बलोच फ्रीडम फाइटर्स ने दिखाया ऑपरेशन हिरोफ-3 का ट्रेलर ?

By Alok Ranjan

Published On:

Date:

BLA-BLF ने हमले शुरू किए

बलोचिस्तान में हाई अलर्ट के बीच बलोच फ्रीडम फाइटर्स ने तबाही के नये खेल की शुरुआत कर दी है। पिछले एक हफ्ते में बलोचिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में पाकिस्तानी आर्मी और सिक्योरिटी एजेंसीज़ को चुन-चुन कर निशाना बनाया गया है। इन हमलों के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या BLA ने ऑपरेशन हिरोफ 3 को लॉन्च कर दिया है? असल में बलोचिस्तान पुलिस ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। ये अलर्ट बलोच फ्रीडम फाइटर्स के ऑपरेशन हिरोफ 3 का है। आपको याद होगा इसी साल जनवरी की शुरुआत में ही BLA ने पूरे बलोचिस्तान में क़हर बरपा दिया था। क्वेटा, नोश्की, ग्वादर समेत बलोचिस्तान के 14 शहरों के 48 लोकेशन्स पर बलोच फ्रीडम फाइटर्स ने पाकिस्तानी आर्मी और सिक्योरिटी फोर्सेज़ पर जबरदस्त हमले किये थे। नोश्की में FC कैंप पर कब्जा जमा लिया था। ट्रेनों को भी रोका गया था। यहां तक कि ग्वादर पोर्ट पर भी ड्रोन अटैक किये गये थे।

बलोचिस्तान पुलिस को अंदेशा है कि BLA बहुत जल्द उसी तरह के हमलों को अंजाम देने वाला है। क्वेटा में मौजूद सेंट्रल पुलिस ऑफिस ने तभी इस हाई अलर्ट को जारी किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें ना केवल बलोचिस्तान के क्वेटा में हमले की चेतावनी दी गई है बल्कि सिंध की कैपिटल कराची को भी इसमें टारगेट बताया गया है। इस अलर्ट के बाद कई जगह सुरक्षा बढ़ा भी दी गई। ट्रेनों पर मशीन गन लिये सिक्योरिटी पर्सनल्स तैनात किये गये हैं। दोनों शहरों में चेकिंग और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पाक सुरक्षाबलों पर कई हमले

लेकिन बलोच फ्रीडम फाइटर्स को इस सिक्योरिटी का कहां कोई खौफ है। उन्होंने तो अपना खेल शुरू कर दिया है। बल्कि यूं कहें तो पाकिस्तान की फौज पर उनके हमले तो जारी ही हैं। ग्वादर के पसनी में बलोचों ने पाकिस्तानी आर्मी की एक वैन को धमाके से उड़ा दिया। दावा किया जा रहा है कि इस हमले में 4 पाकिस्तानी फौजियों की मौत हुई है। डॉन की ख़बर बता रही है कि पसनी में ही बलोच फ्रीडम फाइटर्स और पाकिस्तानी आर्मी के बीच जमकर मुठभेड़ भी हुई है और इसमें 4 बलोच फ्रीडम फाइटर्स भी मारे गये हैं।

5 मई को BLA ने सुरब में बड़े हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में पाकिस्तानी फोर्स के कैंप और DC ऑफिस, दोनों को एक साथ निशाना बनाया गया। इससे ठीक एक दिन पहले 4 मई को केच में पाकिस्तानी आर्मी के सप्लाई व्हिकल को निशाना बनाया गया था। झुनकी टांक एरिया में इस गाड़ी को लैंड माइन्स से उड़ा दिया गया। ये गाड़ी पाकिस्तानी फोर्स के लिए रसद लेकर जा रही थी। BLA का दावा है कि 25 अप्रैल से 3 मई के बीच उसने पूरे बलोचिस्तान में अलग-अलग 11 हमलों को अंजाम दिया और इन हमलों में 11 पाकिस्तानी जवानों को जहन्नुम रसीद करवाया है। BLA ने ये भी दावा किया है कि इन हमलों के दौरान पाकिस्तानी मिलिट्री इंटेलिजेंस के 3 लोगों को बंधक भी बना लिया गया है

BLF ने भी किया हमला

अब जब BLA, बलोचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी की बैंड बजा रहे हों तो भला BLF कहां पीछे रहने वाली है। BLF ने खारान, बेसिमा समेत कई जगहों पर पाकिस्तानी फोर्स को अपने हमले का निशाना बनाया है। BLF का दावा है कि 10 जगह किये गये इन हमलों में 10 फौजी और 4 स्टेट एजेंट्स को उन्होंने मौत के घाट उतार दिया है।पाकिस्तान इन हमलों को दबाने और छिपाने की भरपूर कोशिश कर रहा है लेकिन BLA और BLF के इन हमलों की धमक अब अमेरिका तक में सुनाई देने लगी है।

अमेरिकी रेयर अर्थ मिनिरल डील खतरे में

न्यू यॉर्क टाइम्स में हाल ही में छपी रिपोर्ट इस बात की आशंका जता रही है कि बलोचिस्तान में अलगाववाद की आग अमेरिका और पाकिस्तान के रेयर अर्थ मिनरल पैक्ट को डिरेल ना कर दे।ये डर इसलिए भी वाजिब है कि पिछले ही महीने बागी बलोचों ने दारिगवान साइट पर पाकिस्तान नेशनल रिसोर्सेज की खदान पर हमला किया था। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई थी।जिस जगह ये हमला किया गया था वहां कॉपर, जिंक और सोने की खान हैं। इसके अलावा सीमेंट और फर्टिलाइजर की भी फैक्ट्रियां हैं। यानी बलोचों ने पाकिस्तान की कमज़ोर नस पर हमला किया था।

अगर ऐसे हमले और होते हैं तो बलोचिस्तान का पूरा का पूरा माइनिंग प्रोजेक्ट ख़तरे में पड़ जाएगा। अब सवाल उठता है कि क्या ये हमले BLA के ऑपरेशन हिरोफ 3 का हिस्सा हैं। नहीं। BLA के पैटर्न को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वो इस तरह का कोई बड़ा ऑपरेशन करते हैं तो उसके लिए बाकायदा प्रेस रिलीज और वीडियोज़ जारी करते हैं। बताते हैं कि उन्होंने कहां-कहां और कैसे पाकिस्तानी आर्मी की बैंड बजाई है। तो ये हमले हिरोफ-3 तो नहीं लगते लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं कि BLA बहुत जल्द एक बलोचिस्तान में एक बड़े ऑपरेशन को लॉन्च करने वाली है।

Leave a Comment