आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, डीएसपी समेत 12 पुलिसकर्मिंयों की मौत

By Defence Detective

Updated On:

Date:

Collage of DSP Haidar Zaman, Mukhtiar, Constable Adnan and Mudassir Khan killed in the Kohat police attack on November 11, 2026.

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में एक बार फिर पुलिस को बड़ा झटका लगा है। 11 नवंबर 2026 को कोहाट (Kohat) जिले की गुम्बत तहसील क्षेत्र में आतंकवादियों ने पुलिस टीम घात लगाकर भीषण हमला कर दिया। इस हमले में डीएसपी और एएसआइ समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

हमलावरों ने पहाड़ियों से गोलीबारी करने के साथ पुलिस की पाँच गाड़ियों को आग भी लगा दी। हमले के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए और जवाबी कार्रवाई में 18 आतंकवादियों को मारने का दावा किया है।

हमले के चलते अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent) डॉ. ताहिर अली शाह ने बताया कि सभी आपातकालीन चिकित्सा कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

दो महीने से भी कम समय में कोहाट पुलिस को यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले 18 सितंबर 2026, कोहाट पुलिस लाइंस में हमले में 16 पुलिसकर्मी मारे गए थे।

वहीं कोहाट के अलावा एक जगह और हमला हुआ, जहां दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं।

कैसे और क्यों बने पुलिसकर्मी बने निशाना, हमले की अहम कड़ी ?

इस हमले की अहम कड़ी सोने का अवैध खनन है। खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के जनसंपर्क निदेशक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पुलिस स्थानीय नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर अवैध खनन करने वाले तत्वों के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रही थी और कार्रवाई करके लौट रही थी।

इसी दौरान अवैध सोना खनन से जुड़े आपराधिक गिरोहों की शह के साथ आतंकवादियों ने पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया।

हमलावर आसपास की पहाड़ियों पर मौजूद थे। पुलिस टीम के वहाँ पहुँचने पर उन्होंने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। ऊँचाई से की गई फायरिंग में पुलिसकर्मी हताहत हुए और उनके वाहनों को नुकसान पहुँचा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की ।

पुलिस का आरोप है कि इलाके में यह नेटवर्क आपराधिक गिरोहों और आतंकियों की मिलीभगत से चल रहा था। इसी नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए पुलिस बल भेजा गया था।

हमले में पुलिस को कितना भारी नुकसान ?

इस हमले में पुलिस को नुकसान का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि गुम्बत के डीएसपी हैदर जमान और एक सब-इन्सपेक्टर मुख्यितयार समेत 10 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। अधिकारी सहित इतनी पुलिसकर्मियों की मौतों से पाकिस्तान दहल उठा है।

  • हमले में 12 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कोहाट के जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।
  • इसके अलावा हमले में पुलिस की गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया, जिन्हें जलते हुए और क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा गया।

किसने ली हमले की जिम्मेदारी ?

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने बयान जारी करके कोहाट हमले की जिम्मेदारी ली है। समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, संगठन ने घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस टीम पर हमला करने का दावा कर दिया।

  • दूसरी ओर, खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने ने अपने बयान में हमलावरों के लिए “फितना-अल-खवारिज” शब्द इस्तेमाल किया है।
  • इसमें “फितना” का मतलब फसाद, अशांति या विद्रोह है, जबकि “खवारिज” शुरुआती इस्लामी इतिहास के एक विद्रोही धार्मिक गुट का नाम है।
  • पाकिस्तानी सरकार और सेना इस शब्द का इस्तेमाल TTP के लिए करती हैं, ताकि उसे धार्मिक रूप से भी बदनाम और अवैध ठहराया जा सके।

पुलिस के मुताबिक आतंकियों ने अवैध खनन से जुड़े आपराधिक तत्वों के कहने पर हमला किया।

खैबर पख्तूख्वा में और कहां हुआ हमला ?

कोहाट हमले के दिन ही खैबर पख्तूनख्वा के स्वाबी जिले में पुलिस पर एक और हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक 11 नवंबर की शाम मंसूरा चौकी के क्षेत्र में गश्त कर रही टीम पर गोलीबारी की गई। इसे अज्ञातबंदूकधारियों द्वारा किया गया हमला बताया जा रहा है।

  • इस अलग घटना में ASI वलीद खान और पुलिसकर्मी जुल्फिकार की मौत हुई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हुआ।
  • इस तरह कोहाट और स्वाबी मिलाकर दो हमलों में12 पुलिसकर्मियों की मौत बताई गई है।

खैबर पख्तूनख्वा पुलिसकर्मियों के लिए बना कब्रगाह?

खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस पर लगातार हो रहे हमलों का असर हताहतों के आँकड़ों में दिखाई देता है। पुलिस की आधिकारिक सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में पुलिस पर 536 हमले हुए, जो पिछले साल से 48 फीसदी अधिक थे।

वहीं, सरकारी आँकड़ों पर आधारित Associated Press of Pakistan की रिपोर्ट बताती है कि जनवरी से जून 2026 के बीच 122 पुलिसकर्मियों की मौत हुई, जबकि 2025 की इसी अवधि में यह संख्या 63 थी। यानी छह महीनों की तुलना में मौतें लगभग दोगुनी हो गईं।

समाचार रिपोर्टों के आधार पर साल 2026 में खैबर पख्तूख्वा में पुलिस पर हमलों की सूची–

