्रोन्स और दूसरे एयरक्राफ्ट खो चुका है, लेकिन अब खबर आयी है कि उसने अपना सबसे महंगा ड्रोन MQ-4C ट्राइटन खो दिया है। इसकी कीमत 200 मिलियन डॉलर की बतायी जा रही है। इस अमेरिकी ड्रोन ने 9 अप्रैल को फारस की खाड़ी के पास से “कोड 7700” इमरजेंसी अलर्ट भेजा जिसके तुरंत बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।अमेरिकी नौसेना ने इस हादसे की पुष्टि कर दी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि ड्रोन को ईरानी एयर डिफेंस ने मार गिराया है या फिर किसी तकनीकी खराबी से दुर्घटना हुई। MQ-4C ट्राइटन स्ट्रेट ऑफ होर्मूज़ के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इससे पहले 2019 में ईरान ने एक RQ-4A ग्लोबल हॉक ड्रोन को मार गिराया था, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव तेजी से बढ़ा था।
MQ-4C ट्राइटन है उड़ता हुआ जासूस
यह एक तरह से समुद्र के लिए “उड़ता हुआ जासूसी सैटेलाइट” है, जो जहाजों, सैन्य गतिविधियों और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों (strategic chokepoints) पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने वाले Northrop Grumman के अनुसार MQ-4C Triton अन्य medium-altitude प्लेटफॉर्म्स की तुलना में लगभग 33% अधिक Operational Effectiveness देता है। इसे समान कार्य के लिए करीब 60% कम flight hours की आवश्यकता होती है और इसके संचालन की लागत भी लगभग आधी पड़ती है, जिससे यह लंबे समय तक निगरानी मिशनों के लिए अधिक कुशल और किफायती साबित होता है। एक MQ 4C Triton को बनाने की कीमत लगभग $200–240 मिलियन है।
MQ-4C ट्राइटन की क्षमताएं:
- 50,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर उड़ सकता है
- 24+ घंटे तक लगातार हवा में रह सकता है
- लगभग 7,400 नॉटिकल मील की रेंज
- समुद्र के ऊपर 360° निगरानी करने में सक्षम
- P-8A Poseidon जैसे Patrol Pircraft के साथ मिलकर काम करता है।
अमेरिका को लगा $1 बिलियन का झटका
अमेरिका को ड्रोन नुकसान के रूप में भारी आर्थिक झटका लगा है। अब तक 24 × MQ-9 Reaper ड्रोन नष्ट हो चुके हैं, जिनमें से प्रत्येक की कीमत लगभग $30 मिलियन है। इस हिसाब से इनका कुल नुकसान करीब $720 मिलियन बैठता है। इसके अलावा, हाल ही में 1 × MQ-4C Triton भी खो गया, जिसकी कीमत लगभग $240 मिलियन, जो कि एक F-35 Lightning II से लगभग दोगुनी होती है है। इस तरह सभी घटनाओं को मिलाकर कुल ड्रोन नुकसान लगभग $960 मिलियन (करीब $1 बिलियन) तक पहुंच जाता है, जो एक बहुत बड़ा रणनीतिक और आर्थिक नुकसान माना जा रहा है।
अमेरिका को कितने ड्रोन्स का नुकसान ?
- 24 × MQ-9 Reaper ड्रोन नष्ट
- हर एक की कीमत: लगभग $30 मिलियन
- कुल नुकसान: ≈ $720 मिलियन
इस घटना को जोड़कर:
- 1 × MQ-4C Triton
- कीमत: ≈ $240 मिलियन
कुल मिलाकर ड्रोन नुकसान:
लगभग $960 मिलियन (करीब $1 बिलियन)**
इस युद्ध में अमेरिका ने लगभग 1 अरब डॉलर मूल्य के ड्रोन खो दिए हैं। अमेरिका के लिए इस समय यह केवल वित्तीय नुकसान ही नहीं बल्कि सुरक्षा और निगरानी के लिहाज़ से भी एक बड़ा झटका है । MQ-4C Triton जैसे अत्याधुनिक ड्रोन को जल्दी रिप्लेस करना आसान नहीं होता, क्योंकि यह विशाल समुद्री क्षेत्रों में लगातार Real Time Intelligence, Surveillance और Reconnaissance (ISR) प्रदान करता है। इसके नुकसान से समुद्री गतिविधियों पर नज़र रखने की क्षमता कमजोर पड़ती है, दुश्मन की हरकतों की समय से पहले जानकारी (early warning) कम हो जाती है और खासकर ईरान की नौसैनिक गतिविधियों की निगरानी प्रभावित होती है। इसलिए यह सिर्फ पैसों का नुकसान नहीं है, बल्कि एक बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र में अस्थायी “blind spot” बनने जैसा है।
अमेरिका को झेलने पड़े और भी कई बड़े नुक्सान
MQ-4C ट्राइटन का नुकसान तो अमेरिका के लिए एक बड़ा झटका है ही, लेकिन इससे पहले भी वह कई महत्वपूर्ण हवाई संसाधन खो चुका है—जिनमें E-3 Sentry (हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली), A-10 Thunderbolt II “Warthog”, C-130 Hercules और F-15E Strike Eagle जैसे फाइटर जेट शामिल हैं। इन उच्च-मूल्य और रणनीतिक विमानों के नुकसान से अमेरिका की निगरानी, हमले और लॉजिस्टिक क्षमता पर सीधा असर पड़ता है, जिससे पूरे ऑपरेशन की प्रभावशीलता कमजोर हो सकती है।


