Fearless Hero कैप्टन स्मित को मिला यूएई का बेहद प्यार भरा सलाम, भारत-यूएई रिश्तों की नई तस्वीर देख जल जाएगा पाकिस्तान!  

By Defence Detective

Published On:

Date:

Dubai Crown Prince Sheikh Hamdan kisses Indian pilot Captain Smit Machchhar on the forehead

Captain Smit Machchhar! यानी The New Indian Icon... A Fearless Hero…! फ्लाईदुबई के विमान में 174 लोगों की जिंदगी बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर के लिए दुनिया भर से प्यार, शुभकामनाओं और सलाम का अनवरत सिलसिला जारी है। लेकिन अब UAE से जो तस्वीर सामने आई है, उसने इसको एक अलग ही ऊंचाई दे दी है।

दुबई के क्राउन प्रिंस  और यूएई के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम 03 अक्टूबर को खुद अस्पताल पहुंचे और कैप्टन स्मित से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जिस अंदाज में भारतीय पायलट के माथे को चूमा, वह तस्वीर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों में खास आकर्षण का केंद्र बन गई है।

एक तरफ हमले में घायल भारतीय पायलट… दूसरी तरफ UAE का शाही नेतृत्व… और बीच में सम्मान, अपनापन और कृतज्ञता का ऐसा भाव, जो किसी औपचारिक प्रोटोकॉल से कहीं ज्यादा व्यक्तिगत दिखाई देता है।

यही वजह है कि कैप्टन स्मित अब सिर्फ उस फ्लाइट के पायलट नहीं रह गए हैं। उनकी बहादुरी की कहानी भारत, UAE और इजरायल से से निकलकर पूरी दुनिया में पहुंच चुकी है। उन्हें लेकर समूचे विश्व से सार्वजनिक सम्मान लगातार सामने आ रहा है।

कैप्टन स्मित से क्या बोले क्राउन प्रिंस ?

शेख हमदान ने कैप्टन स्मित से मुलाकात के बाद उनकी बहादुरी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने उन्हें ऐसा पायलट बताया जिसने “courage, responsibility, and care for human life” (साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन की चिंता) की सर्वोच्च मिसाल पेश की है।

UAE के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर ने कहा कि उनकी ओर से और UAE नेतृत्व की ओर से कैप्टन स्मित को पूरा सम्मान और प्रशंसा है। उन्होंने यह भी कहा कि UAE को गर्व है कि स्मित उसकी टीम का हिस्सा हैं, उसके देश की कहानी का हिस्सा हैं और उस UAE का हिस्सा हैं जो करुणा, शांति और जीवन के लिए खड़ा है।

लेकिन उनके बयान से भी ज्यादा चर्चा उस तस्वीर की हो रही है, जिसमें शेख हमदान घायल कैप्टन स्मित के माथे को चूमते दिखाई दे रहे हैं। यह किसी सामान्य बधाई की तस्वीर नहीं है। यह उस भारतीय पायलट के प्रति UAE नेतृत्व के बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक सम्मान का दृश्य है।

पाकिस्तान जल जाएगा! आखिर इस तस्वीर में ऐसा क्या है?

कैप्टन स्मित की बहादुरी से पूरी दुनिया में भारत की वाहवाही हो रही है। तो आतंकियों का पनाहगार पाकिस्तान जलेगा ही! क्योंकि वह भारत को मिटाने का दिवास्वप्न देखता है।

पाकिस्तान है तो भिखारी,लेकिन दिखाता ऐसे है कि मानो समूचे मुस्लिम मुल्कों में उसकी चौधराहट हो। जबकि हकीकत फिर वही कि पाकिस्तान भिखारी ही है। ऐसे में जब खाड़ी के शीर्ष मुस्लिम मुल्कों में से एक यूएई कैप्टन स्मित का बेहद आत्मीय सम्मान कर रहा है तो पाकिस्तान जलेगा नहीं! वह जलेगा भी और स्वाहा भी होगा !

