हमलावर ओमानी हैवान का जानिए पूरा कच्चा चिट्ठा (A to Z), ओमाानी बाप और सीरियाई मां की यह दरिंदा औलाद कैसे बना अलकायदा समर्थक?

By Defence Detective

Published On:

Date:

Old photo of Hamam al-Hammami, Omani co-pilot accused in Flydubai cockpit attack

फ्लाईदुबई हाईजैकिंग कांड के उस हमलावर के बारे में पूरी दुनिया जानना चाहती है, जिसने 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर विमान को तबाही के मुहाने पर पहुंचा दिया था। हमलावर की पहचान और उसके अतीत को लेकर अब एक-एक कर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं।

हालांकि ओमान, सऊदी अरब और यूएई की सरकारों की ओर से उसके पूरे बैकग्राउंड पर अभी तक विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया, जांच से जुड़े सूत्रों और सामने आए डिजिटल रिकॉर्ड से उसकी जिंदगी की कई अहम कड़ियां जुड़ती जा रही हैं।

हमलावर की पहचान 29 साल के ओमानी नागरिक हमाम अल-हमामी (Hamam al-Hammami) के रूप में हुई है। रिपोर्टों के मुताबिक उसका जन्म  ओमानी पिता और सीरियाई मां के घर हुआ था।

अब इस मामले की जांच सिर्फ उस दिन कॉकपिट में क्या हुआ, तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसियां हमाम के पुराने एयरलाइन रिकॉर्ड,  आतंकी गतिविधियों, सीरिया में बिताए समय, सोशल मीडिया गतिविधियों और फ्लाईदुबई में उसकी भर्ती तक पहुंच गई हैं

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि वह वास्तव में किसी आतंकी संगठन से जुड़ा था या अकेले आतंकी विचारों से प्रभावित होकर ‘लोन वुल्फ अटैक’ की हद तक पहुंचा।  

फिलहाल सऊदी अरब के बाद हमाम को UAE को सौंपे दिया गया है। UAE में उसके खिलाफ संभावित आतंकवादी गतिविधि को लेकर जांच शुरू हुई है।  

कहां जन्मा और पला-बढ़ा हमाम अल-हमामी ?

CNN ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हमलावर ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी का जन्म संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुआ था। उसने जीवन का काफी समय UAE में बिताया था। हालांकि एपी के मुताबिक उसके ओमानी पिता और सीरियाई मां का नाम अभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

  • वह जीवन के अलग-अलग दौर में UAE और सीरिया में रहा और बाद में ओमान से जुड़ा।
  • उसकी डेट ऑफ बर्थ और UAE में जन्म का शहर अभी सार्वजनिक आधिकारिक रिकॉर्ड के रूप में सामने नहीं आया है।
  • उसकी 29 की उम्र को लेकर उपलब्ध जानकारी मुख्यतः जांच से जुड़े अधिकारियों और मीडिया स्रोतों पर आधारित है।

उसकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर क्या कुछ आया सामने ?

हमाम की पढ़ाई का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड ब्रिटेन से जुड़ता है। उसके नाम से बना और बाद में डिलीट किया गया LinkedIn प्रोफाइल बताता था कि उसने Buckinghamshire New University से एविएशन मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी।

  • CNN ने यूनिवर्सिटी से पुष्टि की कि इसने तीन साल का यह डिस्टेंस-लर्निंग कोर्स 2023 में पूरा किया था।
  • यानी विमान उड़ाने की ट्रेनिंग के साथ उसका शैक्षणिक बैकग्राउंड भी एविएशन से जुड़ा था।

उसका एविएशन करियर कब और कहां से शुरू हुआ ?

