भारत का स्वदेशी CATS Hunter एयर-लांच्ड क्रूज मिसाइल प्रोग्राम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन इसके पहले पूर्ण पावर्ड फ्लाइड ट्रायल्स में अभी भी कुछ समय है। दरअसल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (CATS) की रीढ़ बनने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अनमैन्ड सिस्टम को वैलिडेट करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। IDRW के अनुसार मिसाइल का पहला इंटिग्रेटेड पावर्ड फ्लाइट टेस्ट 2027-28 तक होने की संभावना है।
मिसाइल को काफी ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी के साथ डिजाइन किया गया है। यह तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, जगुआर स्ट्राइक एयरक्राफ्ट और Su-30MKI फाइटर्स सहित मल्टीपल लॉन्च प्लेटफॉर्म के अनुकूल है। इसके अलावा, इसे HAL के CATS वॉरियर अनमैन्ड कॉम्बैट एरियल व्हीकल के आंतरिक हथियार कक्ष (Internal Weapons Bay) से सीधे लॉन्च किए जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे मानव-संचालित और बिना मानव-संचालित, दोनों तरह के प्लेटफ़ॉर्म एक ही सटीक प्रहार करने वाले हथियार (प्रिसिजन स्ट्राइक वेपन) का इस्तेमाल कर सकेंगे।
पावर्ड फ्लाइट ट्रायल्स क्या है?
मिसाइल से जुड़े विभिन्न सबसिस्टम्स पर लगातार काम हो रहा है। किंतु सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर – यानी फुल स्केल पावर्ड फ्लाइट ट्रायल्स अभी बाकी है। हालांकि इस स्टेज में पहुंचने में हो रही देरी का कारण प्रमुख रूप से मिसाइल से नहीं जुड़ी है, बल्कि व्यापक CATS इकोसिस्टम में निहित है। इस इकोसिस्टम के केंद्र में एचएएल का एयर कॉम्बैट इंटेलीजेंस डेवलपमेंट (ACID) साफ्टवेयर आर्किटेक्चर है। यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फ्रेमवर्क सुरक्षित लांच एयरक्राफ्ट, अनमैन्ड प्लेटफार्म और ऑटोनामस वीपन के बीच सुरक्षित संचार को सक्षम बनाने और को-ऑपरेटिव ऑपरेशन के लिए जवाबदेह है। जब कोई मिसाइल पहली बार सिर्फ ग्लाइड करके नहीं, बल्कि अपने इंजन से शक्ति लेकर उड़ती है, तो उस उड़ान को टेस्ट करने की प्रक्रिया को Powered Flight Trial कहा जाता है।
Powered Flight Trial में आम तौर पर जांच होती है:
- इंजन/प्रोपल्शन सिस्टम सही काम कर रहा है या नहीं
- टेकऑफ और उड़ान स्थिरता
- गति और ऊंचाई
- flight-control system
- navigation और guidance
- communication/data link
- विभिन्न flight manoeuvres
- निर्धारित मिशन profile को पूरा करने की क्षमता
अगर CATS Hunter का Powered Flight Test सफल हो जाता है, तो इसका मतलब होगा कि मिसाइल ने अपने इंजन/प्रोपल्शन के सहारे वास्तविक नियंत्रित उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की है। किंतु ध्यान रहे कि सफल होना मिसाइल के Operationally ready होने का प्रमाण नहीं है। यह एक बड़ा milestone होगा, लेकिन इसके बाद कई चरणों के flight, guidance, accuracy, integration और qualification tests बाकी रह सकते हैं।
क्या है CATS Hunter एयर-लांच्ड क्रूज मिसाइल की खासियतें ?
CATS हंटर एक स्वदेशी, स्टील्थ (दुश्मन की नज़र से बचने वाली) और सबसोनिक एयर-लॉन्च्ड क्रूज़ मिसाइल (ALCM) है। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज़ मिलकर भारत के कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (CATS) के लिए विकसित कर रहे हैं। इसे सटीक निशाने वाले डीप-स्ट्राइक मिशन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- यह एक लो आब्जर्वेबल, सबसोनिक स्टैंड-ऑफ क्रूज़ मिसाइल है।
- इसे दुश्मन के इलाके में गहराई तक मौजूद अहम ठिकानों को निशाना बनाने और साथ ही मानव-संचालित विमानों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।
- इसका वज़न लगभग 600 किलोग्राम है और इसमें 250 किलोग्राम का पेलोड ले जा सकती है। जो रेंज, सर्वाइवेबिलिटी और विनाशक क्षमता के बीच एक बैलेंस देता है।
- अनुमानित रूप से इसकी रेंज 200-300 किमी. है।
- इसे तेजस, जगुआर या Su-30MKI जैसे फाइटर एयरक्राफ्ट से लॉन्च करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- सटीक टर्मिनल हमलों के लिए एडवांस्ड डिजिटल इमेजिंग इन्फ्रारेड (IIR) सीकर, इनर्शियल नेविगेशन और सैटेलाइट गाइडेंस का इस्तेमाल करता है।

HAL का कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (CATS) प्रोग्राम ?
यह बिना पायलट वाले और पायलट वाले कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम की दिशा में एक बड़ी तरक्की है। इसका मुख्य लक्ष्य ऐसे एडवांस्ड एरियल प्लेटफॉर्म बनाना है जो ज़्यादा ऊंचाई से निगरानी के लिए एटमॉस्फेरिक सैटेलाइट का काम कर सकें और सुरक्षित दूरी से सटीक हमले (स्टैंडऑफ़ डिस्टेंस से प्रिसिजन स्ट्राइक) कर सकें, और साथ ही जान-माल के जोखिम को भी कम से कम रखें। कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (CATS) प्रोग्राम के लंबे समय के लक्ष्यों में सटीक डीप-स्ट्राइक, बेहतर बैटलफील्ड अवेयरनेस और ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने के लिए सुरक्षित कम्युनिकेशन शामिल हैं।
इन क्षमताओं को हासिल करने के लिए, HAL के CATS प्रोग्राम में कई प्लेटफ़ॉर्म शामिल हैं, जिनमें से हर एक को कॉम्बैट ऑपरेशन (लड़ाई के अभियानों) में खास भूमिकाओं के लिए तैयार किया गया है।
CATS-Warrior – यह एक स्टील्थ UCAV है जिसे मिशन के दौरान मानव-संचालित फाइटर जेट्स के साथ एक वफादार ‘विंगमैन’ के तौर पर काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हमला करने और खुद का बचाव करने की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए, यह अपने अंदर बने वेपन बे (weapon bays) में स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन्स (SAAWs) और नेक्स्ट-जेनरेशन क्लोज़ कॉम्बैट मिसाइल्स (NG CCMs) ले जा सकता है।
वॉरियर ड्रोन दुश्मन के इलाके में लगभग 700 किलोमीटर अंदर तक घुसकर हमला कर सकता है।
CATS-Hunter- इस air-launched low-observable cruise missile के बारे में एचएएल ने संकेत दिया है कि यह सिस्टम IAF के राफेल जेट में लगी SCALP मिसाइल जैसा ही काम करेगा।
ALFA-S Swarm Drone– मदरशिप पर लगे कैरियर पॉड से छोड़े जाने वाले ये स्वार्म ड्रोन हवा से ज़मीन और हवा से हवा में मार करने वाले मिशन को अंजाम दे सकते हैं, जिसमें दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को बेकार करना भी शामिल है।
एक तेजस एयरक्राफ्ट में तीन पॉड (12 ड्रोन) लगाए जा सकते हैं, जबकि Su-30MKI में चार पