2026 में 18 युद्धपोत, नौसेना के इतिहास का सबसे बड़ा सालाना विस्तार, समंदर में कितनी बढ़ेगी ताकत?

By Defence Detective

Published On:

Date:

Indian Navy Warship Caricature

भारतीय नौसेना के लिए साल 2026 एक बड़े बदलाव का साल बनने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस साल नौसेना में 18 युद्धपोतों की induction या commissioning की तैयारी है। यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब हिंद महासागर से लेकर पश्चिम एशिया तक समुद्री सुरक्षा का महत्व तेजी से बढ़ रहा है।

लेकिन इस घोषणा की असली कहानी सिर्फ 18 जहाजों की संख्या नहीं है। इसके पीछे भारत की तेजी से बढ़ती स्वदेशी warship-building क्षमता, समुद्री निगरानी को मजबूत करने की जरूरत और हिंद महासागर में लगातार बढ़ती रणनीतिक जिम्मेदारी भी जुड़ी है।

कब और कहां हुई युद्धपोतों से जुड़ी घोषणा ?

29 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के नौसेना भवन में आयोजित Indian Navy Commanders’ Conference 2026 में राजनाथ सिंह ने युद्धपोतों संबंधी बात कही।

2026, इंडियन नेवी के लिए एक ऐतिहासिक साल है। इसमें 18 वॉरशिप को शामिल करने या कमीशन करने का प्लान है। यह नेवी के इतिहास में एक साल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी। ये डेवलपमेंट भारत के घरेलू नेवी शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम की बढ़ती मैच्योरिटी को भी दिखाते हैं।
Rajnath Singh, Defence minister

यहां एक महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी है। आधिकारिक घोषणा में इन 18 प्लेटफॉर्म की पूरी श्रेणीवार सूची जारी नहीं की गई है।

क्या है Indian Navy Commanders’ Conference-  यह नौसेना की साल में दो बार होने वाली शीर्ष स्तर की कमांडर कॉन्फ्रेंस का दूसरा संस्करण है, जो 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चल रहा है।

इस सम्मेलन में नौसेना की operational preparedness, maritime security और भविष्य की capability development पर चर्चा हो रही है।

नौसेना की क्षमता में होगा कितना इजाफा ?

18 warships का आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एक ही साल में इतनी बड़ी संख्या में प्लेटफॉर्म का नौसेना में शामिल होना fleet expansion की गति को दिखाता है। नौसेना को आज सिर्फ पारंपरिक युद्ध के लिए तैयार नहीं रहना है। उसे एक साथ कई तरह के मिशन करने पड़ते हैं।

  • दुश्मन के युद्धपोत और पनडुब्बियों पर नजर
  • समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा
  • भारतीय जहाजों और ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा
  • anti-submarine warfare
  • समुद्री निगरानी और maritime domain awareness
  • humanitarian assistance और disaster relief
  • हिंद महासागर क्षेत्र में लगातार deployment

इसलिए नई नौसैनिक platforms की जरूरत केवल युद्ध क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं है। अलग-अलग भूमिका वाले जहाज मिलकर एक layered maritime force तैयार करते हैं।

हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती नौसैनिक गतिविधियां और पाकिस्तान की समुद्री क्षमताओं का विस्तार भारत के लिए maritime planning को और महत्वपूर्ण बनाते हैं।

भारतीय नौसेना की मौजूदा ताकत ?

सार्वजनिक रिपोर्टें भारतीय नौसेना की कुल fleet को करीब 150 ships/submarines बताती हैं। इनमें लगभग 135 frontline combatants बताए गए हैं। भारत का लक्ष्य अपनी समुद्री ताकत को और मजबूत करना है तथा वर्ष 2035 तक बेड़े में 200 से अधिक युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल करने की योजना है।

मुख्य combat fleet–

प्लेटफॉर्ममौजूदा संख्या*मुख्य क्षमता
Aircraft Carrier2समुद्र में fighter aircraft/helicopter operations, air defence, power projection
Destroyer13Long-range air defence, anti-ship strike, land attack, fleet escort
Frigateलगभग 17Air defence, anti-ship, ASW, escort और patrol
Corvetteलगभग 18Littoral combat, anti-ship, anti-submarine और coastal security
Nuclear Submarine3 के आसपासStrategic deterrence + underwater warfare
Conventional Submarine17 के आसपासStealth, anti-ship और anti-submarine warfare
Amphibious Transport Dock1बड़ी संख्या में सैनिक/वाहन/हेलीकॉप्टर समुद्र से उतारना
Landing Ship Tank4सैनिक, टैंक और भारी equipment की amphibious transport
LCU8तट पर troops और vehicles उतारना
Fleet Tanker4–5 के आसपाससमुद्र में दूसरे warships को fuel/रसद देना
Offshore Patrol Vessel10 के आसपासMaritime patrol, EEZ surveillance
Survey/Research vesselsकई Hydrographic survey, seabed mapping, maritime intelligence/support

पूरी घोषणा का एक दूसरा पहलू ?

इस पूरी घोषणा का दूसरा बड़ा पहलू आत्मनिर्भर warship production है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना का warship production ecosystem अब global benchmarks को पूरा कर रहा है।

  • उन्होंने यह भी बताया कि हाल में commissioned किए गए warships में 75 प्रतिशत से अधिक indigenous content है।
  • यानी भारत में बनाए जा रहे आधुनिक युद्धपोतों में बड़ी मात्रा में डिजाइन, निर्माण और तकनीकी सामग्री देश के भीतर से आ रही है।
  • यह बदलाव अचानक नहीं आया है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय नौसेना और देश के shipyards ने indigenous platforms पर जोर बढ़ाया है।
  • जून 2026 में INS Dunagiri, INS Sanshodhak और INS Agray को नौसेना में शामिल किया गया। तीनों प्लेटफॉर्म भारतीय डिजाइन और निर्माण क्षमता को दिखाते हैं।
  • इसके बाद जुलाई 2026 में INS Mahendragiri, Project 17A का छठा indigenous stealth frigate, नौसेना में शामिल हुआ। इसमें भी 75 प्रतिशत indigenous content बताया गया है।

यानी 18-warship expansion को भारत के लंबे समय से चल रहे indigenous shipbuilding programme के अगले चरण के रूप में भी देखा जा सकता है।

2026 का संदेश क्या है?

18 warships की planned induction भारतीय नौसेना के लिए एक बड़ा milestone है। लेकिन इसकी अहमियत तीन स्तरों पर दिखाई देती है।

  • पहला, नौसेना की fleet expansion की गति बढ़ रही है।
  • दूसरा, भारत में युद्धपोत निर्माण की indigenous क्षमता तेजी से परिपक्व हो रही है।
  • तीसरा, भारत अपनी maritime security को केवल तटीय रक्षा तक सीमित रखने के बजाय हिंद महासागर और उससे आगे के समुद्री क्षेत्रों में व्यापक भूमिका के लिए तैयार कर रहा है।

Leave a Comment

Related News