क्या तुर्की ने वाकई इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बना ली है ?

By Shilpi Sharma

Published On:

Date:

तुर्की की ICBM से हलचल क्यों बढ़ी ?

तुर्किये ने 5 मई 2026 को अपनी पहली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) ‘Yıldırımhan’ को SAHA 2026 इंटरनेशनल डिफेंस, एयरोस्पेस और स्पेस इंडस्ट्री मेले दुनिया के सामने रखी। तुर्की राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के स्टॉल पर मुख्य आकर्षण के रूप में इस मिसाइल को प्रदर्शित किया गया। तुर्की अपनी इस मिसाइल के सफल विकास के साथ दुनिया के उन चुनिंदा देशों जैसे अमेरिका, रूस, चीन, भारत आदि की सूची में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है जिनके पास ICBM तकनीक है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक तुर्की इस साल के अंत तक सोमालिया में इस मिसाइल का परीक्षण करने की योजना बना रहा है। तुर्की के रक्षा मंत्री यासर गुलेर के अनुसार, यह मिसाइल तुर्की की सेना के लिए एक “क्रिटिकल फोर्स मल्टीप्लायर” के रूप में काम करेगी और देश की रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी। Yıldırımhan मिसाइल को तुर्किये के रक्षा मंत्रालय के R&D केंद्र (Ministry of National Defense R&D Center, जिसे MSB ARGE भी कहा जाता है) ने घरेलू रक्षा कंपनियों जैसे Roketsan, Aselsan और TÜBİTAK SAGE के साथ मिलकर विकसित किया है।

विशेषताविवरण
प्रकारइंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM)
मारक क्षमता (Range)लगभग 6,000 किलोमीटर
अधिकतम गतिमैक 9-25 (हाइपरसोनिक)
ईंधन (Propellantलिक्विड नाइट्रोजन टेट्रोक्साइड (तरल ईंधन)
इंजन4 रॉकेट प्रोपल्शन इंजन
पेलोड क्षमता3,000 किलोग्राम तक
वॉरहेड तकनीकMIRV, MaRV (संभावित)
लॉन्च प्लेटफॉर्ममोबाइल इरेक्टर लॉन्चर (TEL)
घोषणा/अनावरणमई 2026 (SAHA Expo)

MIRV तकनीक (Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicle)

यिल्दिरिमहान की सबसे घातक विशेषता इसकी संभावित MIRV क्षमता है। इसका मतलब ये है कि एक ही मिसाइल कई अलग-अलग वॉरहेड छोड़ सकती है। जानकारी के मुताबिक यह मिसाइल एक साथ 4 से 6 अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बना सकती है, जो एक-दूसरे से सैकड़ों किलोमीटर दूर हो सकते हैं। चूंकि एक ही मिसाइल से कई वॉरहेड निकलते हैं, इसलिए दुश्मन के बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए उन सभी को एक साथ ट्रैक करना और नष्ट करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके नोज कोन (Nose Cone) की बनावट ऐसे संकेत दे रही है कि यह Maneuverable Re-entry Vehicle (MaRV) तकनीक से भी लैस है, जो इसे हवा में अपना रास्ता बदलने की शक्ति देती है।

नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम

मिसाइल को सटीक निशाना लगाने के लिए एक अत्याधुनिक ‘मल्टी-मोड’ नेविगेशन सिस्टम से लैस किया गया है। हाइब्रिड नेविगेशन यानी GPS और Inertial Navigation System (INS) का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसे ज्यादा सटीक बनाया जा सके। INS की मदद से मिसाइल बाहरी सिग्नल (जैसे सैटेलाइट) के बिना भी अपने आंतरिक सेंसर (Gyroscopes) का उपयोग करके सटीक दिशा में बढ़ सकती है। यह मिसाइल उड़ान के दौरान डेटा अपडेट प्राप्त करने के लिए तुर्की के अपने सैन्य उपग्रहों (Satellite Link) से जुड़ी रहती है। जब मिसाइल अपने टारगेट के करीब पहुँचती है, तो इसमें ‘प्री-प्रोग्राम्ड’ और टर्मिनल गाइडेंस मोड सक्रिय हो जाते हैं, जो इसे उच्च स्तर की सटीकता (High Precision) प्रदान करते हैं।

रीयल-टाइम ट्रैकिंग और कंट्रोल

मैक 25 की गति पर होने के बावजूद, इसके विंग्स और कंट्रोल सिस्टम इसे हाइपरसोनिक मैन्युवरेबिलिटी करने की अनुमति देते हैं। इसे DERMAN 8×8 जैसे मोबाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म से फायर किया जा सकता है, जिससे इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना और दुश्मन की नज़र से बचाना आसान होता है।

