ब्रिटेन में वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, कौन से तीसरे देश से जुड़ा है गहरा कनेक्शन ?

By Defence Detective

Published On:

Date:

AI-generated illustration of British police escorting a US Army officer, with US, Russian and NATO symbols in the background.

पश्चिमी देशों की खुफिया और रक्षा एजेंसियों के सामने एक ऐसा मामला आया है, जिसने ब्रिटेन से अमेरिका तक चिंता बढ़ा दी है और नाटो की भी सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्रिटेन में एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी गिरफ्तार किया गया है। 41 वर्षीय इस अधिकारी पर रूस के लिए जासूसी का संदेह है।

आरोपी अधिकारी को 10 नवंबर 2026 को इंग्लैंड के ग्लॉस्टरशायर (Gloucestershire) में ग्लॉस्टर (Gloucester) शहर के पास गिरफ्तार किया गया। जो ब्रिटेन स्थित नाटो के एक अत्यंत संवेदनशील सैन्य ठिकाने पर तैनात था। ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक मामला संवेदनशील जानकारी हासिल करने या उजागर करने, विदेशी खुफिया एजेंसी और रूस की मदद के संदेह से जुड़ा है।

दूसरी ओर रूस के लिए जासूसी का संदेह साबित होता है, तो यह उसके खुफिया नेटवर्क के लिए भी बड़ा झटका होगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद उसके संपर्कों और संवेदनशील जानकारी हासिल करने के तौर-तरीकों और लीक का खुलासा हो सकता है।

कैसे सामने आया मामला ?

ब्रिटिश और अमेरिकी एजेंसियों की संयुक्त जांच में अधिकारी की संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि, जांच एजेंसियां उस तक कैसे पहुंचीं, इसका विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

आरोपी को ब्रिटेन की काउंटर टेररिज्म पुलिस ने गिरफ्तार किया और यह कार्रवाई अमेरिकी अधिकारियों, अमेरिकी सेना और FBI के साथ कोऑर्डिनेशन में हुई।

  • ब्रिटिश अधिकारियों ने साफ कहा है कि आरोप गंभीर हैं और जांच सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है।
  • उसे ब्रिटेन के National Security Act 2023 की दो धाराओं के तहत दबोचा गया है।  
  • धारा 1 संरक्षित जानकारी हासिल करने या उजागर करने से और धारा 3 विदेशी खुफिया सेवा की सहायता करने से संबंधित है।

इसका अर्थ यह है कि जांच का दायरा संवेदनशील जानकारी और विदेशी खुफिया सेवा को संभावित सहायता तक जाता है।

कौन है गिरफ्तार सैन्य अधिकारी ?

इसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। शुरुआती आधिकारिक बयान में उसे अमेरिकी सेना का सदस्य और वरिष्ठ सैनिक ही बताया गया है। अधिकारी का नाम, उसकी सटीक रैंक और कथित तौर पर निशाने पर रही जानकारी का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

  • CNN को अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि वह Field Grade Army Officer है।
  • इस श्रेणी में मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल और कर्नल आते हैं। हालांकि उसकी सटीक रैंक अभी सामने नहीं आई है।
  • उसकी सैन्य सेवा की अवधि, पिछली तैनातियों और वर्तमान जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी भी सामने नहीं आई है।

कितनी महत्वपूर्ण जगह था तैनात ?

इस मामले का सबसे अहम पहलू आरोपी अधिकारी की तैनाती है। CNN के मुताबिक, वह NATO की Allied Rapid Reaction Corps यानी ARRC में नियुक्त था। इस ब्रिटिश नेतृत्व वाली बहुराष्ट्रीय सैन्य कोर का मुख्यालय ग्लॉस्टर के पास Imjin Barracks में है।

  • अमेरिकी सेना केCounterintelligence Command के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल शॉन स्टिनचन ने कहा कि आरोपी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को संवेदनशील जानकारी संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
  • उनके बयान का अहम हिस्सा Insider Threat, यानी संगठन के भीतर मौजूद व्यक्ति से संभावित खतरे पर केंद्रित था।
  • ऐसे मामलों में चिंता उस पहुंच को लेकर होती है, जो किसी सैन्यकर्मी को उसकी जिम्मेदारी के कारण मिलती है।