  • उसका एविएशन करियर 2018 में Oman Air से शुरू हुआ बताया जाता है।
  • वह फरवरी 2018 में Oman Air से जुड़ने के बाद करीब सात साल तक वहां रहा।
  • जनवरी 2022 से को-पायलट के रूप में काम कर रहा था।
  • यानी शुरुआत में उसका करियर सामान्य एविएशन प्रोफेशनल के रूप में आगे बढ़ता दिखाई देता है।
  • लेकिन 2024 के आसपास कहानी में बड़ा मोड़ आया।  

कब मिला आतंकी विचारों की सामग्री का सुराग ?

ABC News ने वरिष्ठ खुफिया और कानून-प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया कि 2024 में Oman Air में को-पायलट ट्रेनिंग के दौरान हमाम के पास कथित तौर पर extremist material मिला था।

इसके बाद उसे उड़ान से हटा दिया गया और प्रशासनिक भूमिका में काम करने दिया

यहां एक महत्वपूर्ण बात कि—कुछ रिपोर्टों में उसे “fired” या “barred from flying” कहा गया है, जबकि अन्य विवरण बताते हैं कि उसे पहले उड़ान की भूमिका से हटाकर प्रशासनिक काम दिया गया था और बाद में उसने कंपनी छोड़ दी थी।

Oman Air क्यों छोड़ा?

उसने फरवरी 2025 में Oman Air छोड़ा। यानी 2024 में सुरक्षा संबंधी चिंता सामने आने के बाद भी उसके कुछ समय तक कंपनी के साथ प्रशासनिक रोल में रहने की बात सामने आती है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने असंतुष्ट होकर नौकरी छोड़ी या नई संभावनाओं-अवसरों के चलते छोड़ी। कुल मिलाकर इस मामले का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उसका Oman Air से जुड़ा पुराना रिकॉर्ड है।

फिलहाल इसके बाद मामले का एक और बड़ा सवाल पैदा होता है—क्या उसकी पुरानी सुरक्षा संबंधी जानकारी आगे दूसरी एयरलाइनों तक पहुंची थी?  अभी इसका सार्वजनिक और आधिकारिक जवाब नहीं आया है।

Oman Air के बाद कहां गया ?

Oman Air छोड़ने के कुछ महीनों बाद हमाम का नाम Royal Air Maroc से जुड़ा। जून 2025 से जनवरी 2026 तक Royal Air Maroc का अनुभव दर्ज था। लेकिन मोरक्को की एयरलाइन ने बताया कि हमाम ने वहां केवल करीब तीन महीने की सैद्धांतिक ट्रेनिंग ली थी और उसने Royal Air Maroc के लिए वास्तविक उड़ान नहीं भरी थी।

यानी उसके करियर का यह चरण पूर्ण एयरलाइन पायलट सेवा के बजाय प्रशिक्षण से ज्यादा जुड़ा दिखाई देता है।

फिर Flydubai में कैसे मिली नौकरी?

इसके बाद हमाम UAE पहुंचा और जनवरी 2026 के बाद Flydubai में को-पायलट के रूप में काम करने लगा। CNN के मुताबिक घटना से पहले वह फ्लाईदुबई में लगभग आठ महीने से काम कर रहा था। यह फैक्ट भी अब जांच का बड़ा हिस्सा है।

क्योंकि इससे सवाल उठता है कि अगर Oman Air में उसके आतंकी विचारों को लेकर सुरक्षा चिंता पैदा हुई थी, तो Flydubai की भर्ती और सुरक्षा जांच के दौरान उसकी पिछली जानकारी का क्या हुआ?

यानी सबसे बड़ा सवाल यही है—अगर उसके पुराने करियर में सुरक्षा संबंधी चिंताएं थीं तो बाद में वह दूसरे देश की एयरलाइन में कमर्शियल को-पायलट कैसे बना?

अभी तक Oman Air, Royal Air Maroc और Flydubai की तरफ से उसके पूरे सुरक्षा रिकॉर्ड और भर्ती प्रक्रिया पर सार्वजनिक विस्तृत clarification सामने नहीं आया है।

आतंकी विचारों की नींव कहां पड़ी ?

