चीन का ‘Gwadar गेम’ ओवर? जिसे बताया था गेमचेंजर, वही बना गले की फांस

By Defence Detective

Published On:

Date:

Gwadar Port Pakistan CPEC Arabian Sea

चीन ने पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट को सिर्फ एक पोर्ट नहीं, बल्कि अरब सागर तक पहुंच बनाने वाले अपने बड़े रणनीतिक प्रोजेक्ट के रूप में डेवलप करना शुरू किया था। इसका मुख्य मकसद था चीन के पश्चिमी हिस्से शिनजियांग को पाकिस्तान के रास्ते अरब सागर से जोड़ना और समुद्री व्यापार के लिए मलक्का स्ट्रेट पर dependency को कुछ हद तक कम करना।

लेकिन करीब एक दशक से ज्यादा समय और भारी इन्वेस्टमेंट के बाद भी चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का ताज और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का हीरो ग्वादर पोर्ट अभी तक उस उद्देश्य और व्यावसायिक ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया है जिसकी उम्मीद चीन और पाकिस्तान ने की थी।

अब 25 सितंबर 2026 को ऑस्ट्रेलिया के Lowy Institute में पब्लिश एक एनालिसिस ने ग्वादर के भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। लेखक Jaideep Saikia के मुताबिक, चीन के लिए ग्वादर धीरे-धीरे जियोपॉलिटकल एसेट्स से फाइनेंशियल और सुरक्षा बोझ में बदल रहा है।

उनके आकलन में चीन अपने ऑपरेशनल फुटप्रिंट को छोटा कर सकता है और भविष्य में ग्वादर को बड़े कॉमर्शियल मेगा-पोर्ट की बजाय छोटे, heavily fortified naval refuelling station के रूप में इस्तेमाल करने की दिशा में बढ़ सकता है।

Gwadar से चीन को क्या हासिल करना था?

ग्वादर, चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी CPEC का समुद्री सिरा है। CPEC को चीन के बेल्ड एंड रोड इनशिएटिव के सबसे महत्वपूर्ण गलियारों में गिना जाता है। आधिकारिक CPEC दस्तावेजों के मुताबिक ग्वादर पोर्ट और फ्री जोन को पाकिस्तान को regional trade, logistics और industrial hub में बदलने के उद्देश्य से डेवलप किया गया है। चीन की रणनीतिक सोच बहुत बड़ी थी-

Xinjiang के काशगर → Karakoram Highway → Pakistan → Gwadar → Arabian Sea यानी लगभग 2800-3000 किलोमीटर

इस रास्ते के जरिए चीन को अपने पश्चिमी हिस्से से समुद्र तक सीधा लैंड कॉरिडोर मिलना था। इसका एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहलू था Malacca Dilemma। चीन के लिए Malacca Strait इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके समुद्री रास्ते से आने वाले कच्चे तेल के करीब 75% इंपोर्ट इसी मार्ग से गुजरते हैं।

Malacca Dilemma– चीन की उस रणनीतिक चिंता को कहा जाता है जिसमें उसे डर रहता है कि किसी युद्ध या बड़े संकट के दौरान Malacca Strait बाधित या block हो गया तो उसकी एनर्जी और व्यापार की समुद्री सप्लाई प्रभावित हो सकती है

इसी जोखिम को कम करने के लिए ग्वादर जैसे वैकल्पिक मार्गों को चीन की रणनीतिक सोच में महत्व मिला। Gwadar इसी जोखिम का वैकल्पिक रास्ता माना गया।

क्या है इसमें सबसे बड़ी चुनौती ?

Lowy के एनालिसिस के मुताबिक शिनजियांग से ग्वादर तक माल पहुंचाने वाला रास्ता बेहद कठिन ज्योग्राफिकल एरिया से गुजरता है। इस रूट में कारकोरम हाईवे की ऊंचाई कई जगह 4,600 मीटर से ज्यादा है।

  • भूस्खलन, बर्फबारी और मौसम जैसी समस्याएं बड़े पैमाने पर कंटेनर ट्रैफिक के लिए चुनौती पैदा करती हैं।
  • इसके बाद कॉरिडोर Gilgit-Baltistan, Khyber Pakhtunkhwa और Balochistan से होकर गुजरता है।
  • यानी समुद्र से माल भेजने की तुलना में चीन को यहां सड़क, रेल और संभावित pipeline infrastructure पर ज्यादा निर्भर होना पड़ता है।

यही वजह है कि ग्वादर की भौगोलिक स्थिति रणनीतिक रूप से आकर्षक होने के बावजूद उसे बड़े commercial logistics hub में बदलना आसान नहीं रहा।

पोर्ट है, लेकिन cargo कहां है?

