यूक्रेन पर हमला करने वाला था ईरान, 3 ठिकानों पर मिसाइलें हो गयीं थी लॉक

By Defence Detective

Updated On:

Date:

…तो क्या ईरान ने हाल ही में यूक्रेन पर भी हमले की तैयारी कर ली थी ? वह भी तीन ठिकानों पर ?  ईरानी दावे को मानें तो यह सच है! ईरान ने कहा है कि वह यूक्रेन में तीन ठिकानों पर हमले की तैयारी कर रहा था। अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के संघर्ष से सकते में आई दुनिया इस नए रहस्योद्घाटन से फिर हतप्रभ है। चिंता है कि कहीं इस तरह की फैलती चिंगारी तीसरे विश्व युद्ध की आहट तो नहीं है ?  क्योंकि यूक्रेन और रूस की लड़ाई को शुरू हुए 4 साल से ज्यादा हो चुके हैं।

गत दिनों ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार जनरल मोहसिन रेज़ाई ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसी दौरान उन्होंने कहा कि ईरान ने यूक्रेन पर हमले की पूरी तैयार कर ली थी। हालांकि अंततः इन हमलों को अंजाम नहीं देने का फैसला किया गया।

यूक्रेन पर हमला क्यों करने जा रहा था ईरान ?

जनरल मोहसिन रेज़ाई की मानें तो कैस्पियन सागर में एक ईरानी पोत पर हुए हमले के जवाब में ईरानी सशस्त्र बलों ने इन हमलों की तैयारी की थी। लेकिन आखिरकार इस अभियान को रद्द कर दिया गया। क्योंकि कथित तौर पर यूक्रेन ने ईरानी अधिकारियों को बताया कि पोत पर गलती से हमला हुआ था।

“हम यूक्रेन में तीन ठिकानों पर हमला करने के लिए तैयार थे, लेकिन जब उन्होंने कहा कि यह हमला गलती से हुआ था, तो हमने उनके दावे का आंकलन करने के लिए अपनी जवाबी कार्रवाई को स्थगित कर दिया।”
General Mohsen Rezaei, An adviser, Iran’s Supreme Leader Mojtaba Khamenei

यूक्रेनी आर्मी ने ईरानी जहाज पर अटैक क्यों किया था ?

25 जुलाई को ईरान ने यूक्रेन पर कैस्पियन सागर में एक ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला करने का आरोप लगाया। उसके अनुसार इस हमले में एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया था। इससे पहले, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेनी रक्षा बलों ने कैस्पियन सागर में एक सैन्य पोत और ईरान से रूस को सैन्य सामान पहुंचाने वाले अन्य जहाजों को निशाना बनाया था।

ईरान और यूक्रेन के दावों में रहा विरोधाभाष

ईरान का दावा था कि यह पोत नागरिक माल ले जा रहा था, जबकि यूक्रेन ने कहा कि इसमें रूस के लिए ईरान निर्मित ड्रोन और मिसाइलों के पुर्जे ले जाए जा रहे थे। हालांकि इन घटनाओं के क्रम में यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की। ईरानी विदेश मंत्री के अनुसार, उन्होंने यूक्रेनी पक्ष से कहा कि ईरान हमले से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की उम्मीद करता है।

क्या ईरान, यूक्रेन पर हमले में सक्षम है ?

पूरे मध्य पूर्व में ईरान के पास हजारों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ सबसे बड़ा और विविधताओं से भरा मिसाइल जखीरा है। कई तो ऐसी हैं, जो न केवल इजरायल बल्कि पूर्वी यूरोप तक को निशाना बन सकती हैं। हाल के वर्षो में ईरान ने और भी क्षमतावान मिसाइलें डेवलप और आपरेशनलाइज की हैं। जो ईरान को न केवल और अधिक ताकतवर बनाती हैं, बल्कि बल्कि अमेरिका व क्षेत्र में उसके सैन्य सहयोगियों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। ईरान, रूस के साथ इराक, लेबनान, यमन और फलस्तीनी क्षेत्रों में अपने समर्थक समूहों को बड़े पैमाने पर मिसाइल और राकेट सप्लाई करता है। ईरानी मिसाइलें और उनकी रेंज की यह सूची देखिए

  • SHAHED-136 – 2500 किलोमीटर
  • SEJJIL – 2000 किलोमीटर
  • EMAD – 2000 किलोमीटर
  • GHADR-110  – 1950 किलोमीटर
  • SHAHAB-3 – 2000 किलोमीटर
  • KHORRAMSHAHR – 2000 किलोमीटर
  • QIAM-1 – 800 किलोमीटर
  • SHAHAB-2 – 500 किलोमीटर
  • ZOLFAGHAR – 700 किलोमीटर
  • RAAD-500 – 500 किलोमीटर
  • YA-ALI – 700 किलोमीटर
  • इस आधार पर देखें तो सिद्धांततः कहा जा सकता है कि ईरान की कुछेक मिसाइलें ही यूक्रेन पर निशाना साध सकती हैं।

अप्रैल में भी फैली थी यूक्रेन पर हमले की अफवाह  

इस साल अप्रैल में ईरानी प्रचार माध्यमों ने गलत सूचना फैलाते हुए दावा किया था कि ईरान ने यूक्रेन में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इससे संबंधित वीडियो में तीन शहरों- कीव, खारकीव और दनिप्रो को दिखाया गया था। लेकिन पूरा फुटेज एआइ द्वारा जेनरेट था। यह भी ध्यान देने की बात है कि पिछले कुछ वर्षों में ईरान और रूस के बीच सैन्य सहयोग काफी बढ़ा है। ईरान ने रूस को शाहेद अटैक ड्रोन को बनाने के लिए तकनीकी उपलब्ध कराई है, जिनका रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ हमलों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है।

ईरान संघर्ष की तपिश

ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में मुख्य रूप से इजरायल और अमेरिका शामिल हैं। जबकि ईरान के जवाबी हमलों और तनाव के कारण बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब जैसे खाड़ी देश भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। युद्ध की फैलती आंच के क्रम में ईरानी हमले का निशाना बनने के बाद सऊदी अरब और कुवैत जैसे देशों ने भी ईरान पर पलटवार किया है।

Leave a Comment