तुर्की ने ड्रोन युद्धक क्षमता के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी पाई है। उसके Bayraktar AKINCI UCAV(Unmanned Combat Aerial Vehicle) ने पहली बार एक सुपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण में AKINCI से दागी गई मिसाइल ने 250किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर समुद्र में मौजूद टारगेट को सीधे निशाना बनाया।
परीक्षण 11 सितंबर 2026 को काला सागर में सिनोप के पास किया गया। यह सिर्फ मिसाइल का अलग से परीक्षण नहीं था, बल्कि ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइल के एक साथ काम करने की क्षमता का लाइव प्रदर्शन था।
AKINCI तुर्की की डिफेंस कंपनी Baykar द्वारा डेवलप एक भारी,दो इंजन वालाUCAV है। यह 1,500 किलोग्राम पेलोड क्षमता के कारण यह छोटे ड्रोन की तुलना में काफी भारी हथियार ले जा सकता है।
ट्रिपल-रिडंडेंट ऑटोपायलट(ड्रोन के ऑटोपायलट सिस्टम में तीन स्वतंत्र/बैकअप वाली उड़ान नियंत्रणव्यवस्था -यानी अगर ऑटोपायलट के एक सिस्टम में खराबी आ जाए, तो दूसरा सिस्टम काम संभाल सकता है।), सेंसर फ्यूजन और एडवांस ऑटोनॉमी दी गई है।
यह स्वचालित टेकऑफ, लैंडिंग, क्रूज और रूट ट्रैकिंग जैसी क्षमताओं का इस्तेमाल कर सकता है। इसका डिजाइन ऐसे मिशनों के लिए है जहां जरूरत हो:-दूर तक उड़ना→लंबेसमयतकनिगरानीकरना→लक्ष्यकीपहचान करना→भारीहथियारसेहमलाकरना।
क्षमता
जानकारी
प्रकार
भारी UCAV / लड़ाकू ड्रोन
इंजन
2 टर्बोप्रॉप इंजन
अधिकतम टेकऑफ वजन
6,000 किलोग्राम
पेलोड क्षमता
1,500किलोग्राम
ऑपरेशनल ऊंचाई
30,000 फीट
सर्विस सीलिंग
40,000 फीट
हवा में रहने की क्षमता
24+घंटे
ऑपरेशनल रेंज
6,000किमी
अधिकतम गति
240 KTAS के आसपास
विंगस्पैन
20 मीटर
लंबाई
लगभग 12.2 मीटर
IHA-300/300 ER/UAV-300 मिसाइल की असली ताकत कितनी?
इसे एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल के रूप में विकसित किया जा रहा है। 2025 के IDEF (International Defence Industry Fair) में Roketsan ने बताया था कि इसकी रेंज 500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है और यह Armed UAV तथा लड़ाकू विमानों जैसे एयर प्लेटफॉर्म से लॉन्च की जा सकती है। लेकिन अभी तक AKINCI से सार्वजनिक रूप से साबित हुई क्षमता 250+ किलोमीटर की सीधी हिट है।
क्षमता
जानकारी
प्रकार
एयर-लॉन्च एयरो-बैलिस्टिक/बैलिस्टिक मिसाइल
निर्माता
तुर्किए की Roketsan
लॉन्च प्लेटफॉर्म
Bayraktar AKINCI जैसे UCAV; अन्य एयर प्लेटफॉर्म के लिए भी विकसित
सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित संभावित रेंज
500किमी से अधिक, लॉन्च की ऊंचाई पर निर्भर
इसका वास्तविकAKINCIपरीक्षण
250किमी से अधिक, समुद्री लक्ष्य पर सीधा हिट
वजन
लगभग 900किलोग्राम
वारहेड
लगभग 150किलोग्राम
व्यास
लगभग 370मिमी
लंबाई
लगभग 5मीटर
गाइडेंस
INS/GNSS आधारित मार्गदर्शन; टर्मिनल गाइडेंस से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है
गति
सुपरसोनिक
तुर्की के लिए कितनी बड़ी अचीवमेंट?
