3000 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ दबोचे गए पाकिस्तानी, कैसे कामयाब हुआ यह ऑपरेशन ?

By Defence Detective

Published On:

Date:

Boat carrying Pakistani crew and seized drugs in Arabian Sea

भारत ने अरब सागर में एक बार फिर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है। सेंट्रल इंटेलीजेंस और गुजरात एटीएस के साथ मिलकर की गई संयुक्त कार्रवाई में इंडियन कोस्ट गॉर्ड ने एक ईरानी बोट से करीब 526 किलो हाईग्रेड हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद किया है। इंटरनेशनल बाजार में इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।

और मामला सिर्फ बरामद हुई नशीली दवाओं की मात्रा तक सीमित नहीं है। सबसे अहम बात यह है कि इस ऑपरेशन के दौरान बोट से पांच पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया है, जो बोट को चला रहे थे।

ज़ब्त किए गए अवैध सामान, बरामद ड्रग्स, बोट और उसके क्रू को हथियारों से लैस सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है, जहां कई एजेंसियां मिलकर पूछताछ और कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

यह जब्ती दिखाती है कि समुद्री रास्ते से चल रहे अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क किस कदर एक्टिव है। अधिकारी इस खेप के स्रोत, मंज़िल और इससे जुड़े व्यापक नेटवर्क की जांच कर रहे हैं।

आगे की जाँच से ज़ब्त की गई खेप से जुड़े हैंडलर्स, फाइनेंसरों और इसे पाने वाले लोगों की पहचान का पता चलने की उम्मीद है।

आखिर कैसी मिली यह कामयाबी ?

यह कार्रवाई 25 सितंबर 2026 को लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में की गई। इस ऑपरेशन की शुरुआत किसी सामान्य समुद्री तलाशी से नहीं, बल्कि इंटेलीजेंस इंफॉर्मेशन से हुई।

  • इंडियन कोस्ट गॉर्ड की यूनिट्स ने समुद्री और हवाई निगरानी के जरिए बोट को ट्रैक किया और फिर पीछा कर उसे रोका।
  • निगरानी के बाद 25 सितंबर को बोट को रोककर तटरक्षक बल की टीम ने उस पर चढ़कर तलाशी ली।
  • बोट ईरानी निकली और क्रू मेंबर्स पाकिस्तानी। तलाशी में बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला।  

अब इसमें आगे की कार्रवाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुराग बोट के के नेविगेशन रिकॉर्ड, संचार उपकरण, मोबाइल फोन, चालक दल के बयान और ड्रग्स की पैकेजिंग से मिल सकते हैं।

कहां जा रही थी ड्रग्स की खेप?

इस मामले में अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरानी नाव के पाकिस्तानी क्रू मेंबर्स इतनी बड़ी ड्रग्स खेप लेकर कहां जा रहे थे और इसका अंतिम ठिकाना क्या था?

अभी एजेंसियों ने ड्रग्स के स्रोत, अंतिम गंतव्य या पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह खेप सीधे पाकिस्तान से भारत भेजी जा रही थी।

लेकिन समुद्री तस्करी के लिहाज से बोट की राष्ट्रीयता और चालक दल की राष्ट्रीयता अलग-अलग होना महत्वपूर्ण जांच बिंदु है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि नाव कहां से चली, बीच में किन पोर्ट या समुद्री इलाकों से गुजरी और भारत में खेप उतारने की योजना क्या थी ? तो फिर कहां ले जाई जा रही थी यह खेप ?

इस तरह की पिछले डेढ़ साल की घटनाओं का क्या है पैटर्न ?

ताजा कार्रवाई तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस की बड़ी कामयाबी है, लेकिन इसे अलग-थलग घटना के रूप में देखने के बजाय पिछले करीब डेढ़ साल के अरब सागर से जुड़े ड्रग इंटरसेप्शन को देखना और अधिक महत्वपूर्ण है।

अरब सागर में बड़ी ड्रग कार्रवाई का रिकॉर्ड–

तारीखस्थान/क्षेत्रबरामदगीबोट/शिपपकड़े गए
12-13 अप्रैल 2025गुजरात तट, अरब सागर307.50 किलो नशीला पदार्थ, करीब ₹1,800 करोड़संदिग्ध नाव; तस्करों ने खेप समुद्र में फेंकीकोई गिरफ्तारी नहीं
16 फरवरी 2026गुजरात के पास, International Maritime Boundary Line एरियाकरीब 203 किलो संदिग्ध क्रिस्टलीय नशीला पदार्थविदेशी फिशिंग/स्पीड बोट2 विदेशी नागरिक
25-26 मई 2026मुंद्रा के पास, कच्छ118.977 किलो कोकीन, करीब ₹1,189 करोड़साइप्रस-फ्लैग्ड कार्गो जहाज Europeएक संदिग्ध पकड़ा गया; एक समुद्र में कूदा, दो विदेशी आरोपियों को दिल्ली में पकड़ा गया
25 सितंबर 2026लक्षद्वीप के पश्चिम में526 किलो हेरोइन व मेथामफेटामाइन, ₹3,000 करोड़ से अधिकईरानी धौ5 पाकिस्तानी नागरिक