उसकी NATO की किन सिक्रेट योजनाओं तक पहुंच थी या वह किस विभाग में काम करता था और किन दस्तावेजों को देख सकता था, इसका खुलासा जांच एजेंसियों ने नहीं किया है।

क्या है Allied Rapid Reaction Corps यानी ARRC– यह ब्रिटेन के नेतृत्व वाला नाटो का बहुराष्ट्रीय सैन्य मुख्यालय है, जो युद्ध या संकट के दौरान तेजी से तैनात होकर बड़े सैनिक अभियानों की योजना और कमान संभाल सकता है।

  • क्या करती है?  सैन्य अभियान की योजना बनाती है और उसके तहत काम करने वाली अलग-अलग देशों की सेनाओं को आदेश देकर उनकी कार्रवाई में तालमेल स्थापित करती है।
  • कितनी बड़ी सेना संभाल सकती है?  जरूरत के अनुसार हजारों सैनिकों वाली ब्रिगेड से लेकर दसियों हजार सैनिकों वाली कोर तक की कमान संभाल सकती है।
  • कहां काम कर चुकी है?  बोस्निया, कोसोवो और अफगानिस्तान में NATO अभियानों में भूमिका निभा चुकी है। वर्ष 2006 में इसने अफगानिस्तान में NATO के नेतृत्व वाले ISAF मिशन की कमान संभाली थी

रूस का संबंध कितना स्पष्ट, क्या सैन्य सिक्रेट रूस तक पहुंच गए ?

ब्रिटिश पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि आरोप रूस से संबंधित हैं। हालांकि, किस रूसी खुफिया एजेंसी या व्यक्ति से संपर्क था, इसका खुलासा नहीं हुआ है। अधिकारियों ने न दस्तावेजों का विवरण दिया है, न बताया है कि कोई जानकारी वास्तव में रूस को सौंपी गई थी या नहीं।

  • यह भी नहीं बताया गया कि संपर्क कब और कैसे शुरू हुआ और उसका स्वरूप क्या था।
  • किसी भुगतान, भर्ती के तरीके या संपर्क के माध्यम का खुलासा भी नहीं हुआ है।
  • इस मामले का सबसे बड़ा अनुत्तरित सवाल यही है कि क्या कोई संवेदनशील जानकारी वास्तव में रूस को सौंपी जा चुकी है ?

जांच एजेंसियों ने सार्वजनिक तौर पर यह नहीं बताया कि सामग्री क्या थी, कितनी जानकारी शामिल थी या उससे कोई सैन्य नुकसान हुआ है। किसी खास हथियार प्रणाली, अभियान अथवा NATO की युद्ध योजना का नाम भी सामने नहीं आया है।

कौन कर रहा है मामले की जांच ?

ब्रिटेन की Counter Terrorism Policing London के नेतृत्व में चल रही जांच में FBI और अमेरिकी सैन्य अधिकारी सहयोग कर रहे हैं। FBI निदेशक काश पटेल ने इस मामले में सहयोग के लिए ब्रिटेन की MI5, UK Defence Counter Intelligence और US Army Counterintelligence Command का भी उल्लेख किया।

ब्रिटेन की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विकी इवांस ने गिरफ्तारी को दोनों देशों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आरोप गंभीर हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने वाली संदिग्ध आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना का किसी दूसरे मामलों से संबंध नहीं, अब जांच पर नजर

ब्रिटिश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी सैन्य अधिकारी से जुड़ी यह जांच Counter Terrorism Policing की किसी अन्य जारी जांच से संबंधित नहीं है। अब जांच से स्पष्ट होगा कि गतिविधियों का दायरा कितना था, कौन-सी जानकारी शामिल थी और क्या कोई सामग्री विदेशी पक्ष तक पहुंची। आरोपी की वास्तविक जिम्मेदारी और उसके संपर्कों-हरकतों का विवरण भी इसी प्रक्रिया से सामने आएगा।

काश पटेल ने भी जासूसी के आरोपों को अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए गंभीर चिंता बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी शपथ का उल्लंघन कर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के प्रति FBI कोई सहनशीलता नहीं रखेगी।

फिलहाल मामले का केंद्र NATO की सैन्य कोर में नियुक्त ऐसा अमेरिकी अधिकारी है, जिसे संवेदनशील जानकारी की जिम्मेदारी मिली हुई थी और जो अब रूस से संबंधित जासूसी के संदेह में ब्रिटिश हिरासत में है।

Leave a Comment

Related News