कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लश्कर कमांडर लतीफ भट्ट मारा गया, सात दिन बाद मिली कामयाबी

By Defence Detective

Updated On:

Date:

the report on Lateef Bhat and the Kulgam encounter.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में 18 नवंबर, 2026 को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट्ट को मुठभेड़ में मार गिराया। देवसर के जंगलपोरा गांव में हुई इस मुठभेड़ में भट्ट के मारे जाने की पुष्टि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने की। राज्य की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

लतीफ भट्ट 11 नवंबर को कुलगाम के अखरान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के नाके पर हुए हमले में शामिल था। भट्ट के साथ हमलावर के तौर पर उमर निसार डार की भी पहचान की गई थी। डार 16 नवंबर को कुलगाम में हुई एक अलग मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि उस दिन लतीफ घायल होकर भाग निकला था।

जंगलपोरा में भट्ट ने एक मस्जिद के अंदर पनाह ली थी। कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) इनायत अली चौधरी ने बताया कि उन्होंने सेना के एक अधिकारी के साथ वीडियो कॉल पर भट्ट से बात की और उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाया। पुलिस के मुताबिक, भट्ट ने इनकार कर दिया और बाद में मुठभेड़ में मारा गया

दक्षिण कश्मीर में यह लंबे समय से एक्टिव था। इसका नाम पुलिसकर्मी और प्रवासी मजदूरों पर हुए पिछले हमलों की जांच में भी सामने आया था। हालिया वारदात के बाद जांच का दायरा हमलावरों की पहचान के साथ उन्हें पनाह और स्थानीय मदद देने वाले नेटवर्क तक बढ़ाया गया।

कुलगाम में सीआरपीएफ पर कब हुआ था हमला ?

इस मुठभेड़ से पहले जिस हमले ने बड़े तलाशी अभियान को जन्म दिया, वह कुलगाम के अखरान इलाके में मीर बाजार के पास हुआ था। 11 नवंबर को करीब दोपहर 2:15 बजे हथियारबंद आतंकियों ने CRPF चौकी को निशाना बनाकर गोलीबारी की। अचानक हुए इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे और हमलावर मौके से निकल गए।

  • घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर सिंह, कॉन्स्टेबल राकेश दास और कॉन्स्टेबल संतोष चंद्रू के रूप में हुई।
  • तीनों को गोली लगने की जानकारी सामने आई। शुरुआती उपचार के लिए उन्हें अनंतनाग ले जाया गया।
  • ज्यादा गंभीर चोटों वाले जवान को बाद में बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर स्थानांतरित किया गया था।
  • वहीं सुरक्षा बल भाग निकले हमलावरों की तलाश में लगातार अभियान चल रहे थे।

CRPF हमले में शामिल था लतीफ ?

CRPF चौकी पर हुए हमले की जांच में लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट प्रमुख संदिग्ध के तौर पर सामने आया था। न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एजेंसियां CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों से हमलावरों की आवाजाही तथा उनके मददगारों की पहचान करने में जुटी थीं। वहीं, PTI ने अधिकारियों के हवाले से मुठभेड़ में घिरे लतीफ भट और उमर, दोनों को इस हमले में शामिल बताया।

  • Zee News की रिपोर्ट के मुताबिक, घायल जवानों ने तस्वीरों में लतीफ भट को पहचाना था।
  • जांचकर्ताओं ने आसपास के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली, ताकि गोलीबारी के बाद हमलावरों के निकलने का रास्ता पता चल सके।
  • स्थानीय मददगारों की संभावित भूमिका और आतंकियों के ठिकानों का पता लगाना भी अभियान का हिस्सा रहा।

लतीफ भट कौन था, किन-किन हमलों में आया नाम ?

मारा गया आतंकी मोहम्मद लतीफ भट कुलगाम का ही रहने वाला वांटेड था। सुरक्षा एजेंसियों के सामने उसका नाम कई हमलों की जांच में आया था। वह पाकिस्तानी आतंकियों के साथ काम करता था और स्थानीय मददगारों के जरिए अलग-अलग ठिकानों पर पनाह लेता था। उसका नाम सुरक्षाकर्मियों और प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाने वाली कई वारदातों की जांच में सामने आया था।

  • 11 नवंबर, 2026 को कुलगाम के मीर बाजार में सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था।
  • 31 जुलाई, 2026 को कुलगाम में बाहरी राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों की टारगेट किलिंग में भी शामिल रहा।
  • 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग के लाल चौक इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल की सनसनीखेज हत्या में भी उसका नाम आया था।
  • उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने पर 15 लाख रुपये के इनाम की जानकारी भी प्रकाशित हुई थी।

11 नवंबर के हमले के अगले दिन मिले थे दो SPO के शव

कुलगाम में CRPF चौकी पर हमले के बाद किश्तवाड़ की घटना ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ा दी थीं। 12 नवंबर को किश्तवाड़ के दूरदराज स्थित दच्छन वन क्षेत्र से दो लापता विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना की टीम से जुड़ने जा रहे थे।

इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के सामने कुलगाम के हमलावरों की तलाश के साथ किश्तवाड़ हत्याकांड की जांच की चुनौती भी थी। जान गंवाने वाले SPO की पहचान बबी चंद और यशपाल कुमार के तौर पर हुई थी।

Leave a Comment

Related News