Fact Check : क्या वाकई पाकिस्तान में लॉकडाउन लागू हुआ, वायरल सर्कुलर की सच्चाई क्या है ?

By Alok Ranjan

Published On:

Date:

pakistan-energy-crisis-lockdown-fact-check

  • सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की खबर वायरल
  • सरकारी सर्कुलर शेयर कर लॉकडाउन का दावा
  • पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भयानक किल्लत
  • मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से एनर्जी क्राइसिस

पाकिस्तान में लॉकडाउन

पाकिस्तान इस समय गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। तेल और गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली कटौती और ईंधन की कमी की आशंका बढ़ गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कथित सरकारी सर्कुलर वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान सरकार ने पूरे देश में हर सप्ताहांत लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। यह खबर तेजी से फैल रही है और लोगों में भ्रम पैदा कर रही है। लेकिन असलियत कुछ और है।

सोशल मीडिया पर वायरल दावा

सोशल मीडिया पर एक नोटिफिकेशन तेजी से फैल रहा है जिसमें दावा किया गया है कि पूरे पाकिस्तान में शनिवार दोपहर 12 बजे से रविवार रात 11:59 बजे तक “स्मार्ट लॉकडाउन” रहेगा। इसमें कहा गया कि इस दौरान बाज़ार, कारोबारी गतिविधियाँ, शादी समारोह और हाईवे व मोटरवे पर इंटरसिटी यात्रा पर पूरी तरह रोक होगी। कई यूज़र्स ने इसे “एनर्जी क्राइसिस लॉकडाउन” नाम दिया।

सर्कुलर में क्या लिखा है ?

लिखा गया है कि कैबिनेट डिवीजन ने प्रधानमंत्री के आदेश पर 4 और 5 अप्रैल 2026 से दो दिन का वीकेंड लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है ताकि खाड़ी (Gulf) तेल संकट से निपटा जा सके। इसमें कई निर्देश शामिल थे, जैसे: सभी कारोबारी और औद्योगिक गतिविधियों को बंद करना। शादी और अन्य समारोहों को रोकना। बाज़ारों को पूरी तरह बंद करना। हाईवे और मोटरवे को बंद करना (केवल अस्पताल, फार्मेसी, आवश्यक सेवाएँ और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसों को छूट)। प्रांतीय प्रशासन द्वारा दो और तीन पहिया वाहनों का पंजीकरण कर लक्षित सब्सिडी देना

ऊर्जा संकट क्यों है ?

ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ बंद होने से तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई। पाकिस्तान के पास केवल 25 दिन का रिज़र्व बचा है। कतर से LNG आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ। प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने टीवी संबोधन में कहा कि देश को आपातकालीन ऊर्जा बचत योजना अपनानी होगी।

पाकिस्तान सरकार ने क्या निर्देश जारी किए हैं ?

  • बाजार और शॉपिंग मॉल रात 9:30 बजे तक बंद
  • शादी समारोहों में अधिकतम 200 मेहमान और “वन-डिश” नीति
  • सरकारी दफ्तरों में हाइब्रिड वर्किंग मॉडल (वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा)
  • स्ट्रीट लाइट्स और सरकारी वाहनों में ईंधन बचत
  • सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता – ताकि ईंधन का उपयोग नियंत्रित हो सके

जनता पर असर

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से लोगों में घबराहट बढ़ गई। कई व्यापारियों ने यह सोचकर स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया कि लॉकडाउन लग जाएगा। शादी समारोह और इवेंट आयोजकों में भी भ्रम की स्थिति है।

पाकिस्तान में लॉकडाउन की सच्चाई क्या है ?

पाकिस्तान सरकार ने इस दावे को गलत और भ्रामक बताया है। कोई आधिकारिक आदेश पूरे देश में लॉकडाउन लगाने का जारी नहीं हुआ है। सरकार ने केवल ऊर्जा बचत उपायों और स्मार्ट लॉकडाउन पर विचार किया है। “स्मार्ट लॉकडाउन” का मतलब है कि कुछ गतिविधियों पर सीमित समय के लिए रोक लगाई जाएगी। फेडरल मिनिस्टर अता तारार ने Bloom Pakistan से बातचीत में साफ किया कि यह नोटिफिकेशन पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसा कोई वीकेंड लॉकडाउन आदेश जारी नहीं हुआ है और जनता से अपील की कि इस तरह के भ्रामक संदेशों पर विश्वास न करें और इन्हें साझा न करें।

Leave a Comment