अगली पीढ़ी की Intercontinental Ballistic Missile (ICBM)
भारत अपनी रणनीतिक क्षमता को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। अग्नि-5 के बाद अब एक अगली पीढ़ी का इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रहा है, जो हल्का होगा, 10,000+ किमी तक मार करेगा और दुनिया के सबसे एडवांस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम को मात देने में सक्षम होगा। अभी तक चीन अग्नि-5 को लेकर ही बहुत मुखर था, भारत की ये अगली पीढ़ी की ICBM उसे और ज्यादा परेशानी में लाने वाली हैI इसके अलावा ये मिसाइल भारत को वैश्विक स्तर पर कहीं भी निशाना साधने की क्षमता देगी और उसकी परमाणु रणनीति को और मज़बूत बनाएगी।
भारत के लिए क्यों ज़रूरी Next Gen ICBM ?
ये नयी ICBM भारत की रणनीतिक क्षमता में ऐतिहासिक छलांग साबित होगी। यह मिसाइल मौजूदा अग्नि-5 से कहीं अधिक शक्तिशाली और आधुनिक होगी और यह लगभग पूरी दुनिया को निशाना बनाने में सक्षम होगी। हल्के डिज़ाइन और एडवांस्ड कंपोज़िट मटेरियल के कारण ईंधन दक्षता बढ़ेगी और तैनाती तेज़ होगी। इसमें MIRV तकनीक होगी और हर वॉरहेड अलग-अलग लक्ष्य पर हमला कर सकेगा, जिससे इंटरसेप्शन लगभग असंभव हो जाएगा। इसे दुनिया के किसी भी मौजूदा एयर डिफेंस सिस्टम के लिए रोक पाना या इंटरसेप्ट कर पाना करीब-करीब नामुमकिन होगा। अमेरिकी THAAD, रूसी S-500 जैसे एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम को भी ये मिसाइल डॉज दे सकती है।
नेक्स्ट जेनेरेशन ICBM में क्या होगा खास ?
- विशाल रेंज – पूरी दुनिया तक पहुंच संभव
- मिसाइल: 10,000+ किमी
- वर्तमान अग्नि-5: ~5,000–5,500 किमी
- वज़न में हल्की लेकिन शक्तिशाली
- एडवांस्ड कंपोज़िट मटेरियल
- वज़न में ~20% कमी
- बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी → लंबी दूरी और तेज़ तैनाती।
- मल्टीपल वॉरहेड्स (MIRV)
- 10–12 वॉरहेड्स ले जाने की क्षमता।
- हर वॉरहेड अलग लक्ष्य पर हमला कर सकता है।
- इंटरसेप्शन लगभग असंभव।
- सबमरीन मिसाइल टेक्नोलॉजी
- K-5 / K-6 SLBM पर आधारित
- अधिक कॉम्पैक्ट, तेज़ लॉन्च और ज्यादा सर्वाइवबल।
- स्मार्ट इवेज़न टेक्नोलॉजी
- MaRV: वॉरहेड्स हवा में दिशा बदल सकते हैं
- Decoys: नकली लक्ष्य → राडार भ्रमित
- Stealth coating: राडार डिटेक्शन कम
भारत का दुनिया को संदेश
भारत के नए ICBM का संदेश वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ा है। यह दिखाता है कि भारत अब सच्ची ICBM क्षमता की ओर बढ़ रहा है। यह कदम भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति को मज़बूत करता है और यह साबित करता है कि भारत भविष्य की उस युद्ध प्रणाली के लिए तैयार हो रहा है, जहाँ मिसाइल डिफेंस सिस्टम बेहद एडवांस्ड होंगे।
अगली पीढ़ी की ICBM का काम कहां तक पहुंचा ?
भारत के नए ICBM प्रोजेक्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण वास्तविकता यह है कि यह अभी तक रिपोर्टेड और क्लासिफाइड प्रोजेक्ट है। इसकी पूरी तरह से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई स्पष्ट टेस्टिंग टाइमलाइन सामने आई है। हालांकि कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नयी मिसाइल का डिजाइन 2025 में पूरा हो चुका है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह मिसाइल लगभग 2030 तक ऑपरेशनल हो सकती है। इसका मतलब है कि फिलहाल यह योजना और विकास के स्तर पर है, लेकिन अगर यह सफल होती है तो भारत की रणनीतिक क्षमता में बड़ा बदलाव लाएगी।
दुनिया की टॉप की ICBM कौन-कौन सी हैं ?
दुनिया के बेहद गिने चुने देशों के पास ही इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों की क्षमता है। जैसे रूस का RS-28 Sarmat सबसे भारी और लंबी दूरी वाला ICBM है, जो 10 टन तक का पेलोड ले जा सकता है और हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल्स से लैस है। वहीं चीन का DF-41 सबसे मोबाइल ICBM है, जिसे रोड, रेल और सिलो से लॉन्च किया जा सकता है। इसकी MIRV क्षमता इसे रणनीतिक रूप से बेहद खतरनाक बनाती है। अमेरिका का Minuteman III सबसे पुराना लेकिन लगातार अपग्रेड किया गया ICBM है, जो अमेरिकी न्यूक्लियर ट्रायड का अहम हिस्सा है। नॉर्थ कोरिया का Hwasong-17 दुनिया का सबसे बड़ा रोड-मोबाइल लिक्विड-फ्यूल ICBM है, जिसकी रेंज अमेरिका तक पहुंच सकती है।

एलीट क्लब में शामिल होगा भारत
भारत का नया ICBM भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में ला देगा जिनके पास असली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता है — अमेरिका, रूस और चीन। जब यह प्रोजेक्ट पूरा होगा, भारत चौथा देश होगा जो इस एलीट क्लब में शामिल होगा। देखने वाली बैत यह है कि अब दौड़ केवल दूरी की नहीं रही। सवाल अब यह है: क्या आपकी मिसाइल इंटरसेप्शन से बच सकती है? यानी भविष्य की प्रतिस्पर्धा मिसाइल की रेंज से ज़्यादा उसकी सर्वाइवल क्षमता पर होगी। इसलिए भारत की नई ICBM इसी चुनौती को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, ताकि यह दुनिया के सबसे एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स को भी मात दे सके।
भारत की बढ़ती ताकत का परिचायक
भारत का नया ICBM केवल एक मिसाइल नहीं, बल्कि उसकी रणनीतिक शक्ति और वैश्विक पहुंच का प्रतीक है। एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम को मात देने की क्षमता के साथ यह मिसाइल भारत को एक सशक्त परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित करेगी। यह मिसाइल भारत के न्यूक्लियर डिटरेंस को मज़बूत करेगी, सेकंड-स्ट्राइक क्षमता सुनिश्चित करेगी और चीन व अन्य वैश्विक मिसाइल शील्ड्स के मुकाबले भारत को प्रतिस्पर्धी बनाएगी। यह कदम भारत की सुरक्षा नीति और वैश्विक रणनीति में निर्णायक बदलाव लाएगा और आने वाले वर्षों में दक्षिण एशिया की सुरक्षा संतुलन को प्रभावित करेगा ।








