राजस्थान में थाईलैंड की महिला के साथ ऑटो चालक आफताब की शर्मनाक हरकत, भारत की साख पर चोट

By Defence Detective

Published On:

Date:

Composite image showing a woman from Thailand with her face blurred beside accused auto driver Aftab in a viral Udaipur video, alongside his clear photograph.


राजस्थान की ‘झीलों की नगरी’ में एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने भारत में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं और देश की वैश्विक साख पर चोट पहुंचाई है। उदयपुर में थाईलैंड की एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और हैरेसमेंट (उत्पीड़न) किया गया। मामले के आरोपी ऑटोरिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान आफताब उर्फ गबरू के रूप में हुई है।

आरोपी लगातार महिला के साथ अभद्र व्यवहार और बार-बार ‘लिप किस’ की मांग करता रहा। महिला के स्पष्ट इनकार के बावजूद वह अपनी मांग दोहराता रहा। लाइवस्ट्रीम के दौरान रिकॉर्ड हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हए उसे धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने शहर घूमने के लिए उसका ऑटो किराये पर लिया था और वह उन्हें दो दिन तक अलग-अलग जगहों पर ले गया था। घटना 13 नवंबर को उदयपुर के टाउन हॉल में आयोजित मेले के दौरान हुई। महिला ने अगले दिन वीडियो साझा किया और पुलिस ने 16 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर सूरजपोल थाने में मामला दर्ज किया।

यह मामला विदेशी महिला की सुरक्षा के साथ पर्यटन स्थल के तौर पर भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि से भी जुड़ गया है। यात्रा के अनुभव साझा करने वाले विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स के वीडियो दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचते हैं। ऐसे में किसी पर्यटक के साथ शर्मनाक व्यवहार का असर घटनास्थल तक सीमित नहीं रहता।  

कौन है थाईलैंड की पीड़ित महिला ?

रिपोर्टों में महिला की पहचान JustKeth नाम से वीडियो बनाने वाली थाई-फ्रेंच ट्रैवल यूट्यूबर के रूप में की गई है। वह भारत की यात्रा पर हैं और यहां के अनुभव दर्शकों के साथ साझा कर रही हैं। उनके वीडियो में स्थानीय जगहों और लोगों के साथ बातचीत शामिल होती है। उदयपुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी उनकी यात्रा कवरेज का हिस्सा था। घटना के समय वह कैमरे के सामने दर्शकों से बातचीत कर रही थीं।

  • भारतीय समाचार रिपोर्टों में उन्हें थाई यूट्यूबर भी बताया गया है।
  • उनकी लाइवस्ट्रीम की क्लिप व्यापक स्तर पर साझा हुई।
  • टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, संबंधित वीडियो को 50 लाख से अधिक बार देखा गया।

वीडियो में आरोपी क्या करता दिखा ?

वीडियो में 23 वर्षीय आरोपी आफताब उर्फ गबरू महिला से ‘वन किस, प्लीज’ और ‘वन लिप किस’ कहता दिखाई देता है। महिला ने उसकी मांग ठुकरा दी और अपनी अनिच्छा स्पष्ट कर दी। इसके बावजूद वह बार-बार वही बात दोहराता रहा। बातचीत के दौरान महिला उसके व्यवहार से असहज दिखाई देती है।

  • आरोपी ने महिला की ओर हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया।
  • महिला ने हाथ मिलाने के बजाय उसे फिस्ट बंप दिया।
  • रिकॉर्डिंग में तस्वीर खिंचवाने की बातचीत भी सामने आती है।

घटना के समय़ थाई महिलाए उदयपुर के मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम को रिकॉर्ड कर रही थीं। लाइवस्ट्रीम के जरिए अपने दर्शकों को भी आयोजन दिखा रही थीं। इसी दौरान ऑटो चालक ने अभद्रता की।

  • आरोपी की बातचीत महिला के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई।
  • महिला ने 14 नवंबर को घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया।
  • इसके बाद फुटेज अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने लगी।

कौन है गिरफ्तार आरोपी, पकड़ा कैसे गया ?

