फिदायीन हमले की साजिश में यूपी का उजैद कुरैशी गिरफ्तार, कहां का एयरबेस था निशाने पर ?

By Defence Detective

Published On:

Date:

Mohammad Ujaid Qureshi alias Ubaid

देश की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता ने एक बड़े फिदायीन हमले और एक एयरबेस को निशाना बनाए जाने का खतरा टाल दिया है। उत्तर प्रदेश में एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया गया है। 20 साल के इस आतंकी की पहचान उजैद कुरैशी उर्फ जुबैद/जुबैर के तौर पर हुई है। इस पर पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर्स और जम्मू-कश्मीर के एक सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की साजिश का आरोप है।

जांच में सामने आया है कि उजैद जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद और पाकिस्तान स्थित हैंडलर शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था। एजेंसियों का आरोप है कि उजैद सोशल मीडिया ग्रुपों में भारतीय सेना पर हमलों की योजना पर चर्चा कर रहा था और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलकर नेटवर्क में भर्ती करने की कोशिश कर रहा था।

गिरफ्तारी के बाद खुफिया ब्यूरो (IB), उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP ATS) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने आरोपी से कई घंटों तक गहन पूछताछ की है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मामले में पांच अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की सूचना जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी दी गई है

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह कार्रवाई समय रहते एक बड़े आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। फिलहाल एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, बैंक खातों और अन्य डिजिटल सबूतों को खंगाल रही हैं, ताकि इससे जुड़े बाकी चेहरों को भी जल्द बेनकाब किया जा सके।

कौन है उजैद, कब और कैसे पकड़ा गया ?

23 नवंबर 2026 को मेरठ में grandmother’s house (नानी/दादी के घर से) गिरफ्तार मोहम्मद उजैद कुरैशी करीब 20 साल का है। वह मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अमर उजाला ने उसका मोहल्ला बनियापाड़ा बताया है, जबकि नवभारत टाइम्स ने सराय बहलीम लिखा है।

  • टाइम्स ऑफ इंडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि उजैद ने छठी कक्षा तक पढ़ाई की है।
  • इसके पिता का नाम साजिद बताया जा रहा है। एक पड़ोसी के मुताबिक, उसके पिता फलों के आढ़ती हैं और उजैद उनके साथ काम करता था।
  • वहीं, इंडिया टुडे और नवभारत टाइम्स ने पिता-पुत्र के कपड़ों के कारोबार से जुड़े होने की बात लिखी है। कारोबार को लेकर रिपोर्टों में अलग-अलग जानकारी है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

उजैद कुरैशी का नाम जम्मू के बाहु फोर्ट थाने में दर्ज एक मामले की जांच में सामने आया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 27 नवंबर 2025 को इस मामले में रियासी के 19 वर्षीय मोहम्मद साजिद को गिरफ्तार किया था। नवभारत टाइम्स के मुताबिक, साजिद के मोबाइल और व्हाट्सऐप ग्रुपों की पड़ताल में मेरठ के उजैद का नाम मिला। जनवरी में प्रकाशित दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, उजैद करीब छह महीने से साजिद के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ा था। इसी सुराग के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेरठ में उसकी तलाश शुरू की।

मोहम्मद साजिद जम्मू के बठिंडी इलाके में रहकर नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था। उस पर युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।

  • इंडिया टुडे के मुताबिक, 18 जनवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मेरठ में उजैद के घर दबिश दी। वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा कर उसे बाहु फोर्ट थाने में हाजिर होकर बयान दर्ज कराने को कहा।
  • करीब दस महीने बाद अब मेरठ में पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, जनवरी के बाद उजैद लगातार ठिकाने बदल रहा था।
  • मेरठ के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि उजैद को बाहु फोर्ट थाने में दर्ज मुकदमे के सिलसिले में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और जम्मू-कश्मीर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई।

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संबंध का क्या है मामला ?