कौन-कौन से देश तुर्की की ICBM की रेंज में आए ?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मिसाइल तुर्की के विरोधियों, जैसे ग्रीस और इजरायल, के लिए एक बड़ी चुनौती है और तुर्की की रणनीतिक पहुंच को काफी बढ़ाती है। साथ ही साथ इसकी पहुंच यूरोप, अफ्रीका और एशिया के एक बड़े हिस्से तक भी नज़र आ रही है, जिसमें भारत भी शामिल है।

रक्षा क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है तुर्किये

पिछले साल तुर्किये ने Tayfun Block‑4 हाइपरसोनिक मिसाइल लाँच की थी, जिसे उसके लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन वहाँ का डिफेंस एक्सपैनशन केवल मिसाइल बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक पूरे रक्षा इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसमें मानवरहित सिस्टम (अनमैन्ड सिस्टम), मिसाइल तकनीक, एयर डिफेंस, एविएशन और स्पेस प्लेटफॉर्म शामिल हैं। अगर मानवरहित सिस्टम (Unmanned Systems) की बात करें तो तुर्किये ड्रोन और UAV तकनीक में पहले से ही बहुत आगे है और अब यह और बेहतरीन कॉम्बैट ड्रोन और इंडिपेंडेंट प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है।

बात अगर एयर डिफेंस की हो तो तुर्किये अपने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम जैसे Hisar और Siper को भी विकसित कर रहा है। Hisar और Siper तुर्किये के स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम हैं, जिन्हें अलग‑अलग ऊँचाई और दूरी पर हवाई खतरों से बचाव के लिए बनाया गया है। Hisar फैमली शॉर्ट और मीडियम रेंज सुरक्षा देताी है, जबकि Siper लंबी दूरी और ऊँचाई पर मिसाइल व विमान को रोकने में सक्षम है।

इसके अलावा तुर्किये इंडिजीनियस लड़ाकू विमान परियोजना TF‑X (Kaan) पर काम कर रहा है, जो तुर्की वायुसेना को नई क्षमता देगा। TF‑X (Kaan) तुर्किये का पाँचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जिसे Turkish Aerospace Industries (TAI) ने विकसित किया है। इसका उद्देश्य तुर्की वायुसेना के पुराने F‑16 बेड़े को बदलना और देश को स्वदेशी स्टेल्थ कॉम्बैट एयरक्राफ्ट बनाने वाले चुनिंदा देशों की सूची में शामिल करना है। इसके साथ-साथ तुर्किये उपग्रह और स्पेस लॉन्च तकनीक में निवेश कर रहा है, ताकि भविष्य में स्वतंत्र स्पेस प्रोग्राम चला सके।

क्या NATO में अपनी पकड़ मज़बूत कर पाएगा तुर्किये?

तुर्किये NATO देशों में से एक है और इसकी ICBM क्षमता सभी NATO देशों के बीच नई रणनीतिक चर्चाएँ पैदा करेगी, और हो सकता है ये देश अपनी साझा रणनीति में बदलाव पर भी विचार करें। दुनिया में Yıldırımhan जैसी या उससे बेहतर मिसाइलें केवल कुछ ही देशों के पास हैं। इनमें रूस, चीन और अमेरिका सबसे आगे हैं, जिनके पास 10,000–18,000 किमी तक मार करने वाली ICBM और हाइपरसोनिक हथियार मौजूद हैं। भारत, फ्रांस और उत्तर कोरिया भी इंटरकॉन्टिनेंटल क्षमता रखते हैं।

देशप्रमुख मिसाइलेंरेंजविशेषताएँ
रूसRS‑28 Sarmat, RS‑24 Yars, Avangard (हाइपरसोनिक ग्लाइड)18,000 किमी तक10–16 MIRVs, हाइपरसोनिक क्षमता, मिसाइल डिफेंस को चकमा देने की तकनीक
चीनDF‑41, DF‑31, DF‑5, DF‑17 (हाइपरसोनिक)12,000–15,000 किमीरोड‑मोबाइल, MIRV (10 वारहेड तक), हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल
अमेरिकाLGM‑30 Minuteman III, Trident II SLBM, CPS/Dark Eagle (हाइपरसोनिक)13,000 किमी तकअत्यधिक सटीकता, न्यूक्लियर ट्रायड, हाइपरसोनिक स्ट्राइक प्रोग्राम
भारतAgni‑V (ICBM), Agni‑VI (विकासाधीन), HSTDV (हाइपरसोनिक टेस्ट)5,000–6,000 किमीक्षेत्रीय और एशियाई सुरक्षा पर केंद्रित
फ्रांसM51 SLBM8,000–10,000 किमीपरमाणु पनडुब्बियों से लॉन्च, यूरोपीय डिटरेंस
उत्तर कोरियाHwasong‑1715,000 किमी तकभारी ICBM, लेकिन विश्वसनीयता पर सवाल
जापान (विकासाधीन)HVGP (Hypersonic Glide Vehicle)~1,000 किमीक्षेत्रीय हाइपरसोनिक क्षमता, ICBM नहीं

Leave a Comment