- सिर्फ 3 दिनों का फ्यूल स्टॉक बचा
- कई पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए
- फैक्ट्रीज़ को गैस सप्लाई रोकी गयी
- तेल के लिए कई किलोमीटर की लाइन
पेट्रोल के लिए हत्या
7 मार्च 2026 को सियालकोट के एक पेट्रोल पंप पर गोलीकांड हुआ, जिसने पाकिस्तान में कंट्रोल से बाहर हो चुके तेल संकट की हकीकत को सामने ला दिया है। सियालकोट में पेट्रोल पंप पर लंबी कतारों और अफरा-तफरी के बीच एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सियालकोट के एक व्यस्त पेट्रोल पंप पर हुई, जहां लोग घंटों से पेट्रोल के लिए कतार में खड़े थे। चश्मदीदों के अनुसार, कतार में आगे निकलने को लेकर दो पक्षों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर सामने वाले पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे।
आरोपी की पहचान हुई
घटना की CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आम नागरिकों की चीख-पुकार साफ़ सुनाई देती है। वीडियो में दिखाया गया है कि पेट्रोल पंप के कुछ कर्मचारियों ने भी हिंसा में भाग लिया, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह केवल ग्राहक के बीच का झगड़ा था या इसमें पंप स्टाफ भी शामिल था। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सियालकोट के डीपीओ फैसल शहज़ाद ने मीडिया को बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सरकार ने फ्यूल स्टॉक को लेकर झूठ बोला
सियालकोट के पेट्रोल पंप पर हुई हत्या की जिम्मेदारी सीधे-सीधे सरकार पर आती है क्योंकि देश में फ्यूल स्टॉक को लेकर अगर पाकिस्तानी सरकार ने झूठ नहीं बोला होता तो पेट्रोल पंप पर इतनी अफरा-तफरी नहीं मचती। पाकिस्तान सरकार दावा कर रही है कि उसके पास पेट्रोल और डीज़ल का “कंफर्टेबल लेवल” स्टॉक मौजूद है, लेकिन पाकिस्तान पेट्रोलियम एसोसिएशन और पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि सरकार सीधे-सीधे झूठ बोल रही है, असलियत में स्टॉक बेहद कम है और मुश्किल से 3 दिन का ही रिज़र्व बचा है। कई पंपों पर सप्लाई कोटा सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिससे रोज़ाना की डिलीवरी घट रही है।
पाकिस्तान में क्यों आया फ्यूल संकट ?
फरवरी 2026 से ईरान-अमेरिका तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज़ में तेल टैंकरों की आवाजाही बाधित होने लगी। वैश्विक बाज़ार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। पाकिस्तान, जो आयात पर निर्भर है, इस झटके को झेलने में असमर्थ साबित हुआ। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीज़ल की नई दरें 7 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं। सरकार ने दोनों ईंधनों की कीमतों में एक झटके में 55 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की है।

जनता पर असर
- पेट्रोल पंपों पर कई किलोमीटर लंबी कतारें लग रही हैं।
- कई जगहों पर पंप मालिकों ने बिक्री को सीमित कर दिया है, जैसे केवल 1000 या 2000 रुपये का पेट्रोल प्रति वाहन।
- ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है, जहां पेट्रोल और डीज़ल ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं।
- पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स महंगे हो गए हैं
- डीज़ल की कीमतें बढ़ने से खेती और सिंचाई की लागत बढ़ गई है।
- पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, झगड़े और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।
राजनीतिक और आर्थिक निहितार्थ
दरअसल पाकिस्तान की सरकार का अपनी जनता से सच्चाई छुपाने का पुराना इतिहास रहा है, फिर वो चाहे किताबों में भारत से हुई लड़ाई पर झूठ पढ़ाना हो या फिर देश के असली हालात जनता के सामने रखने हों। पाकिस्तानी सरकार ने हमेशा अपनी आवाम को अंधेरे में रखा है और सही जानकारी नहीं देती है। इस बार फ्यूल स्टॉक के मामले में भी ऐसा ही किया जिसका असल पूरे देश में अफरा तफरी के रूप में देखा जा सकता है। सरकार पर दबाव बढ़ रहा है वहीं जनता में गुस्सा और असंतोष बढ़ रहा है। तेल की कमी और कीमतों में इतनी ज्यादा वृद्धि आने वाले हफ्तों में देखने को मिलेगा जब पाकिस्तान में महंगाई और ज्यादा बढ़ जाएगा। यही नहीं कई फैक्ट्रियों में भी गैस की सप्लाई रोक दी गयी है जिससे उनका प्रोडक्शन रूक गया है। कुल मिलाकर पाकिस्तान एक बड़े उर्जा संकट में फंसता हुआ दिखायी दे रहा है। अगर पाकिस्तान ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।










