यूपी में दबोचा गया बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिया परिवार, तीन दशक बाद खुला राज

By Defence Detective

Published On:

Date:

People detained by Aligarh Police in a suspected illegal immigration case in Uttar Pradesh.

उत्तर प्रदेश के संवेदनशील शहरों में शुमार अलीगढ़ से राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक व्यवस्था से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 सदस्यों वाला एक बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिया परिवार दबोचा है। इनमें पुरुष, महिलाएं और नाबालिग बच्चे शामिल हैं। जिनमें वयस्क सदस्यों की संख्य़ा आठ है।

करीब तीन दशक से अधिक समय पहले यह परिवार भारत आया। इसने न केवल अवैध रूप से भारत में इंट्री की, बल्कि स्थानीय तंत्र की खामियों का फायदा उठाते हुए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर सहित विभिन्न अहम भारतीय दस्तावेज बनवाकर एक भारतीय तरह की यहा यहां रहने लगा। 

दशकों तक बिना किसी वैध पासपोर्ट या वीजा के देश के भीतर रहना और सरकारी योजनाओं से लेकर बैंकिंग व चुनावी प्रणाली तक अपनी पैठ बना लेना हैरान करने वाला है। क्या इन्हें स्थानीय स्तर पर किसी संगठित नेटवर्क या दलालों का संरक्षण प्राप्त था ? यह भारत कब, कैसे और किन रास्तों से किसके सहयोग से आया और अलीगढ़ में कैसे डेरा डाला ? मामले के खुलासे के बाद अब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इस पूरे सिंडिकेट की जड़ें खंगालने के लिए अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

कौन है अलीगढ़ में पकड़ा गया घुसपैठिया परिवार और इसके सदस्य?

अलीगढ़ में पकड़े गए 12 लोगों में अमीना बेगम और उसके परिवार के लोग हैं। कुछ रिपोर्टो में उसके रिश्तेदारी के लोग और दो परिवारों की बात सामने आई है। पूछताछ में इन लोगों ने खुद को बांग्लादेश के गायबांधा (Gaibandha) जिले का रहने वाला बताया।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने उनके मूल इलाके का नाम बादीपुर बताया है। अलीगढ़ में इनमें से कुछ लोग हड्डी गोदाम, भुजपुरा और आसपास के इलाकों में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में मीट कारोबार और उससे जुड़े उद्योगों में मजदूरी करने वाले लोग भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आठ वयस्कों की पहचान अमीना बेगम (56 साल), मोहम्मद शरीफ उल (23), शाहरुख (18), मोहम्मद सलमान (18), शहनाज (28), हैदर अली (45), उसकी पत्नी रुकसाना (35) और उनके बेटे उवेश (22) के तौर पर हुई है। कार्रवाई के दौरान चार नाबालिग भी मिले।

  • अमीना का पति मोहम्मद हजरत गिरफ्तार लोगों में शामिल नहीं है। अमीना ने पूछताछ में बताया कि वह और कुछ अन्य बच्चे फिलहाल बांग्लादेश में हैं।
  • एक बेटी सितारा के बारे में अमीना ने दावा किया कि उसे 12 सितंबर 2025 को सीमा पार करते वक्त पकड़ा गया था और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
  • इसमें अवैध घुसपैठ की अहम कड़ी अमीना बेगम को बताया जा रहा है।

कब, कैसे और कहां से हुई गिरफ्तारी ?

25 नवंबर 2026 को अलीगढ़ की रोरावर थाना पुलिस ने स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) और एक मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने सबसे पहले शाहपुर कुतुब चौकी क्षेत्र में मथुरा रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास अमीना बेगम को पकड़ा। वह हड्डी गोदाम चौराहे के पास एक झुग्गी में रह रही थी।

अमीना से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो जगह दबिश दी। पहली जगह गोंडा रोड रेलवे पुल के पास सलामपुर माफी जाने वाला रास्ता था। दूसरी दबिश धोबी घाट के पास शाहपुर रोड इलाके में दी गई। इन ठिकानों पर पुलिस को अमीना के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मिले।

अलीगढ़ के एसपी सिटी आदित्य बंसल के मुताबिक, इस कार्रवाई में कुल 12 लोग पकड़े गए, जिनमें नाबालिग भी शामिल हैं।

बरामद दस्तावेजों की कितनी लंबी फेहरिस्त ?