हमाम के आतंकी विचार से सनने की कहानी में सीरिया सबसे अहम कड़ी बनकर सामने आया है। Al Arabiya English की रिपोर्ट के अनुसार हमाम ने ओमान से बाहर काफी समय बिताया था और विशेष रूप से सीरिया में रहने के दौरान कट्टर इस्लामी और आतंकी विचारों से प्रभावित हुआ। इसके बाद वह UAE पहुंचा।

Israel के Channel 12 के हवाले से सामने आया है कि जांच में उसके “al-Qaeda ideology” की indoctrination और कुछ धार्मिक व्यक्तियों के साथ संपर्क की दिशा में भी जांच हुई है।

और कहां से खुले उसके जीवन के पुराने पन्ने ?

हमाम के पुराने सोशल मीडिया अकाउंट भी जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सुराग बन गए हैं। CNN के अनुसार उससे जुड़े डिलीट किए गए सोशल मीडिया अकाउंट पर अल-कायदा से जुड़े लोगों की तस्वीरें और कट्टर इस्लामी और आतंकी विचारों की सामग्री दिखाई देने की बात सामने आई है।

The Times of Israel ने भी रिपोर्ट किया कि उसके एक Instagram अकाउंट पर अल-कायदा के पूर्व प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी और 2009 में CIA बेस पर आत्मघाती हमले से जुड़े जॉर्डन के हमलावर हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी की तस्वीरों वाला कंटेंट था।

CNN ने एक पुराने अकाउंट के विश्लेषण के आधार पर उसके महिलाओं के कपड़ों, नौकरी और पुरुष-महिला कार्यस्थल संबंधों को लेकर बेहद कठोर विचारों का भी उल्लेख किया है।  

  • फरवरी 2022 के एक पोस्ट में उसने लिखा था कि वह ऐसी पत्नी चाहता था जो नकाब पहने।
  • उसकी शर्त थी कि शादी के बाद पत्नी नौकरी छोड़ दे।
  • जनवरी 2022 के एक पोस्ट में उसने mixed-gender workplaces यानी पुरुषों और महिलाओं के साथ काम करने वाले माहौल की आलोचना की।
  • कुछ रिपोर्टों में उसके पास कथित रूप से फिलिस्तीन समर्थक सामग्री मिलने की बात भी कही गई है।
  • इन्हीं दावों को उसके संभावित मकसद की जांच में देखा जा रहा है।

फ्लाईदुबई की कॉकपिट तक कैसे पहुंचा, क्या विमान को इजरायल में गिराने की योजना थी?

हमाम अलहमामी को लेकर बड़ा सवाल यही नहीं है कि उसने 30 सितंबर को हमला क्यों किया। उससे भी बड़ा सवाल है कि अगर 2024 में ही उसके बारे में extremist material और आतंकी विचारों को लेकर सुरक्षा चिंता सामने आ गई थी, तो अगले करीब दो साल में वह अलग-अलग एविएशन संस्थानों से गुजरते हुए Flydubai की कॉकपिट तक कैसे पहुंच गया?

इस मामले का एक और संवेदनशील पहलू है कि हमाम ओमानी नागरिक था और फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी। तो एक ओमानी नागरिक इस इजरायल-बाउंड फ्लाइट के क्रू में कैसे शामिल हुआ? जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था।

ABC News और अन्य रिपोर्टों में जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हमाम ने विमान को इजरायल में गिराने का इरादा बताया है।

जांच एजेंसियां इस एंगल की भी पड़ताल कर रही हैं कि उसने यह हमला अकेले, यानी ‘लोन वुल्फ’ के तौर पर किया या उसके पीछे किसी आतंकी संगठन अथवा चरमपंथी नेटवर्क का हाथ था। फिलहाल अभी तक किसी बड़े आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी सार्वजनिक रूप से नहीं ली है।

Leave a Comment

Related News