पाकिस्तान में अजरबैजान की एक बेटी के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात लाहौर के पॉश इलाके डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (DHA) में हुई, जहाँ आरोपियों ने युवती को लिफ्ट देने का झांसा देकर एक फ्लैट में बंधक बनाया और नशीला पदार्थ पिलाकर इस दरिंदगी को अंजाम दिया।
यह घटना 25 सितंबर 2026 की रात की बताई जा रही है। पीड़ित युवती के मुताबिक, वह अजरबैजान की राजधानी बाकू से कारोबार के सिलसिले में पाकिस्तान आई थी और पिछले करीब दो सप्ताह से लाहौर के रायविंड इलाके में रह रही थी। पुलिस ने कथित वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर लिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जांच आगे बढ़ रही है।
मामला इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि पाकिस्तान और अजरबैजान अपने रिश्तों को केवल सामान्य कूटनीतिक संबंध नहीं, बल्कि ‘brotherly relations’ और ‘strategic partnership’ बताते रहे हैं।
24 फरवरी 2025 को बाकू में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अजरबैजान यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने बयान में कहा कि “closer partnership relations between the two brotherly countries” हैं। उसी बयान में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उनके लिए “one of the closest friends and brothers” है और दोनों देशों के “strong brotherly ties” हैं।
अब लाहौर की यह घटना उसी रिश्ते की जमीन पर एक अलग तरह का सवाल खड़ा कर रही है कि क्या पाकिस्तान अपने सबसे करीबी साझेदार देशों के नागरिकों को भी सुरक्षित माहौल देने में सक्षम है?
लाहौर में उस रात की पूरी घटना क्या है?
25 सितंबर की रात करीब 11 बजे दो महिलाएं अजरबैजान की 20 साल की युवती को डिनर के लिए एक कैफे में लेकर गईं। वहां तीन पुरुष भी पहुंचे। कुछ देर बाद इन पुरुषों ने युवती को गाड़ी से छोड़ने की पेशकश की। युवती के मुताबिक इसके बाद उसे एक फ्लैट में ले जाया गया। वहां उसे ऐसा पेय दिया गया जिसमें नशीला पदार्थ था। इसे पीकर वह बेहोशी की हालत में चली गई और तीनों पुरुषों ने उसके साथ रेप किया। फिर उसे कई घंटे बाद फ्लैट से निकालकर Ghazi Interchange के पास छोड़ दिया गया।
महिला ने राहगीर के फोन से पुलिस की इमरजेंसी हेल्पलाइन 15 पर संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। महिला ने अपने मोबाइल फोन और अन्य सामान भी ले लिए जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
लाहौर पुलिस ने तीन अज्ञात पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारियों के मुताबिक संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। संदिग्धों के नाम कथित तौर पर stop list में भी डाले गए हैं, ताकि वे देश से बाहर न जा सकें।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बताई जा रही गाड़ी को भी बरामद किया है। जांच में उन दो महिलाओं की भूमिका भी देखी जा रही है, जो कथित तौर पर पीड़िता को कैफे तक लेकर गई थीं।
फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है। महिला के आरोपों के आधार पर FIR दर्ज हुई है और आरोपियों की अदालत में दोषसिद्धि अभी नहीं हुई है।
पाकिस्तान-अजरबैजान के रिश्ते कितने गहरे?
पाकिस्तान और अजरबैजान के रिश्ते सिर्फ राजनयिक दोस्ती तक सीमित नहीं हैं। रक्षा, सैन्य प्रशिक्षण, हथियार सहयोग, ऊर्जा, व्यापार और कूटनीतिक समर्थन—कई मोर्चों पर दोनों देश एक-दूसरे के करीब आए हैं। ऐसे में लाहौर में एक अजरबैजानी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सिर्फ कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं, बल्कि विदेशी नागरिकों की सुरक्षा और दोनों देशों के बीच भरोसे के संदर्भ में भी संवेदनशील हो जाता है।
| क्षेत्र | पाकिस्तान-अजरबैजान संबंध | इसका रणनीतिक महत्व |
| राजनयिक रिश्ते | दोनों देशों ने 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित किए | सोवियत संघ के विघटन के बाद पाकिस्तान ने अजरबैजान के साथ जल्दी रिश्ते बनाए |
| भाईचारे की भाषा | पाकिस्तान अजरबैजान को अक्सर ‘brotherly country’ कहता है | रिश्ते महज औपचारिक कूटनीति से आगे होने का संकेत |
| रक्षा सहयोग | सैन्य प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग और सैन्य-तकनीकी सहयोग पर नियमित बातचीत | दोनों देशों की सेनाओं के बीच संस्थागत संपर्क |
| वायुसेना सहयोग | पाकिस्तान ने अजरबैजान के MiG-29 और Su-25 विमानों के आधुनिकीकरण/मरम्मत में सहयोग किया है | रक्षा उद्योग के स्तर पर व्यावहारिक साझेदारी |
| J-17 Thunder | अजरबैजान ने पाकिस्तान से J-17C Block-III लड़ाकू विमान खरीदने का समझौता किया | पाकिस्तान के लिए बड़ा रक्षा निर्यात और अजरबैजान के लिए सैन्य आधुनिकीकरण |
| सैन्य अभ्यास | दोनों देशों की सेनाएं और विशेष बल संयुक्त अभ्यास करते रहे हैं | ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी और सैन्य संपर्क बढ़ता है |
| कश्मीर मुद्दा | अजरबैजान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के कश्मीर संबंधी रुख के प्रति समर्थन जताया है | पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक समर्थन |
| नागोर्नो-कराबाख | पाकिस्तान ने नागोर्नो-कराबाख मुद्दे पर अजरबैजान का समर्थन किया | बाकू के लिए पाकिस्तान का राजनीतिक समर्थन महत्वपूर्ण |
| तुर्की कनेक्शन | पाकिस्तान-अजरबैजान-तुर्किये के बीच बढ़ता रणनीतिक संपर्क | तीनों देशों के बीच रक्षा और कूटनीतिक सहयोग का नया आयाम |
| ट्रेड व इन्वेस्टमेंट | ऊर्जा, पेट्रोलियम, खनन, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की कोशिश | पाकिस्तान के लिए इन्वेस्टमेंट और एनर्जी कोऑपरेशन का मौका |
| एनर्जी कोऑपरेशन | अजरबैजान की SOCAR (State Oil Company of the Republic of Azerbaijan)और पाकिस्तान के एनर्जी सेक्टर के बीच सहयोग | पाकिस्तान के लिए एनर्जी सप्लाई के Diversification की संभावना |
| उच्चस्तरीय यात्राएं | दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों की रेगुलर यात्राएं | राजनीतिक रिश्तों की कंटीन्यूटी |
| 2024 रणनीतिक साझेदारी | दोनों पक्षों ने रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया | संबंधों को दीर्घकालिक रणनीतिक ढांचे में ले जाने का प्रयास |
| 2025-26 रक्षा संपर्क | Defence Working Group और सैन्य अधिकारियों के स्तर पर संपर्क जारी | रक्षा सहयोग को संस्थागत रूप देने की कोशिश |
लाहौर की घटना का इस रिश्ते पर क्या असर ?