तारीखजगहक्या हुआ?पुलिसकर्मियों की मौतें
4 जनवरीसराय नौरंग, लक्की मरवतड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस पर गोलीबारी।3
12 जनवरीगोमल, टैंकपुलिस के बख्तरबंद वाहन को IED से उड़ाया; SHO इशाक अहमद खान भी मारे गए।6
12 जनवरीपहाड़पुर, डेरा इस्माइल खानअलग गोलीबारी में एलीट फोर्स का कॉन्स्टेबल और उसका नागरिक रिश्तेदार मारा गया।1
11 फरवरीवांडा बुध, पनियाला, डेरा इस्माइल खानतलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीम पर हमला; SHO फहीम मुमताज भी मारे गए।5
24 फरवरीलाची, कोहाटहिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रहे पुलिस वाहन पर हमला; DSP असद महमूद खान की भी मौत।5
25 फरवरीनवई कल्ले, बाजौरइफ्तार के समय अबाबील स्क्वाड की गश्ती टीम पर फायरिंग।4
28 मार्चमामा खेल, बन्नूपुलिस वाहन पर आतंकी हमला।1
13 अप्रैलछपरी वजीरा, थल तहसील, हंगूपोलियो अभियान की सुरक्षा के लिए जा रही पुलिस टीम पर गोलीबारी; चार घायल भी हुए।1
9 मईफतेह खेल पुलिस चौकी, बन्नूविस्फोटकों से भरे वाहन से हमला और उसके बाद गोलीबारी।15
11–12 जूनसैदगी बक्का खेल और आजाद मंडी, बन्नूदो अलग टारगेट किलिंग में कॉन्स्टेबल मोहम्मद रोशन और मिशकत आमिर मारे गए।2
2 जुलाई की रातमोहम्मंदगश्ती वाहन पर हमला; SHO जैतुल्लाह और एलीट फोर्स कॉन्स्टेबल नूर जेब की मौत।2
24 जुलाईटैंकसंयुक्त पुलिस और सुरक्षा चौकी पर हमला; सैनिकों और एक सरकारी अधिकारी की भी मौत।2 पुलिसकर्मी
29 जुलाई की रातखजीना बांदा चौकी, हंगूचौकी और मदद के लिए पहुँचे पुलिस बल पर हमला; DSP दियार खान भी मारे गए।9
31 अगस्तघोल बांदा/बहादुर खेल, करकपुलिस वाहन पर IED हमला; चालक वाजिद की मौत और छह कर्मी घायल।1
18 सितंबरपुरानी पुलिस लाइंस, कोहाटविस्फोटकों से भरे वाहन के धमाके के बाद परिसर में घुसकर हमला।16–17
25 सितंबरगढ़ी शेरदाद, पेशावरसंदिग्ध आत्मघाती हमलावरों के खिलाफ अभियान के दौरान CTD कॉन्स्टेबल मोहम्मद आफाक की मौत।1
28 सितंबरवजीराबाद बाजार, टैंकट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पर गोलीबारी; हमलावर वाहन भी ले गए।3
8 अक्टूबरकरक–कोहाट सीमापुलिस गश्ती दल पर हमला; SHO दाऊद खान और गनमैन फरहाद मारे गए।2
3 नवंबरडाग तमंजई, मोहम्मंदपोलियो अभियान की सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिसकर्मियों पर हमला।2
11 नवंबरदरबोकाच, गुम्बत, कोहाटअवैध सोना खनन के खिलाफ अभियान से लौटती टीम पर घात; DSP हैदर जमान भी मारे गए।कम से कम 10; कुछ रिपोर्टों में 11
11 नवंबरमंसूरा चौकी क्षेत्र, स्वाबीगश्ती पुलिस टीम पर फायरिंग; ASI वलीद खान और जुल्फिकार की मौत।2

खैबर में पिछले कुछ सालों में हमलों और पुलिसकर्मियों की मौत संख्या-

वर्षपुलिसकर्मियों की मौतेंअवधि
202040पूरा वर्ष
202163पूरा वर्ष
202293पूरा वर्ष
2023197पूरा वर्ष
2024169पूरा वर्ष
2025235पूरा वर्ष
20262258 नवंबर की रिपोर्ट तक; अधूरा वर्ष

खैबर पख्तूनख्वा इतना संवेदनशील क्यों ?

खैबर पख्तूनख्वा की संवेदनशीलता की बड़ी वजह अफगानिस्तान से लगी सीमा, TTP के पुराने नेटवर्क और कमजोर पुलिस ढाँचे का एक साथ मौजूद होना है। पहाड़ी भूभाग और दूरदराज बस्तियों में निगरानी, पुलिस की पहुँच और समय पर अतिरिक्त बल भेजना मुश्किल होता है। सीमापार आतंकी गतिविधियाँ इस चुनौती को बढ़ाती हैं।

उत्तर और दक्षिण वजीरिस्तान, बाजौर, मोहम्मंद, खैबर, ओरकजई और कुर्रम में TTP तथा उससे जुड़े गुटों की मौजूदगी रही है

पूर्व संघीय प्रशासित कबायली क्षेत्र—FATA—का 2018 में खैबर पख्तूनख्वा में विलय हुआ। इसके साथ सामान्य प्रशासन और कानून व्यवस्था का विस्तार होना था। लेकिन इन जिलों में पुलिसकर्मियों, प्रशिक्षण, उपकरण और बुनियादी ढाँचे की कमियाँ आतंकियों से मुकाबले को मुश्किल बनाती रही हैं।

2025 में प्रांत के कुल आतंकी हमलों में 60 फीसदी से अधिक छह जिलों—उत्तर वजीरिस्तान, दक्षिण वजीरिस्तान, बन्नू, टैंक, लक्की मरवत और डेरा इस्माइल खान—में दर्ज हुए।

Leave a Comment

Related News