पोखरण में गरजा अदाणी डिफेंस का नया एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम, जानिए इसकी जबरदस्त रेंज और दोहरी मारक क्षमता

By Defence Detective

Published On:

Date:

Adani Defence’s Bagheera AT1 anti-tank guided missile system mounted on a 4×4 armoured vehicle

भारत के डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता (Self-reliance) और स्वदेशी तकनीक (Indigenous technology) के डेवलपमेंट को अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence & Aerospace) ने और नई ऊंचाई दी है। इस डिफेंस कंपनी ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अपनी अत्याधुनिक वाहन-आधारित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) सिस्टम ‘बघीरा AT1’ (Bagheera AT1) का सफल प्रदर्शन (Successful demonstration) किया है। 20 नवंबर, 2026 को आयोजित इस लाइव फायरिंग ट्रायल में सिस्टम ने अपनी सटीकता, मारक क्षमता और आधुनिक युद्धक्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की दक्षता को साबित किया।

इसमें खास बात रही इसकी अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतरीन फायरिंग क्षमता, जो बखूबी दिखा। ट्रायल में दोहरी मारक क्षमता के तौर पर जमीनी लक्ष्य के साथ एक हवाई लक्ष्य को भी निशाना बनाया गया। इस प्रदर्शन के दौरान भारतीय थल सेना (Indian Army), सैन्य मामलों के विभाग (DMA) और रक्षा मंत्रालय (MoD) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कंपनी ने अगले दिन इसकी जानकारी सार्वजनिक की।

यह प्रदर्शन ‘नो कॉस्ट नो कमिटमेंट’ (NCNC) के आधार पर आयोजित किया गया था। इसका मतलब है कि सशस्त्र बलों को प्रदर्शन के लिए कोई भुगतान किए बिना और भविष्य में खरीद की कोई प्रतिबद्धता (commitment) लिए बिना इस हथियार प्रणाली की क्षमताओं और अहमियत का प्रत्यक्ष आकलन करने का मौका मिला।

पोखरण में Bagheera AT1 के ट्रायल में क्या-क्या दिखा, दो तरह का अटैक ?

पोखरण में बघीरा AT1 के लाइव फायरिंग प्रदर्शन में कुल चार मिसाइलें दागी गईं। फायरिंग दिन की रोशनी और रात, दोनों परिस्थितियों में की गई। बख्तरबंद वाहन की नुमाइंदगी करने वाले एक जमीनी लक्ष्य पर दो मिसाइलें एक के बाद एक दागी गईं। इसके अलावा, अधिक दूरी पर मौजूद एक हवाई लक्ष्य को भी साधा गया।

  1. दिन और रात में लक्ष्य साधना (Day and Night Engagements) — ‘बघीरा AT1’ में दिन के लिए डे-टेलीविजन साइट (Day Television Sight) और रात के लिए थर्मल-इमेजिंग साइट (Thermal-Imaging Sight) लगी हैं। पोखरण में लाइव फायरिंग के दौरान सिस्टम ने दिन और रात, दोनों परिस्थितियों में लक्ष्य साधने की क्षमता दिखाई।
  2. एक ही बीम पर दो मिसाइलों की टैंडम फायरिंग (Two-Missile Tandem Firing) — प्रदर्शन के दौरान बख्तरबंद वाहन का प्रतिनिधित्व करने वाले एक लक्ष्य पर दो मिसाइलें एक के बाद एक दागी गईं। कंपनी के मुताबिक, इस फायरिंग में दोनों मिसाइलों के लिए एक ही लेजर बीम का इस्तेमाल किया गया। कंपनी ने इस क्षमता को आधुनिक टैंकों में लगे एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम (APS) का सामना करने के लिए डेवलप किया है।
  3. अधिक दूरी पर हवाई लक्ष्य को साधना (Aerial-Target Engagement) – ट्रायल के दौरान ‘बघीरा AT1’ ने अधिक दूरी (Extended Range) पर मौजूद एक हवाई लक्ष्य को भी सफलतापूर्वक साधा।
  4. पूरे सिस्टम का स्थैतिक प्रदर्शन (Static Display) — लाइव फायरिंग के बाद बख्तरबंद वाहन और उस पर लगे मिसाइल लॉन्चर समेत पूरे सिस्टम को खड़ा करके दिखाया गया, ताकि कार्यक्रम में मौजूद लोग पूरे सिस्टम को नजदीक से देख सकें।

एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम (APS) टैंक पर लगा एक एक्टिव डिफेंस सिस्टम है। इसके सेंसर टैंक की ओर आ रही एंटी-टैंक मिसाइल या रॉकेट का पता लगाते हैं। खतरे का पता चलते ही सिस्टम उसे टैंक से टकराने से पहले रोकने की कोशिश करता है।

Bagheera AT1 क्या है और इसकी रेंज कितनी है?

बघीरा एटी1 एक वाहन-आधारित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) सिस्टम है। इसे टैंकों और दूसरे बख्तरबंद वाहनों के खिलाफ इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। Adani Defence ने मिसाइल, स्वचालित लॉन्चर और निशाना साधने वाले उपकरणों को अपने डिजाइन किए 4×4 बख्तरबंद वाहन पर लगाया है।

इसे विशेष रूप से भारतीय भूभाग, जलवायु और भारतीय सेना की परिचालन आवश्यकताओं (Operational Requirements) के अनुरूप तैयार किया गया है। पूरे सिस्टम को तैयार करने में 18 महीने लगे। इस काम में वाहन पर अलग-अलग उपकरणों को एक साथ काम करने लायक बनाना भी शामिल था।

  • रेंज- यह सिस्टम 8 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के टैंकों और अन्य बख्तरबंद वाहनों को निशाना बना सकती है। जो करीब 4 किलोमीटर की रेंज वाली जमीन से दागी जाने वाली एंटी-टैंक मिसाइलों की तुलना में दोगुनी रेंज है। कंपनी के मुताबिक मिसाइल का डिज़ाइन 10 किलोमीटर तक के गाइडेड हमलों को संभव बनाता है।  इस तरह 8 किलोमीटर बख्तरबंद लक्ष्यों के लिए बताई गई दूरी है, जबकि 10 किलोमीटर का आंकड़ा मिसाइल के डिज़ाइन की क्षमता से जुड़ा है।
  • प्रति वाहन कुल 12 मिसाइलों की क्षमता-  वाहन के ऑटोमेटेड लॉन्चर पर 4 मिसाइलें दागने के लिए तैयार रहती हैं। दोबारा लोड करने के लिए वाहन में 8 अतिरिक्त मिसाइलें रखी जा सकती हैं।
  • इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के प्रति अधिक प्रतिरोध (Jam-Resistant Guidance)। ‘बघीरा AT1’ के मिसाइल गाइडेंस में रेडियो लिंक की जगह ‘लेजर बीम-राइडिंग गाइडेंस’ (Laser Beam-Riding Guidance) का इस्तेमाल होता है। कंपनी के मुताबिक, इससे गाइडेंस पर इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग का असर पड़ने की आशंका कम होती है।
  • 4×4 हाई-मोबिलिटी बख्तरबंद वाहन पर तैनाती– यह एक संपूर्ण युद्ध प्रणाली (Complete Combat System) है, जिसे अदाणी डिफेंस द्वारा डिज़ाइन किए गए 4×4 हाई-मोबिलिटी बख्तरबंद वाहन पर लगाया गया है।
  • ‘शूट एंड मूव’ (Shoot and Move) क्षमता– कंपनी के मुताबिक, चालक दल आड़ से निशाना साध सकता है और फायरिंग के बाद वाहन की जगह तेजी से बदल सकता है, जिससे जवाबी फायरिंग की चपेट में आने का जोखिम कम होता है।

सेना के लिए इसकी अहमियत क्या है ?

