ये है असली पाकिस्तानी डिप्लोमेसी
पाकिस्तानी की डिप्लोमेसी के लिए एक बहुत बुरी खबर केन्या की राजधानी नैरोबी से आयी है। खबर के मुताबिक नैरोबी में मौजूद पाकिस्तानी हाई कमीशन के दो सबसे बड़े अफसरों में जमकर मारपीट हुई है। पाकिस्तानी हाई कमिश्नर और डिप्टी हाई कमिश्नर के बीच जबरदस्त घूसेबाजी हुई। इस मारपीट में दोनों को ही चोटें भी आयी हैं और खून में निकला है। पाकिस्तानी पत्रकार शहज़ाद पराचा ने ये खबर दी है और दावा किया है कि हाई कमिश्नर इब्रार हुसैन खान और डिप्टी हाई कमिश्नर के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि यह शारीरिक झगड़े में बदल गई।
कौन है केन्या में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर ?
केन्या में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इब्रार हुसैन खान और उनके डिप्टी के बीच कथित शारीरिक झगड़े ने इस्लामाबाद को जांच शुरू करने पर मजबूर कर दिया है। यह घटना न केवल पाकिस्तान की कूटनीतिक छवि को झटका देती है बल्कि आंतरिक गुटबाज़ी और अविश्वास को भी उजागर करती है। इब्रार हुसैन खान ने पाकिस्तानी विदेश सेवा में साल 2001 में प्रवेश लिया था। केन्या से पहले वो सऊदी अरब, नॉर्वे में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल वो सितंबर 2023 से केन्या में हाई कमिश्नर और UNEP व UN Habitat के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं।
दोनों के बीच मारपीट क्यों हुई ?
हाई कमिश्नर इब्रार हुसैन खान ने डिप्टी हाई कमिश्नर को इज़रायली एजेंट करार दिया जो पाकिस्तान को भीतर से कमजोर कर रहा है। इसके बाद डिप्टी हाई कमिश्नर ने हाई कमिश्नर इब्रार हुसैन खान पर ईरानी एजेंट होने और गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप लगाया। बहस ने थोड़ी ही देर में उग्र रूप ले लिया और बात यहां तक पहुंच गयी कि दोनों ने एक दूसरे पर घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। यह स्थिति बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में “Infernal Affairs” जैसी लगती है, जहाँ दोनों एक-दूसरे को गद्दार समझ बैठे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और कहा कि आरोपों की सत्यता की पुष्टि की जाएगी।









ज़्यादा कुछ मज़ा नहीं आया। क्या मसला था, गाली गलौज हुई या नहीं, कोई घायल हुआ या नहीं।
खूब गाली गलौज हुई है, खून भी निकला है मारपीट में