भारत और UAE के रिश्ते पिछले सालों में रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग के कई क्षेत्रों में मजबूत हुए हैं। ऐसे माहौल में UAE के क्राउन प्रिंस का एक भारतीय पायलट से अस्पताल में जाकर मिलना और बेहद आत्मीय अंदाज में उसका सम्मान करना निश्चित रूप से भारत में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जाएगा।

दूसरी वजह—यह सम्मान किसी राजनीतिक बयान के लिए नहीं, बल्कि एक भारतीय द्वारा मानव जीवन बचाने के साहस के लिए है।

तीसरी और सबसे अहम बात—यह तस्वीर उस समय सामने आई है जब भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते पहले से ही बेहद खराब हैं। ऐसे में किसी भारतीय को किसी प्रमुख खाड़ी देश के नेतृत्व से इस तरह का सार्वजनिक सम्मान मिलना पाकिस्तान के लिए एक असहज ही करेगा।

लहूलुहान थे, फिर भी समझ गए—अभी एक आखिरी कोशिश बाकी है

इसके पहले दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत में कैप्टन स्मित ने उस भयावह पल को खुद बयान किया।

उन्होंने बताया कि वह घायल होकर फर्श पर गिर गए थे। सिर और हाथ में चोट थी। उन्हें महसूस हो रहा था कि विमान नीचे जा रहा है। उस समय उन्होंने खुद को उठने और आखिरी कोशिश करने के लिए मजबूर किया। कॉकपिट का दरवाजा पास ही था और उन्होंने अपनी बची हुई ताकत लगाकर उसे खोल दिया। उसके बाद दूसरे लोग अंदर पहुंचे और हमलावर को काबू किया।

उन्होंने मोदी से कहा कि उस समय वह अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे थे, लेकिन उन्हें यह भी पता था कि बाकी लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। यही वह क्षण था जिसने 174 लोगों की किस्मत बदल दी।

हनुमान चालीसा का पाठ करत हैं कैप्टन स्मित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी।  इस दौरान स्मित ने बताया कि वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और फ्लाइट में संकट के दौरान भी वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे।

30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की Flight FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। विमान में 174 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन स्मित पर ओमानी को-पायलट ने हमला कर सबकी जान संकट में डाल दी थी। लेकिन कैप्टन स्मित ने अपनी बहादुरी से सब कुछ सही-सलामत बचा लिया।

भारत-UAE रिश्तों की नई तस्वीर

भारत और UAE के रिश्ते अब सिर्फ व्यापार और भारतीय समुदाय तक सीमित नहीं हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का दायरा रक्षा, ऊर्जा, निवेश, तकनीक, अंतरिक्ष और सुरक्षा तक फैल चुका है। 2026 में दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को और संस्थागत रूप देने के लिए Strategic Defence Partnership Framework पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत-UAE रिश्तों के प्रमुख पड़ाव

क्षेत्रक्या हुआमहत्व
राजनयिक रिश्तेभारत-UAE ने 1972 में राजनयिक संबंध स्थापित किएपांच दशक से ज्यादा पुराना औपचारिक रिश्ता
रणनीतिक साझेदारी2015 में PM मोदी की UAE यात्रा के बाद रिश्तों को नई रणनीतिक दिशा मिलीपारंपरिक व्यापारिक रिश्ते से व्यापक रणनीतिक साझेदारी की ओर बदलाव
व्यापारFY 2025-26 में द्विपक्षीय व्यापार करीब $101.25 अरब पहुंचाUAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर रहा
CEPA2022 में Comprehensive Economic Partnership Agreement लागू हुआव्यापार और बाजार पहुंच को बढ़ावा
निवेशअप्रैल 2000–मार्च 2026 तक भारत में UAE का संचयी FDI करीब $25.59 अरबUAE भारत के प्रमुख विदेशी निवेशकों में शामिल
ऊर्जा सुरक्षाUAE से भारत को कच्चा तेल, LNG और LPG की आपूर्ति; 2026 में Strategic Petroleum Reserves सहयोग बढ़ाने पर सहमतिभारत की ऊर्जा सुरक्षा में UAE की भूमिका
रक्षामई 2026 में Strategic Defence Partnership Framework पर हस्ताक्षररक्षा उद्योग, सैन्य अभ्यास, ट्रेनिंग, समुद्री सुरक्षा, साइबर डिफेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी में सहयोग
तकनीक/AIभारत के C-DAC और UAE के G42 के बीच 8 Exaflop सुपरकंप्यूटिंग क्लस्टर की योजनाAI और हाई-टेक सहयोग का नया आयाम
अंतरिक्षदोनों देशों ने स्पेस इंडस्ट्री और कमर्शियल स्पेस सहयोग बढ़ाने के लिए पहल कीरक्षा और रणनीतिक तकनीक से आगे अंतरिक्ष साझेदारी
लोगों के रिश्तेUAE में बड़ा भारतीय समुदायरिश्तों का सामाजिक और मानवीय आधार

Leave a Comment

Related News