बघीरा एटी1 की अहमियत इसके मोबाइल प्लेटफॉर्म में है। लॉन्चर और उसका गोला-बारूद एक ही वाहन पर होने से चालक दल पूरे सिस्टम के साथ अपनी जगह बदल सकता है। यह क्षमता टैंकों और दूसरे बख्तरबंद वाहनों के खिलाफ पहले से तैनात मिसाइल प्रणालियों के साथ एक अतिरिक्त विकल्प दे सकती है। सेना के लिए ऐसे सिस्टम का मूल्यांकन करते समय फायरिंग क्षमता के साथ वाहन की उपयोगिता भी मायने रखती है।

  • फायरिंग के बाद जगह बदलने की क्षमता- वाहन पर लगा लॉन्चर चालक दल को पूरे सिस्टम के साथ दूसरी जगह जाने की सुविधा देता है। खुले इलाके में मोबाइल एंटी-टैंक सिस्टम का यह एक व्यावहारिक फायदा है।
  • मौजूदा प्रणालियों के साथ अतिरिक्त विकल्प- भारतीय सेना के एंटी-टैंक मिसाइल बेड़े में मिलान-2टी और कोंकुर्स-एम जैसे सिस्टम हैं। तत्काल जरूरतों के लिए स्पाइक मिसाइलें भी शामिल की गई हैं।
  • रेडियो जैमिंग के संदर्भ में लेजर गाइडेंस। कंपनी के मुताबिक, Missile Guidance के लिए रेडियो लिंक पर निर्भरता न होने से रेडियो जैमिंग का असर सीमित रहता है।

  क्या सेना इसे खरीद रही है?

21नवंबर 2026 तक बघीरा एटी1 की खरीद, ऑर्डर या सेना में शामिल किए जाने की कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं हुई है। अगर सेना इस सिस्टम को अपनी किसी जरूरत के लिए आगे देखती है, तो औपचारिक परीक्षण या खरीद प्रक्रिया की जानकारी अलग से सामने आएगी।

भारतीय सेना के पास अभी कौन-कौन सी एंटी-टैंक मिसाइलें हैं ?

भारतीय थल सेना के एंटी-टैंक मिसाइल बेड़े में मिलान-2टी और कोंकुर्स-एम जैसे पुराने सिस्टम हैं। इजरायली स्पाइक मिसाइलें तत्काल जरूरतों के लिए खरीदी गई थीं, जबकि इनवार सेना के टी-90 टैंकों की मुख्य तोप से दागी जाती है।

नए विकल्पों में पैदल दस्तों के लिए DRDO की MPATGM और अमेरिकी जैवलिन, तथा वाहन-आधारित श्रेणी में नाग Mk 2 और बघीरा AT1 शामिल हैं। बघीरा की तुलना स्वदेशी विकल्पों में नाग Mk 2 के ट्रैक वाले सिस्टम से सबसे सीधे तौर पर की जा सकती है, क्योंकि दोनों में मिसाइल लॉन्चर वाहन पर लगा है।