किसी भी बड़े कॉमर्शियल पोर्ट की सफलता का सबसे बड़ा पैमाना इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं, कार्गो वॉल्यूम होता है। Lowy के लेख का दावा है कि ग्वादर को अभी तक वह रेगुलर कार्गो ट्रैफिक नहीं मिला है जो उसे Dubai, Salalah या Karachi जैसे established regional ports का वास्तविक competitor बना सके।

  • आर्टिकल राइटर के मुताबिक Special Economic Zones और port-linked industrial activity भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंची है।
  • पाकिस्तान खुद भी इस चुनौती को स्वीकार करता रहा है।
  • जनवरी 2025 में पाकिस्तानी सरकार ने ग्वादर को ग्लोबल ट्रेड हब बनाने के लिए private-sector participation और cargo traffic बढ़ाने की जरूरत पर बैठक की थी।
  • यानी पाकिस्तान को खुद पोर्ट में ज्यादा commercial traffic लाने के लिए लगातार प्रयास करने पड़ रहे हैं।

सिक्योरिटी, कितना बड़ा संकट ?

ग्वादर, पाकिस्तान के सबसे अशांत प्रांत बलूचिस्तान में स्थित है। ग्वादर की सबसे बड़ी कमजोरी सिर्फ economy नहीं है। Security भी चीन के लिए गंभीर चिंता बन चुकी है। बलूचिस्तान में बलूच insurgent groups, खासकर BLA, CPEC से जुड़े Chinese personnel और infrastructure को निशाना बनाते रहे हैं। Lowy के लेख में इसे Gwadar model की बड़ी कमजोरी बताया गया है।

चीनियों को निशाना बनाकर कुछ प्रमुख हमले-

तारीखजगहनिशाना/घटनाचीनी हताहतजिम्मेदारी/स्थिति
20 अगस्त 2021Gwadar, BalochistanEast Bay Road पर Chinese engineers के वाहन को suicide bomber ने निशाना बनाया0 चीनी मौत; 3 घायलBLA ने जिम्मेदारी ली
14 जुलाई 2021Dasu, KPChinese engineers को ले जा रही बस में विस्फोट9 चीनी मौतकिसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली; घटना की जांच हुई
26 अप्रैल 2022KarachiKarachi University के Confucius Institute के बाहर suicide bombing3 चीनी मौत, 1 घायलBLA ने जिम्मेदारी ली
20 मार्च 2024Gwadar Port Authority ComplexBLA के हमलावरों ने गोलीबारी और विस्फोटों के साथ complex पर हमला कियाचीनी नागरिकों की मौत नहींBLA/Majeed Brigade ने जिम्मेदारी ली; 8 हमलावर मारे गए, 2 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए
26 मार्च 2024Besham, KPDasu Hydropower Project के Chinese engineers के convoy पर suicide vehicle attack5 चीनी मौतकिसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली; हमला Balochistan से बाहर था
6 अक्टूबर 2024Karachi Airport के पासPort Qasim Electric Power Company के Chinese engineers के convoy को vehicle-borne bomb से निशाना बनाया गया2 चीनी मौतBLA ने जिम्मेदारी ली

स्थानीय लोगों का कितना विरोध ?

ग्वादर में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ स्थानीय असंतोष भी जुड़ा रहा है। Lowy के विश्लेषण में पानी, बिजली, रोजगार और fishing rights जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया है। लेखक के मुताबिक लोकल आबादी को यह शिकायत रही है कि बड़े infrastructure projects का लाभ उन्हें अपेक्षित रूप से नहीं मिला।

