असम में भारतीय वायुसेना का SU-30 MKI फाइटर जेट क्रैश

By Alok Ranjan

Updated On:

Date:

प्रतीकात्मक तस्वीर

क्रैश की डिटेल

भारतीय वायुसेना का एक सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट असम के करबी आंगलोंग जिले में आज शाम लगभग 7 बजे क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट लापता है और खोज अभियान जारी हैI भारतीय वायुसेना और स्थानीय प्रशासन ने फौरन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया हैI डिफेंस पीआरओ नारेंगी ने सुखोई के क्रैश होने की घटना की पुष्टि कर दी हैI अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि क्रैश होने की वजह क्या हैI

सुखोई 30 की खासियत क्या है ?

SU-30 MKI इंडियन एयरफोर्स का मुख्य मल्टी-रोल फाइटर जेट है। रूस और भारत के संयुक्त सहयोग से इसे विकसित किया गया। इसकी खासियत है लंबी दूरी की मारक क्षमता, एयर-टू-एयर और एयर-टू-ग्राउंड मिशन। भारतीय वायुसेना के पास लगभग कुल SU-30 MKI की सख्या 272 थी, लेकिन आज के क्रैश को मिलाकर 12 सुखोई जेट अब तक क्रैश हो चुके हैं

A Sukhoi Su-30MKI has gone missing from radar contact in Karbi Anglong at around 7 PM on Thursday, confirmed the defence PRO in Narengi.

Su-30MKI क्रैश टाइमलाइन

क्रमांकतारीखस्थानसंभावित कारण / विवरण
130 अप्रैल 2009राजस्थानपायलट की गलती, SB-021 क्रैश
230 नवंबर 2009पोखरण रेंजइंजन में आग
313 दिसंबर 2011पुणे के पासट्रेनिंग मिशन, SB-142 क्रैश
419 अप्रैल 2012ट्रेनिंग फ्लाइटनोज़ गियर समस्या
519 फरवरी 2013पोखरण रेंजशाम 7:20 बजे क्रैश
614 अक्टूबर 2014पुणेतकनीकी खराबी
727 मई 2015तेजपुर, असमट्रेनिंग मिशन, दोनों पायलट सुरक्षित
81 जुलाई 2018नासिक, महाराष्ट्रट्रेनिंग मिशन के दौरान क्रैश
927 सितंबर 2019सोनितपुर, असमदोनों पायलट सुरक्षित
1025 मार्च 2022श्योपुर, मध्य प्रदेशतकनीकी खराबी
115 जून 2024नासिक, महाराष्ट्रHAL टेस्ट फ्लाइट, दोनों पायलट सुरक्षित
125 मार्च 2026करबी आंगलोंग, असमशाम 7 बजे क्रैश, एक पायलट लापता

Leave a Comment