जांच एजेंसियां इस मामले में सीमा पार संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। पाकिस्तान में गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम पहले साजिद की जांच में सामने आया था। अब आज तक के मुताबिक, उजैद कुरैशी भी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था।, उजैद और जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद के बीच ऑनलाइन बातचीत होती थी।

  • एनडीटीवी और आज तक के मुताबिक, एजेंसियों को उजैद के कई पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों से संपर्क में रहने के इनपुट मिले थे।
  • आज तक ने उजैद के भट्टी से संपर्क की बात रिपोर्ट की है। अमर उजाला और ज़ी न्यूज़ ने इसे जांच के दायरे में बताया है।
  • पड़ताल में यह साफ होना बाकी है कि संबंधित नंबर किसके थे और उजैद की भट्टी से सीधी बातचीत हुई थी या संपर्क किसी अन्य व्यक्ति के जरिए था।

सैन्य एयरबेस और फिदायीन हमले का आरोप क्या है?

आज तक के मुताबिक, साजिद कथित तौर पर सेना पर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। उजैद ने साजिद से ऑनलाइन बातचीत में कहा था कि वह भी ऐसा हमला करने के लिए तैयार है।

  • अमर उजाला और जी न्यूज  की रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर के एक सैन्य एयरबेस को कथित निशाना बताया गया है। एयरबेस की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
  • जांच में यह भी देखा जा रहा है कि हमले की साजिश किस स्तर तक पहुंची थी और उसमें दूसरे लोगों की क्या भूमिका थी।

अमर उजाला के मुताबिक, उजैद के फोन से मिली संदिग्ध व्हाट्सऐप चैट की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। एजेंसियां पता लगा रही हैं कि हमले की योजना किसने बनाई और उसमें उजैद की क्या भूमिका थी। उजैद ने बातचीत में हमले की बात कहने के अलावा कथित योजना में कोई जिम्मेदारी भी ली थी या नहीं।

साजिद और उजैद कैसे संपर्क में आए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का कैसा इस्तेमाल हुआ ?

मोहम्मद साजिद और उजैद कुरैशी 27 नवंबर 2025 को साजिद की गिरफ्तारी से पहले ऑनलाइन संपर्क में आ चुके थे। पहली बातचीत की तारीख सामने नहीं आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उजैद ने कथित तौर पर एक भारत विरोधी वीडियो पर ‘हम भी तैयार हैं’ लिखा था। इसके बाद साजिद ने इंस्टाग्राम पर उजैद से संपर्क किया था।

पुलिस के मुताबिक, उजैद कुरैशी इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कट्टरपंथी सामग्री से प्रभावित हुआ था। जांचकर्ताओं को इंस्टाग्राम, सेशन और सिग्नल पर हुई बातचीत के सुराग मिले हैं। पुलिस को शक है कि किशोरों को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और हमलों के लिए उकसाने में ऑनलाइन ग्रुपों का इस्तेमाल किया गया।

  1. टाइम्स ऑफ इंडिया ने जांचकर्ताओं के हवाले से बताया कि साजिद और उजैद के इंस्टाग्राम संपर्क के बाद इंस्टाग्राम और सेशन ऐप पर ‘Tuition-40’ और ‘Brigade’ नाम के ग्रुप बनाए गए।
  2. मोहम्मद साजिद के व्हाट्सऐप ग्रुप में उजैद समेत कई युवक जुड़े थे। उजैद ने ग्रुप में मेरठ से जुड़ी कुछ सूचनाएं भी साझा की थीं।  पुलिस को शक है कि उजैद कई ऑनलाइन ग्रुप चलाता था।
  3. मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के मुताबिक, कथित गिरोह 14 से 18 साल के किशोरों को निशाना बनाता था। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में उजैद पर किशोरों को भारत विरोधी गतिविधियों और आत्मघाती हमलों के लिए उकसाने की कोशिश का संदेह जताया गया है

Leave a Comment

Related News