ग्वादर में स्थानीय प्रदर्शनों का प्रमुख चार्ट

समयप्रदर्शन/आंदोलनमुख्य मांग या मुद्दाग्वादर पोर्ट/CPEC से संबंध
अप्रैल 2017स्थानीय मछुआरों का विरोधपोर्ट विस्तार के कारण डिस्प्लेसमेंट और मछुआरों की आजीविका की चिंतापोर्ट विस्तार और तटीय इलाकों के विकास का सीधा असर स्थानीय मछुआरों पर पड़ने की आशंका
जून 2017शहर बंद/शटरडाउनपानी और बिजली की कमी, स्थानीय सुविधाओं की मांगप्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि बड़े विकास प्रोजेक्ट के बावजूद स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल रहीं
2021Gwadar Ko Haq Do Tehreekअवैध ट्रॉलिंग रोकना, समुद्र में मछली पकड़ने की स्वतंत्रता, चेकपोस्ट हटाना, ईरान सीमा व्यापार में आसानीआंदोलन ने पहली बार बड़े स्तर पर यह सवाल उठाया कि Gwadar विकास का फायदा स्थानीय लोगों को कितना मिल रहा है
मार्च 2022Haq Do Tehreek का फिर धरनागहरे समुद्र में आने वाली ट्रॉलरों पर रोकप्रदर्शनकारियों ने Gwadar Port के मुख्य प्रवेश मार्ग को भी बाधित किया
अक्टूबर–नवंबर 2022Haq Do Tehreek का लंबा धरनाअवैध मछली पकड़ना, लापता लोगों की बरामदगी, ईरान सीमा व्यापार में रियायतेंप्रदर्शनकारियों ने Gwadar Port जाने वाला एक्सप्रेसवे ब्लॉक किया; आंदोलन पोर्ट के कामकाज से सीधे जुड़ गया
दिसंबर 2023HDT-Haq Do Tehreek रैलीजबरन गुमशुदगी, कथित गैर-न्यायिक हत्याएं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारीआंदोलन का फोकस आर्थिक/स्थानीय मुद्दों से बढ़कर व्यापक राजनीतिक और मानवाधिकार मुद्दों तक पहुंचा
जुलाई 2024Baloch National Gathering से जुड़ा विरोधहिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई और बलूच राजनीतिक/मानवाधिकार मुद्देप्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा हुई; सेना के अनुसार एक सैनिक की मौत और 16 घायल हुए
सितंबर 2024
स्थानीय वाहन मालिकों/ड्राइवरों का धरना, जिसमें HDT नेताओं की भागीदारी
पानी, बिजली और अवैध ट्रॉसुरक्षा चेकपोस्ट पर कथित दुर्व्यवहार और आवाजाही की समस्यालिंगMakran Coastal Highway पर यातायात बाधित; प्रशासन से समझौते के बाद धरना खत्म हुआ

अब चीन के सामने क्या रास्ता ?

Lowy का आकलन है कि चीन के सामने अब ग्वादर को उसी बड़े कॉमर्शियल विजन के साथ आगे बढ़ाने की लागत और सुरक्षा जोखिम का सवाल है। लेखक के अनुसार चीन overseas infrastructure investment में पहले की तुलना में अधिक risk-conscious हो सकता है।

इसी बेस पर आर्टिकिल में एक महत्वपूर्ण possibiltiy रखी गई है—

Mega Commercial Port → Smaller Strategic Port → Naval Refuelling Facility

यानी चीन अचानक ग्वादर से निकल जाए, ऐसा जरूरी नहीं। इसके बजाय वह commercial ambitions को सीमित करके पोर्ट की strategic और maritime utility को ज्यादा महत्व दे सकता है।

भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ग्वादर?

भारत के नजरिए से ग्वादर की कहानी केवल चीन-पाकिस्तान economic project की कहानी नहीं है। ग्वादर, अरब सागर के तट पर स्थित है और Hormuz तथा पश्चिमी हिंद महासागर की maritime geography के करीब है। इसलिए अगर इसका commercial role कमजोर पड़ने के बावजूद Chinese strategic presence बनी रहती है, तो इसका स्वरूप बदल जाएगा लेकिन इसकी strategic relevance खत्म नहीं होगी।

भारत के लिए तीन चीजें खास तौर पर महत्वपूर्ण होंगी—

पहलूभारत के लिए महत्व
Arabian Sea में Chinese presenceहिंद महासागर क्षेत्र में चीन का maritime footprint
Pakistan-China security cooperationChinese personnel और infrastructure की सुरक्षा के नाम पर पाकिस्तानी security deployment
Naval logisticsभविष्य में Gwadar की refuelling/support भूमिका बढ़ने की संभावना

यही वह बिंदु है जहां Gwadar का commercial failure और strategic utility अलग-अलग चीजें बन जाती हैं। अगर port से अपेक्षित व्यापार नहीं आता, तब भी उसका location चीन के लिए महत्वपूर्ण रह सकता है।

क्या चीन सच में Gwadar को Naval Base बनाएगा?

Lowy Institute का आर्टिकल possibility देखता है। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है कि 2026 में पाकिस्तान की आधिकारिक दिशा अभी भी ग्वादर को commercial और regional connectivity hub बनाने की है। ग्वादर पर कुछ ऑपरेशनल डेवलपमेंट्स –

  • अप्रैल 2026 में हॉर्मुज की maritime situation के कारण diverted transshipment cargo भी Gwadar पहुंचा था।
  • मई 2026 में पोर्ट ने करीब 53,277 मीट्रिक टन steel billets (स्टील के अर्ध-निर्मित ठोस टुकड़े/छड़ें) लेकर आए एक बड़े वेसल को हैंडिल किया।  
  • जुलाई 2026 में Gwadar Port Authority ने Chinese company के साथ investment, supply-chain integration और seafood processing जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए LOI (Letter of Intent) भी किया।
  • अगस्त में Gwadar development पर China-Pakistan Joint Working Group की बैठक भी हुई।

तो पूरे मामले में सबसे सटीक बात यह है कि ग्वादर खत्म नहीं हुआ है, लेकिन उसके सामने कॉमर्शियल success साबित करने की चुनौती बनी हुई है।

ग्वादर पर चीन का कितना दांव?

ग्वादर पोर्ट की कहानी 2002 से शुरू होती है, ग्वादर पोर्ट की कहानी करीब 2002 से शुरू होती है, जब चीन की मदद से Deep Sea Port का निर्माण शुरू हुआ। मूल Phase-I की लागत करीब 248 मिलियन डॉलर थी। इसका अधिकांश हिस्से का बोझ चीन ने और बाकी पाकिस्तान ने उठाया। निर्माण 22 मार्च 2002 को शुरू हुआ और मार्च 2007 में पोर्ट का उद्घाटन किया गया।  इसके बाद कहानी केवल पोर्ट तक सीमित नहीं रही। ग्वादर प्रोजेक्ट का पूरा हिसाब-

पहलूस्थिति/आंकड़ा
प्रोजेक्ट की शुरुआत22 मार्च 2002
मूल Port Phase-I लागतकरीब $248 million
Phase-I में चीन का योगदानकरीब $198 million
पाकिस्तान का योगदानकरीब $50 million
Phase-I का उद्घाटन20 मार्च 2007
पहला ऑपरेटरPort of Singapore Authority (PSA)
PSA को concession2007 में 40 साल
चीनी कंपनी को संचालन2013 से COPHC
CPEC में Gwadar की औपचारिक भूमिका2015 के बाद प्रमुख CPEC प्रोजेक्ट
Gwadar Free Zoneशुरुआती 60 एकड़ का Pilot Zone पूरा; बड़े Northern Zone का विस्तार जारी
Free Zone Pilot पर खर्चGwadar Port Authority के अनुसार करीब $270 million
Free Zone का अनुमानित infrastructure costCPEC पोर्टल पर $300 million
पूरे CPEC का घोषित पैमानाकरीब $65 billion के प्रोजेक्ट/निवेश का व्यापक पैकेज, जिसमें Gwadar के अलावा सड़क, ऊर्जा और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं

मूल पोर्ट के $248 million को चीन का पूरा Gwadar investment समझना सही नहीं होगा। बाद में port expansion, Free Zone, Eastbay Expressway, airport, पानी, बिजली और दूसरे infrastructure पर अलग-अलग निवेश और चीनी grants/financing हुई हैं। मसलन, CPEC की आधिकारिक सूची में Development of Port and Free Zone की estimated cost $300 million दी गई है।

2015 के बाद Gwadar को CPEC के flagship हिस्से के रूप में विकसित करने की योजना काफी बड़ी हो गई। फिलहाल अब इसका basic infrastructure operational है, लेकिन इसका बड़ा commercial ecosystem अभी भी विकास के दौर में है।

Leave a Comment