अफगान तालिबान ने धागे खोले, दर्जनों पाकिस्तान पोस्ट पर कब्जा किया

By Alok Ranjan

Published On:

Date:

अफगान तालिबान का पाकिस्तान पर प्रहार

शाहबाज़ शरीफ को धमका कर उसने फील्ड मार्शल और CDF की पोस्ट तो हथिया ली, लेकिन जिगरा कहां से लाएगा। जिगरा दिखाया है अफगानिस्तान के फौजियों ने, जिन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तान की फौज के सारे भरम मिट्टी में मिला दिये हैं। पिछले 24 घंटों में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 28 लोकेशन्स पर स्ट्राइक की है। पाकिस्तान के 14 मिलिट्री पोस्ट पर कब्जा कर लिया है। इन हमलों में 109 पाकिस्तानी फौजी मारे गये हैं जबकि 148 के करीब बुरी तरह जख्मी हैं।

पाकिस्तानी फौज पर बहुत बड़ा अटैक

ये धमाका देखा आपने? इस धमाके की गूंज रावलपिंडी को दहला रही है, ये अफगान तालिबान का पाकिस्तानी फेल्ड मार्शल मुनीर को जवाब है।अफगान तालिबान की फोर्स ने पक्तिका के पास डूरंड लाइन पर मौजूद पाकिस्तानी पोस्ट को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। 24 घंटे में तालिबानी फोर्स ने पाकिस्तान की इस पोस्ट पर लगातार कई हमले किये-इन हमलों ने पाकिस्तानी फौज की पतलून गीली कर दी, कई पाकिस्तानी फौजी पोस्ट छोड़ कर भाग गये। ऐसा ही हमला पाकिस्तान पर अफगान फौज ने खोस्त से भी किया। बॉर्डर पर मौजूद पाकिस्तानी पोस्ट पर अंगारों की बारिश कर डाली। अफगानिस्तान ने पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान पर जबरदस्त हमले किये हैं। इसमें अफगान फौज ने डूरंड लाइन से लगने वाले अपने सात प्रॉविन्सेंस से पाकिस्तान पर अटैक किया है। कंधार की तरफ से किये गये हमलों में भी कई पाकिस्तानी फौजियों के मारे जाने की ख़बर है। अफगान तालिबान के लड़ाकों ने पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जे के साथ-साथ पाकिस्तानी फौज के हथियारों को भी जब्त कर लिया है, खोस्त से किये गये हमले में 4 पाकिस्तानी फौजियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है ।

बलोचिस्तान में भी अफगान तालिबान का हमला

गजब की बात ये कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के बलोचिस्तान की तरफ भी मोर्चा खोल दिया है। तालिबान फोर्स ने बलोचिस्तान के Kuchlak में मौजूद पाकिस्तान के फ्रंटियर कोर के कमांड सेंटर पर एयर स्ट्राइक की है।तोलो न्यूज़ की ख़बर में निशाना बनाये गये FC कमांड सेंटर की एरियल तस्वीर भी है। कुचलाक की दूरी डूरंड लाइन से करीब-करीब 57 किलोमीटर है और वो भी ये पूरा इलाका पहाड़ से घिरा है। ये जगह बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बिल्कुल पास है। यानी अफगान लड़ाकों की पहुंच अब क्वेटा तक हो चुकी है। उनके ड्रोन अब क्वेटा तक पहुंचने लगे हैं।इसी वजह से अफगान कमांडो फोर्स ने एयर यूनिट के साथ तालमेल की तारीफ की है। अब पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में आपको ये सब ख़बरें नज़र नहीं आएंगी। पाकिस्तानी मीडिया मुल्ला मुनीर की तारीफ करने और उसके सपोर्ट में ख़बरें दिखाने में बिजी है। बताया जा रहा है कि मुनीर ने 4 मार्च को ख़ैबर पख़्तूनख्वा के वाना का विजिट किया था और वहीं उसने कहा कि अफगानिस्तान के साथ शांति की बात तभी होगी जब तालिबान आतंकियों को सपोर्ट करना बंद करेगा।

अफगान तालिबान के पाक पर आरोप

तालिबान तो ये आरोप लगा रहे हैं कि पाकिस्तानी आर्मी KPK में ISIS को शेल्टर देकर तालिबान के खिलाफ उसका इस्तेमाल कर रही है। ख़ैर, मुद्दे की बात ये है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लड़ाई की शुरुआत तो कर दी है लेकिन उसे भी पता है कि इस जंग का अंत नहीं होने वाला है। ये लड़ाई अब उसकी बर्बादी तक चलती रहेगी। अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के एयरबेसेज़ और मिलिट्री कैंपों पर ड्रोन स्ट्राइक कर इस जंग को और भयानक बना दिया है। अब पाकिस्तान को इस लड़ाई में अपने एयर डिफेंसेज़ का भी इस्तेमाल करना पड़ेगा। इसका मतलब ये हुआ कि पहले से ही कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान को अफगानिस्तान के साथ जंग लड़ने के लिए करोड़ों-करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। तो जंग के मोर्चे से लेकर फिनांशियल फ्रंट तक पाकिस्तान को ये लड़ाई करारी चोट पहुंचाने वाली है।

Leave a Comment