तुर्की के लिए यह अचीवमेंट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अब एक बड़ा Armed ड्रोन सिर्फ निगरानी या सीमित दूरी के हमलों तक सीमित नहीं रह जाता। भारी पेलोड ले जाने वाला AKINCI लंबी दूरी की तेज गति वाली मिसाइल को भी अपने साथ ले जाकर दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकानों के खिलाफ दूर से हमला करने की दिशा में आगे बढ़ गया है।
तुर्की ने पिछले कुछ सालों में AKINCI को लगातार अलग-अलग हथियारों से लैस किया है। पहले ही इस ड्रोन ने IHA-230से140किमी दूर लक्ष्य को हिट किया था। इससे पहले 2022 में AKINCI ने TRG-230 के साथ 100 किमी से ज्यादा दूरी पर लक्ष्य भेदा था। अब IHA-300 के साथ अगला स्तर सामने आया है।
इसका महत्व तीन स्तरों पर है:-
ज्यादा दूरी: ड्रोन को लक्ष्य के करीब जाने की जरूरत कम होती है।
ज्यादा गति: सुपरसोनिक मिसाइल कम समय में लक्ष्य तक पहुंच सकती है।
भारी वारहेड: 150 किलोग्राम से अधिक के वारहेड की क्षमता इसे छोटे ड्रोन हथियारों से अलग करती है।
इससे AKINCI को एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जा रहा है जो निगरानी, टारगेट खोजने और हमला करने—तीनों भूमिकाओं में काम कर सकता है।
किन देशों के पास ऐसी ड्रोन क्षमता ?
Bayraktar AKINCI की सबसे बड़ी बढ़त सिर्फ इसकी भारी हथियार क्षमता नहीं, बल्कि UCAVसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक/एरो-बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित क्षमता है। फिलहाल अमेरिका, चीन, रूस, इजरायल या भारत के किसी UCAV द्वारा इसी तरह250किलोमीटर से ज्यादा दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल स्ट्राइक का सार्वजनिक लाइव प्रदर्शन स्पष्ट रूप से सामने नहीं आता।
देश
प्रमुखUAV/UCAVक्षमता
UCAVसे250+किमी बैलिस्टिक मिसाइल
स्थिति
तुर्किये
Bayraktar AKINCI
UAV-300, 250+किमी का सफल परीक्षण
🟢 सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित
अमेरिका
MQ-9 Reaper आदि
ऐसी समान 250+ किमी UCAV-बैलिस्टिक स्ट्राइक का सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं
🟡 तकनीक/हथियार क्षमता मजबूत,लेकिन समान प्रदर्शन नहीं
चीन
Wing Loong, CH सीरीज आदि
समान 250+ किमी UCAV-बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण का स्पष्ट सार्वजनिक प्रमाण नहीं
🟡 तेजी से विकसित क्षमता,लेकिन सार्वजनिक प्रमाण सीमित
इजरायल
Heron TP/Eitan आदि
एयर-लॉन्च एरो-बैलिस्टिक हथियारों की क्षमता मौजूद, लेकिन समान UCAV-250+ किमी प्रदर्शन स्पष्ट नहीं
🟡 करीब की तकनीकी श्रेणी,पर समान प्रदर्शन नहीं
रूस
भारी UCAV/लॉन्ग-रेंज हथियार कार्यक्रम
समान UCAV-बैलिस्टिक मिसाइल का 250+ किमी सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं
🟡 विकास/अन्य प्लेटफॉर्म पर मजबूत
भारत
MQ-9B + स्वदेशी UCAV/UAV कार्यक्रम
UCAV से 250+ किमी बैलिस्टिक मिसाइल का सार्वजनिक परीक्षण सामने नहीं
🟠 इस खास क्षेत्र में अभी प्रदर्शन बाकी
भारत के लिए इसके क्या मायने?
भारत के लिए AKINCI से UAV-300 जैसी सुपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का 250 किलोमीटर से ज्यादा दूर लक्ष्य पर हमला सिर्फ तुर्की की डिफेंस उपलब्धि नहीं है। इसकी अहमियत इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि तुर्की और पाकिस्तान के बीच डिफेंस सहयोग लगातार गहरा हो रहा है।
इसमें भारत के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण यह है कि पाकिस्तान के पास भीBayraktar AKINCIहै। हालांकि, अभी यह मान लेना सही नहीं होगा कि पाकिस्तान को UAV-300 की यही क्षमता मिल चुकी है। क्योंकि सबसे बड़ा सवाल ही यह है कि क्या पाकिस्तान के AKINCI पर UAV-300 लग गई है? फिलहाल अभी यह साबित नहीं होता कि पाकिस्तान को भी UAV-300 मिल गई है या उसके AKINCI को यह मिसाइल इंटिग्रेट कर दी गई है।
पाकिस्तान के पास तुर्की के कौन-कौन से ड्रोन ?
पाकिस्तान पहले ही तुर्की के कई Armed ड्रोन हासिल कर चुका है। दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। पाकिस्तान के पास तुर्की के दो प्रमुखBaykar combat drones—Bayraktar TB2औरBayraktar AKINCIहैं।
ड्रोन
श्रेणी
मुख्य क्षमता
पेलोड
ऊंचाई
उड़ान अवधि
Bayraktar TB2
MALE UCAV
ISR + सटीक हमला
150किग्रा
16,000 ftऑपरेशनल
20+घंटे
Bayraktar AKINCI
भारी HALE/UCAV
ISR + लंबी दूरी की स्ट्राइक
1,500किग्रा
30,000 ftऑपरेशनल /40,000 ftसर्विस सीलिंग
24+घंटे
Bayraktar TB2 एक मध्यम ऊंचाई और लंबी endurance वाला सशस्त्र ड्रोन है। इसका मुख्य काम खुफिया निगरानी,लक्ष्य तलाशना और सटीक हमला है। Baykar के अनुसार इसमें EO/IR/लेजर सेंसर और precision-guided weapons इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
AKINCI + IHA-300/300 ER/ UAV-300 बनाम भारत
भारत के मामले में अभी ऐसीoperationally demonstrated UCAV + 250+किमीair-launched ballistic missile combinationसार्वजनिक रूप से मौजूद नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भारत के पास 250+ किमी स्ट्राइक क्षमता नहीं है—भारत के पास अलग-अलग manned aircraft, cruise/ballistic missile और विकसित हो रहे UCAV कार्यक्रम हैं।
क्षमता
तुर्किये
भारत
भारीUCAV
AKINCI operational
स्वदेशी भारी UCAV कार्यक्रम विकास में
UCAVसे250+किमी बैलिस्टिक/एरोबैलिस्टिक मिसाइल
हाँ, 250+किमी का सार्वजनिक परीक्षण
ऐसा सार्वजनिक परीक्षण नहीं
हवा से लंबी दूरी की स्ट्राइक
AKINCI + विभिन्न stand-off weapons
Fighter aircraft + BrahMos, SCALPआदि
स्वदेशीstealth UCAV
Kızılelma विकास/परीक्षण
Ghatak/अन्यUCAVकार्यक्रम विकास में
UCAVकी भारी हथियार क्षमता
AKINCI: 1,500किग्रा तकpayload
भविष्य के भारी UCAV में लक्ष्य, अभी AKINCI जैसा operational equivalent नहीं
250+किमीUCAV strikeकाoperational proof
🟢 प्रदर्शित
🟠 अभी नहीं
भारत को इस तुलना में सिर्फ ड्रोन से नहीं देखना चाहिए। भारत की ताकत एक अलग architectureमें है—लंबी दूरी के हथियारों को पहले से मौजूद लड़ाकू विमानों और मिसाइल प्रणालियों के साथ इस्तेमाल करना।
यानी तुर्किये ने जिस काम को UCAV + air-launched ballistic missile के रूप में प्रदर्शित किया है, भारत के पास लंबी दूरी की strike के लिए Su-30MKIजैसे भारी fighter platformsऔर BrahMosजैसी प्रणालियां पहले से मौजूद हैं।
भारत का असली गैप “250किमी से ज्यादा मार करने वाला हथियार” नहीं, बल्कि “ऐसा भारी, survivable UCAVजो खुद लंबी दूरी का भारी stand-off/ballistic weaponलेकर उसे सुरक्षित दूरी से लॉन्च कर सके।”
भारत का Ghatak और CATS Warrior जैसे प्रोग्राम क्यों महत्वपूर्ण ?
दोनों भारत के अलग-अलग unmanned combat programmes हैं और दोनों के रोल भी अलग हैं। DRDO का Ghatak एक stealth UCAV/deep-strike platform है, जबकि HAL का CATS Warrior मुख्य रूप से loyal-wingman यानी लड़ाकू विमान के साथ काम करने वाला unmanned combat aircraft है
सिस्टम
Ghatak
CATS Warrior
किसका प्रोजेक्ट
DRDO/ADE
HAL
मुख्य भूमिका
Stealth UCAV, deep strike
Loyal wingman, combat support
डिजाइन
Flying-wing, low-observable
Low-observable unmanned aircraft
किसके साथ काम
स्वतंत्र strike missions के लिए
Tejas/AMCA जैसे manned fighters के साथ
हथियार
Internal weapons bay में missiles/precision weapons की परिकल्पना
Air-to-air/air-to-ground weapons की परिकल्पना
वर्तमान स्थिति
विकास कार्यक्रम
Full-scale demonstrator; 2025 में prototype प्रदर्शित हुआ और 2026 में engine ground run की रिपोर्ट