पाकिस्तान और अजरबैजान के रिश्ते सामान्य राजनयिक संबंधों से कहीं आगे हैं। ऐसे में लाहौर में एक अजरबैजानी नागरिक के साथ कथित गैंगरेप का मामला पाकिस्तान के लिए संवेदनशील है। सवाल सिर्फ कानून-व्यवस्था का नहीं है, बल्कि यह भी है कि एक करीबी रणनीतिक साझेदार देश के नागरिक की सुरक्षा को लेकर बाकू का भरोसा कैसे कायम रखा जाएगा।
यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि इस घटना से पाकिस्तान-अजरबैजान के रणनीतिक संबंधों पर कोई बड़ा असर पड़ेगा। लेकिन इस मामले में पाकिस्तान की जांच और कार्रवाई पर अजरबैजान की नजर जरूर रह सकती है।
तीन महीने में विदेशी महिलाओं से जुड़ा दूसरा गंभीर मामला
लाहौर में यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसी साल जून-जुलाई में पंजाब में दो विदेशी महिलाओं से जुड़ा एक अलग गंभीर मामला सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो महिलाओं को लाहौर के Defence इलाके में कथित तौर पर अगवा किया गया था। FIR में अपहरण, फिरौती और यौन हिंसा के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को गिरफ्तार किया और दोनों महिलाओं को बरामद किया था।
पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में विदेशी महिलाओं के साथ रेप से जुड़े प्रमुख मामले –
| साल | जगह | पीड़िता/राष्ट्रीयता | मामला | केस की स्थिति |
| 2022 | इस्लामाबाद | विदेशी महिला, UN से संबद्ध | घर में तैनात सुरक्षा गार्ड पर रेप का आरोप | आरोपी गिरफ्तार; मार्च 2023 में उम्रकैद की सजा |
| 2022 | फोर्ट मुनरो, डेरा गाजी खान | अमेरिकी नागरिक, 21 साल की व्लॉगर | होटल में कथित गैंगरेप; महिला ने तीन लोगों पर आरोप लगाया | FIR दर्ज; आरोपियों में गिरफ्तारी हुई और जांच चली |
| 2024 | इस्लामाबाद | महिला ने खुद को बेल्जियम की नागरिक बताया | महिला ने पांच दिन तक रेप का आरोप लगाया | एक व्यक्ति गिरफ्तार; बाद में पुलिस ने उसकी विदेशी नागरिकता के दावे पर सवाल उठाया, |
| 2025 | इस्लामाबाद | विदेशी महिला, राष्ट्रीयता रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं | इलाज के लिए पाकिस्तान आई महिला ने बंदूक की नोक पर रेप का आरोप लगाया | पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया; FIR दर्ज हुई |
| 2026 | लाहौर | नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो महिलाएं | अपहरण, फिरौती और यौन हिंसा/रेप के आरोप | पांच आरोपियों पर FIR; चार गिरफ्तार; अदालत में पीड़िताओं के बयान दर्ज हुए; मामला न्यायिक प्रक्रिया में |
| 2026 | कराची, DHA | अमेरिकी नागरिक, 49 वर्षीय महिला | फ्लैट में कथित रेप | FIR; आरोपी गिरफ्तार; DNA/फोरेंसिक जांच और मजिस्ट्रेट के सामने बयान की प्रक्रिया हुई |
| 2026 | लाहौर, DHA | अजरबैजान की महिला | नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप | सितंबर 2026 में FIR/जांच; पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया और विशेष टीमें गठित कीं; जांच जारी |
पाकिस्तान में महिलाओं से रेप के सालाना रिपोर्टेड मामले
| साल | रेप + गैंगरेप के रिपोर्टेड मामले | स्रोत/टिप्पणी |
| 2021 | लगभग 4,000+ | National Police Bureau के चार-वर्षीय आंकड़ों में शामिल |
| 2022 | लगभग 4,500+ | National Police Bureau |
| 2023 | लगभग 4,600+ | National Police Bureau |
| 2024 | लगभग 4,700+ | National Police Bureau |
| 2021–24 कुल | 17,771 | पाकिस्तान सरकार द्वारा National Assembly में पेश आंकड़े |