MQ-4C ट्राइटन ड्रोन इन्वेंट्री स्थिति
हालिया नुकसान (1 ट्राइटन) के बावजूद, अमेरिकी नौसेना का बेड़ा सक्रिय है और नए ऑर्डर से इसकी संख्या बढ़ रही है। अमेरिका के पास अभी भी दो दर्जन से अधिक MQ-4C ट्राइटन ड्रोन मौजूद हैं। यह ड्रोन अमेरिका की समुद्री निगरानी रणनीति का मुख्य स्तंभ है, खासकर फारस की खाड़ी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में।
- कुल नियोजित संख्या: 27 (पहले 77 की योजना थी, बाद में घटाकर 27 कर दिया गया)
- अब तक डिलीवर: लगभग 20–28 ड्रोन अमेरिकी नौसेना को मिल चुके हैं
- हालिया ऑर्डर: मार्च 2025 में 2 अतिरिक्त ट्राइटन का ऑर्डर दिया गया, जिसकी कीमत $267 मिलियन थी
- ऑपरेशनल क्षमता: अगस्त 2023 में प्रारंभिक ऑपरेशनल क्षमता (IOC) घोषित की गई थी

ट्राइटन बनाम अन्य देशों के ड्रोन
MQ-4C ट्राइटन अमेरिका का सबसे महंगा और उन्नत समुद्री निगरानी ड्रोन है, जिसकी तुलना चीन और रूस के लंबे समय तक उड़ान भरने वाले ड्रोन से की जाती है। चीन के CH-7 और WJ-700 तथा रूस के Orion और Altius ड्रोन इस श्रेणी में आते हैं, लेकिन ट्राइटन की रेंज और सेंसर क्षमता अभी भी सबसे आगे मानी जाती है।

ईरान की सैन्य इन्वेंट्री में नुकसान (2026 युद्ध)
अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमलों (Operation Epic Fury) में ईरान को भी भारी नुकसान हुआ है। अब तक ईरान ने लगभग 55 सैन्य विमान और 27 नौसैनिक संपत्तियाँ खो दी हैं, जिनमें से कई पूरी तरह नष्ट या डूब गईं। यह नुकसान अरबों डॉलर का माना जा रहा है और ईरान की वायु एवं नौसैनिक क्षमता पर गंभीर असर पड़ा है।