इस चार्ट में एक बात साफ दिखाई देती है—समुद्री रास्ते से होने वाली ड्रग्स तस्करी में अलग-अलग प्रकार के जहाज और बोट इस्तेमाल हो रहे हैं।

बदल रहे ड्रग्स तस्करी के समुद्री तरीके ?

समुद्र के रास्ते ड्रग्स पहुंचाने के लिए तस्कर किसी एक तरह की नाव या जहाज पर निर्भर नहीं हैं। छोटी बोट से लेकर बड़े कार्गो शिप और अब ईरानी धौ तक, अलग-अलग मामलों में अलग समुद्री माध्यम सामने आए हैं।

इसका मतलब है कि एजेंसियों के सामने चुनौती सिर्फ संदिग्ध बोट को पकड़ने की नहीं, बल्कि यह समझने की भी है कि कौन-सा नेटवर्क किस रूट और किस तरह के समुद्री vehicle का इस्तेमाल कर रहा है।

मई 2026 की मुंद्रा कार्रवाई में कार्गो जहाज से जुड़ी ड्रग्स खेप सामने आई थी।

अरब सागर में निगरानी कैसे और कितनी महत्वपूर्ण ?

अरब सागर भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र है। यहां से पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्ते जुड़े हैं और इसी समुद्री क्षेत्र से भारत का बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापार भी गुजरता है। पाकिस्तान, ईरान, खाड़ी क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्गों से जुड़ा यह इलाका भारत के लिए समुद्री सुरक्षा का अहम मोर्चा भी है।

ऐसे में ड्रग्स तस्करी की घटनाएं केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी का मामला नहीं रह जातीं, बल्कि समुद्री निगरानी और सीमा सुरक्षा से भी जुड़ जाती हैं। किसी संदिग्ध बोट या शिप की पहचान से लेकर उसे रोकने तक Coast Guard, Navy, ATS, NCB, DRI और खुफिया एजेंसियों के बीच तालमेल बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

पिछले डेढ़ साल की कार्रवाइयों में एक पैटर्न साफ दिखता है—पहले खुफिया इनपुट, फिर समुद्री निगरानी, संदिग्ध बोट या जहाज की पहचान और आखिर में इंटरसेप्शन। ताजा 3,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामदगी इसी समुद्री निगरानी तंत्र की एक बड़ी कार्रवाई है।

एजेंसीसंभावित भूमिका
भारतीय तटरक्षक बलसमुद्री निगरानी और इंटरसेप्शन
भारतीय नौसेनासमुद्री सुरक्षा और निगरानी
गुजरात ATSखुफिया इनपुट और जांच
NCBनारकोटिक्स नेटवर्क की जांच
DRIअंतरराष्ट्रीय तस्करी/कस्टम एंगल
खुफिया एजेंसियांनेटवर्क और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी

क्या है हेरोइन और मेथामफेटामाइन ?

हेरोइन और मेथामफेटामाइन दोनों बेहद खतरनाक और अवैध नशीले पदार्थ हैं। इसमें “हाईग्रेड” का मतलब आम तौर पर बहुत अधिक शुद्धता वाला पदार्थ होता है।

हेरोइन एक opioid drug है, जो मॉर्फिन से बनती है। यह दिमाग और शरीर पर तेज असर डालती है और लत तथा ओवरडोज का गंभीर खतरा पैदा करती है।

  • आम तौर पर इसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है।
  • इसके सेवन से सुस्ती, बेहोशी और सांस धीमी पड़ने जैसी स्थिति हो सकती है।
  • अवैध बाजार में इसकी मांग मुख्यतः उन क्षेत्रों में रहती है जहां opioid addiction का बड़ा बाजार है।

मेथामफेटामाइन – यह एक शक्तिशाली synthetic stimulant है। इसे आम बोलचाल में “Meth” या “Crystal Meth” भी कहा जाता है। यह दिमाग और शरीर की गतिविध को बढ़ाती है।

इससे कुछ समय के लिए:

  • अत्यधिक ऊर्जा और जागने का एहसास
  • भूख कम होना
  • बेचैनी और तेज धड़कन

जैसे प्रभाव हो सकते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल से गंभीर स्वास्थ्य और मानसिक समस्याएं तथा भारी निर्भरता हो सकती है।

Leave a Comment

Related News