पाकिस्तानियों का सब्जी-फल खाना भी मुहाल, कीमतें बढ़ने से पाकी जनता का बुरा हाल

By Alok Ranjan

Published On:

Date:

pakistan-food-crisis-vegetable-fruit-prices
  • सब्ज़ियों और फलों की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ीं
  • पाकिस्तान रेलवे ने भी किराया बढ़ाया
  • पेट्रोल-डीज़ल और महंगे होने के आसार
  • ईद से पहले पाक में मातम का माहौल

महंगाई डायन का पाक में आतंक

पाकिस्तान में सब्जियों के दाम बढ़ गये। पाकिस्तान में बसों और ट्रेन के भाड़े बढ़ गये। पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। पेट्रोल और डीजल बम ने आम पाकिस्तानियों का दम निकाल दिया है। शाहबाज़ सरकार ने डीज़ल पेट्रोल की क़ीमत 55 रुपये लीटर बढ़ा कर पाकिस्तानियों को झटका देकर हलाल कर दिया है। पाकिस्तान की पब्लिक करीब 350 रुपये लीटर डीज़ल पेट्रोल खरीद रही है। लेकिन पाकिस्तानी नेता और पाकिस्तान के ब्यूरोक्रैट्स मौज उड़ा रहे हैं। पाकिस्तान के सीनियर ब्यूरोक्रैट्स हर महीने फ्री का 800 लीटर तेल फूंक रहे हैं। पाकिस्तान के लोग अनाज और तेल के लिए तरस रहे हैं लेकिन पाकिस्तानी पंजाब की CM मरीयम नवाज ने कुछ ही दिन पहले अपने लिए 860 मिलियन रुपये का लग्जरी जेट खरीदा है, विदेशी पायलट हायर किया है। यानी पाकिसतानी पब्लिक मरे तो मरे, बड़े लोगों की अय्याशी ना घटे। तो ये सिचुएशन है पाकिस्तान में, लेकिन अगर आप ये समझ रहे हैं कि पाकिस्तान पर डीजल-पेट्रोल बम गिर चुका है और इसका असर जो होना था-वो हो चुका है तो ज़रा ठहरिये जनाब। अभी तो इस प्राइस हाइक के असर दिखने शुरू हो रहे हैं।

तेल की कीमत बढ़ने के असर दिखने शुरू

पेट्रोल डीजल बम का असर पूरे पाकिस्तान पर पड़ना शुरू हो गया है, फिर चाहे वो डीजल पेट्रोल खरीद रहा हो या नहीं।तो सबसे पहले डीजल पेट्रोल बम का असर ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ा है। तेल के दाम बढ़े तो इसका सबसे पहला असर ट्रांसपोर्ट फेयर पर दिखाई दिया। पाकिस्तान में इंट्रा सिटी और इंटर सिटी बस सर्विसेज़ ने किराया बढ़ा दिया है। कई जगह तो ये किराया 100-100 रुपये तक बढ़ाया गया है। लेकिन बात केवल बस भाड़े की नहीं है। गजब की बात देखिये कि पाकिस्तान में डीजल पेट्रोल के दाम में की गई बढ़ोतरी के बाद ट्रेन के किराये भी बढ़ा दिये गये हैं।

रेलवे का भाड़ा बढ़ा

चौतरफा हुई महंगाई की मार

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े, बसों और ट्रेन का किराया बढ़ा, माल भाड़ा बढ़ा तो ज़ाहिर है इसका सीधा असर सामान की कीमतों पर भी पड़ेगा। पाकिस्तान से आई इस ख़बर को देखिये- लिखा है- पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से पाकिस्तान में सब्जियां और फल पहुंच से बाहर हो गए हैं। यानी सब्जियों और फलों के दाम बढ़ गये हैं।

महंगाई दर में जबरदस्त इजाफा

रिपोर्ट्स अभी से ख़तरे की घंटी बजा रही हैं। कह रही हैं कि तेल के बढ़ते हुए दाम, देश में महंगाई को बढ़ाने वाले हैं। और ऐसे में पाकिस्तान के हुक्मरान अपनी अय्याशी के लिए पाकिस्तानी जनता का पैसा उड़ाने में मशगूल हैं। यानी पाकिस्तान में आम लोगों की पड़ी किसको है? शरीफ फैमिली, ज़रदारी-भुट्टो फैमिली, उनके साथ के नेताओं की फैमिली, पाकिस्तानी जनरल्स की फैमिली। यही तो है पाकिस्तान। बाकी लोग तो बस कीड़े-मकौड़ें हैं। अब जब देश में बवाल बढ़ रहा है तो पाकिस्तान की सरकार ये दावा कर रही है कि तेल के तीन शिपमेंट जल्द ही पाकिस्तान पहुंचने वाले हैं। ये चूरन क्यों दिया जा रहा है पता है? वो इसलिए क्योंकि पाकिस्तान में अभी तेल के दाम और बढ़ने वाले हैं

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

क्रूड ऑयल का इंटरनेशनल प्राइस 115 डॉलर पर बैरल से पार कर चुका है जब तेल के दाम 85 डॉलर पर बैरेल ही हुए थे कि पाकिस्तान की सांसें फूलने लगी थी तो अब सोचिये कि 115 डॉलर पर पाकिस्तान का क्या हाल होगा। और ये दाम अभी 120 डॉलर को भी पार करने वाले हैं। यानी पाकिस्तान को तेल की सप्लाई हो भी जाए तो भी उसे दाम बढ़ाने ही पड़ेंगे। तेल के बढ़ते दाम पाकिस्तान की इंडस्ट्रीज़ को भी नुकसान पहुंचाने वाले हैं। एक्सपोर्टर्स ने भी चेतावनी दे डाली है कि अगर डीज़ल-पेट्रोल के दाम ऐसे ही बढ़ेंगे तो पाकिस्तानी प्राइम मिनिस्टर शाहबाज़ शरीफ का उड़ान पाकिस्तान ड्रीम- क्रैश कर जाएगा। एक्सपर्ट्स लगातार इस बात की वार्निंग दे रहे हैं कि फ्यूल प्राइस का बेकाबू होना महंगाई तो बढ़ाएगा ही, साथ-साथ पाकिस्तान की ग्रोथ रेट पर भी ब्रेक लगा देगा।इस सिचुएशन को अगर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ चल रही लड़ाई के साथ जोड़ा जाए तो हालात और भी गंभीर नज़र आते हैं क्योंकि पाकिस्तान, इस लड़ाई में अच्छा खासा पैसा और फ्यूल झोंक रहा है जो उसके लिए अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है।

Leave a Comment