सूरजपोल थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के मुताबिक, आरोपी आफताब उर्फ गबरू उदयपुर का ही रहने वाला है। उसका निवास सेक्टर-11 के महाराज का अखाड़ा इलाके में बताया गया है। वह ऑटोरिक्शा चलाता है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उदयपुर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की। एसपी अमृता दुहन के मुताबिक, महिला सुरक्षा और विदेशी पर्यटक से जुड़ा मामला होने के कारण इसे प्राथमिकता दी गई।

आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच और स्थानीय सूचनाओं का सहारा लिया गया। घटनास्थल तथा आसपास के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने 16 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्या कार्रवाई हुई और आरोपी ने क्या कहा?

आरोपी के खिलाफ सूरजपोल थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा की। साथ में जारी वीडियो में आरोपी अपने व्यवहार पर शर्मिंदगी जताता दिखाई दिया। उसने बाहर से आने वाले मेहमानों और महिलाओं का सम्मान करने की बात कही।

  • आरोपी ने दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही।
  • उसने दूसरे लोगों से भी इस तरह का व्यवहार नहीं करने की अपील की।
  • पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 

विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और भारत की छवि पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर विदेशी महिला पर्यटकों के साथ व्यवहार को लेकर बहस शुरू हुई। सार्वजनिक स्थान पर महिला के इनकार की अनदेखी ने लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो के अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचने से मामला स्थानीय दायरे से बाहर निकल गया। पर्यटन की दृष्टि से ऐसी घटनाएं सुरक्षा के प्रति भरोसे को प्रभावित कर सकती हैं।

  • विदेशी महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक धारणाओं पर भी लोगों ने सवाल किए।
  • ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं में सहमति और व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान करने की मांग उठी।
  • उदयपुर पुलिस ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

हाल में सामने आए विदेशी महिला पर्यटकों से अभद्रता के अन्य मामले

उदयपुर से पहले राजस्थान में विदेशी महिला पर्यटकों से अभद्रता के दूसरे मामले भी सामने आए हैं। सितंबर में अजमेर जिले के किशनगढ़ डंपिंग यार्ड का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक इजरायल की महिला पर्यटक पर अश्लील टिप्पणियां करते दिखाई दिए।

महिला शुरुआत में उनकी हिंदी नहीं समझ पाईं और उन्हें लगा कि युवक सेल्फी लेने के लिए कह रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर 29 सितंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। महिला के मुताबिक, घटना 2022 की थी, जिसका वीडियो सितंबर 2026 में दोबारा वायरल हुआ।

  • मोहम्मद फरहान, पुत्र फुरकान — 25 वर्ष
  • मोहम्मद आसिम, पुत्र अनीस — 21 वर्ष
  • फरहान — 24 वर्ष
  • अख्तर अली — 22 वर्ष

30 सितंबर को अजमेर के अजयसर कुंड में विदेशी महिला पर्यटकों के नहाने के दौरान कथित तौर पर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में भी तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था।

11 अक्टूबर को जयपुर के आमेर किले में फ्रांस की महिला पर्यटक ने ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड्स पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगा था।

3 thoughts on “राजस्थान में थाईलैंड की महिला के साथ ऑटो चालक आफताब की शर्मनाक हरकत, भारत की साख पर चोट”

  1. Yeh hamesha inko luli mai khaj chalti hai in kuto ki harkete har bhrtiye ki juban par honi chahiye jaha kahi bhi koi mahila inke alawa wali mile to unko barif kare government ko in santi duto ke khilaf ek ketlok jari karna hoga taki sab badnm na ho in kuch shantidooto ki vajah se visa ke time har parytak ko templet dena chahiye aise logo se taki mahila parytak savdhan rahe

    Reply

Leave a Comment

Related News