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों के पास से आधार, पैन और वोटर आईडी समेत कई भारतीय दस्तावेज बरामद हुए। इनमें से कुछ दस्तावेज और दो मोबाइल फोन अमीना बेगम के पास से मिले। पुलिस जांच कर रही है कि ये दस्तावेज कैसे बनवाए गए और इसमें किसने मदद की।

  • पहचान पत्र:  कुल 10 आधार कार्ड, दो पैन कार्ड और एक वोटर आईडी कार्ड मिले। इनमें अमीना बेगम के पास से एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक वोटर आईडी कार्ड मिला। पुलिस को अमीना की बेटी के नाम पर भी दो आधार कार्ड मिले, जिनमें जन्मतिथियां अलग-अलग दर्ज थीं।
  • सरकारी योजनाओं के कार्ड: आयुष्मान भारत कार्ड, ई-श्रम कार्ड और राशन कार्ड बरामद हुए। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ये तीनों कार्ड अमीना बेगम के पास से मिले।
  • वित्तीय एवं रोजगार दस्तावेज: बैंक ऑफ बड़ौदा की पासबुक और कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से जुड़े दस्तावेज अमीना के पास से मिले। पुलिस ने कुल बरामदगी में एक एटीएम कार्ड भी दर्ज किया है। यह कार्ड किसके पास से मिला, रिपोर्टों में स्पष्ट नहीं है।
  • इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य: कुल पांच मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से दो अमीना के पास से मिले। बाकी तीन फोन किसके पास से मिले, इसका ब्योरा रिपोर्टों में नहीं है। एसपी सिटी के मुताबिक, जब्त फोन में बांग्लादेश में रह रहे रिश्तेदारों से बातचीत और संदेशों के रिकॉर्ड मिले।

भारत कब और कैसे आया यह परिवार?

अलीगढ़ पुलिस की पूछताछ में अमीना बेगम ने बताया कि वह 1992 में अपने पति मोहम्मद हजरत और परिवार के साथ बिना पासपोर्ट और वीजा के बांग्लादेश से भारत आई थी। उसने सीमा कहां से पार की और इसमें किसने उसकी मदद की, इसका ब्योरा पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है।

  • टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि अमीना अलीगढ़ में बसने से पहले भारत में अलग-अलग जगहों पर रही थी।
  • नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अलीगढ़ में ठिकाना बनाने के बाद उसने अपने परिवार के अन्य लोगों को भी यहां बुलाकर बसाया।
  • पूछताछ में सामने आया कि परिवार के कुछ सदस्यों का जन्म अलीगढ़ में ही हुआ था।

अमर उजाला के मुताबिक, पूछताछ में अमीना के पति के 1992 के बाद कई बार भारत आने और वापस जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब पता लगा रही है कि वह किन रास्तों से सीमा पार करता था। बाद में अलीगढ़ पहुंचे रिश्तेदारों ने भारत में कब और कहां से प्रवेश किया, इसका ब्योरा भी अब तक की रिपोर्टों में सामने नहीं आया है।

सामाजिक ताने-बाने में घुलने की कोशिश और वैवाहिक संबंध ?

अलीगढ़ पुलिस की पूछताछ में परिवार के वैवाहिक संबंधों का भी जिक्र आया है। दावा है कि अमीना बेगम ने अपनी एक बेटी की शादी आगरा जिले में और दूसरी की शादी बांग्लादेश में की। अमीना की बेटी हजराबानो आगरा जिले के बाह में रहती है और उसका नाम भी एफआईआर में दर्ज है।

किस कानून के तहत दर्ज हुआ मुकदमा ?

बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के भारत में दाखिल होने और फर्जी नाम-पते पर भारतीय पहचान पत्र बनवाने के आरोपों में अलीगढ़ पुलिस ने रोरावर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी आदित्य बंसल के मुताबिक, एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

  • गिरफ्तार वयस्क आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिगों के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
  • पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन और दस्तावेज सील कर दिए हैं।
  • अब संबंधित विभागों के रिकॉर्ड से मिलान कर पता लगाया जा रहा है कि पहचान पत्र किन नाम-पतों और प्रमाणों के आधार पर जारी हुए और उन्हें बनवाने में किसने मदद की।

महज अवैध प्रवास नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘साइलेंट थ्रेट’ (Silent Threat)

अलीगढ़ में बांग्लादेशी मूल के 12 लोगों के पकड़े जाने से सवाल उठता है कि अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के बाद कोई परिवार दशकों तक यहां कैसे रह सका? पुलिस पूछताछ में अमीना बेगम ने बताया कि वह 1992 में अपने पति और परिवार के साथ बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत आई थी। नवभारत टाइम्स के मुताबिक, अलीगढ़ में बसने के बाद उसने अपने परिवार के अन्य लोगों को भी यहां बुलाया।

क्या पहले से बसे रिश्तेदारों की मदद से बाद में आए लोगों को ठिकाना और काम मिला? इस पहलू की जांच से पता चलेगा कि यहां ‘चेन माइग्रेशन’ (Chain Migration) का पैटर्न था या नहीं। इसे ‘डेमोग्राफिक इनवेजन’ (जनसांख्यिकीय घुसपैठ)  के तौर पर क्यों नहीं देखा जाना चाहिए ?

देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में दस्तावेजों के सत्यापन की व्यवस्था, स्थानीय स्तर पर निगरानी और सीमा पर सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत है।

Leave a Comment

Related News