मिसाइल या सिस्टमकिस प्लेटफॉर्म से इस्तेमालअधिकतम मारक रेंजमुख्य खूबी21 नवंबर 2026 तक स्थिति
मिलान-2टी (MILAN-2T)पैदल दस्तों का जमीन पर लगाया जाने वाला लॉन्चर1.85 किमीटैंडम वॉरहेड, जिसे विस्फोटक प्रतिक्रियाशील कवच (ERA) वाले बख्तरबंद लक्ष्यों के लिए बनाया गया है।सेवा में। रक्षा मंत्रालय ने मार्च 2021 में BDL को 4,960 मिसाइलों का ऑर्डर दिया था।
कोंकुर्स-एम (Konkurs-M)जमीन पर लगा लॉन्चर और BMP-2 पैदल सेना लड़ाकू वाहन4 किमीदूसरी पीढ़ी की तार-निर्देशित मिसाइल। जमीन और वाहन, दोनों तरह के लॉन्चर से इस्तेमाल की जा सकती है।सेवा में। BDL भारत में इसका लाइसेंस उत्पादन करती है।
स्पाइक (Spike)पैदल दस्तों का लॉन्चरSpike LR: 4 किमी। Spike LR2: 5.5 किमी जमीन से लॉन्च करने पर।इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल गाइडेंस वाली मिसाइल। LR2 की जमीन से लॉन्च की रेंज LR से 1.5 किमी अधिक है।स्पाइक सेवा में। सेना ने तत्काल जरूरतों के लिए इजरायली मिसाइलें खरीदी थीं। BDL की 2025–26 की सालाना रिपोर्ट में LR2 के स्थानीय उत्पादन के लिए समर्पित निर्माण लाइनों का जिक्र है।
इनवार (INVAR)टी-90 टैंक की मुख्य तोप5 किमीलेजर-गाइडेड मिसाइल, जिसे टैंक अपनी मुख्य तोप से दाग सकता है।टी-90 की मौजूदा मिसाइल क्षमता। रक्षा मंत्रालय ने 13 नवंबर 2025 को अतिरिक्त मिसाइलों के लिए BDL से ₹2,095.70 करोड़ का अनुबंध किया।
नाग Mk 2 / NAMIS (Tracked) Mk-IIट्रैक वाले नाग मिसाइल कैरियर पर लगा लॉन्चरMk 2 की अधिकतम रेंज रक्षा मंत्रालय की ट्रायल विज्ञप्ति में नहीं दी गई। मूल नाग की प्रकाशित रेंज 4 किमी है।स्वदेशी तीसरी पीढ़ी की फायर-एंड-फॉरगेट मिसाइल।फील्ड ट्रायल सफल, खरीद को सैद्धांतिक मंजूरी। जनवरी 2025 में पोखरण में नाग Mk 2 का फील्ड मूल्यांकन हुआ। DAC ने 23 अक्टूबर 2025 को NAMIS (Tracked) Mk-II की खरीद को AoN दी।
DRDO की MPATGM (Man-Portable Anti-Tank Guided Missile)पैदल सैनिकों के ले जाने योग्य ट्राइपॉड लॉन्चर2.5 किमीस्वदेशी फायर-एंड-फॉरगेट मिसाइल। इसमें इमेजिंग इन्फ्रारेड सीकर और टॉप-अटैक क्षमता है।परीक्षण सफल, खरीद को सैद्धांतिक मंजूरी। 11 जनवरी 2026 को चलते लक्ष्य के खिलाफ परीक्षण सफल रहा। DAC ने 3 जुलाई 2026 को खरीद को AoN दी।
FGM-148 जैवलिन (Javelin)पैदल सैनिकों के ले जाने योग्य लॉन्चरअमेरिकी रक्षा बजट दस्तावेज में FGM-148F के लिए करीब 2.5–4 किमी। भारत के पैकेज की सटीक रेंज सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट नहीं है।फायर-एंड-फॉरगेट मिसाइल। इसमें टॉप-अटैक और सीधे हमले, दोनों के विकल्प हैं।खरीद के लिए स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर। अमेरिकी दूतावास ने 28 अगस्त 2026 को इसकी जानकारी दी। डिलीवरी या सेना में शामिल किए जाने की सार्वजनिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
बघीरा AT1 (Bagheera AT1)4×4 पहिएदार बख्तरबंद वाहन पर लगा ऑटोमेटेड लॉन्चरकंपनी के मुताबिक, बख्तरबंद लक्ष्यों के लिए 8 किमी। मिसाइल का डिज़ाइन 10 किमी तक के गाइडेड हमलों को सपोर्ट कर सकता है।लेजर बीम-राइडिंग गाइडेंस, दिन-रात निशाना साधने की क्षमता और प्रति वाहन 12 मिसाइलें रखने की व्यवस्था।कंपनी का क्षमता प्रदर्शन। अदाणी डिफेंस ने 20 नवंबर 2026 को पोखरण में No Cost No Commitment के तहत लाइव फायरिंग दिखाई। खरीद या सेना में शामिल किए जाने की सार्वजनिक घोषणा नहीं हुई है।

DRDO की SANT (Stand-off Anti-Tank Missile)। हेलिकॉप्टर से दागी जाती है। इसकी रेंज 10 किलोमीटर है।

Leave a Comment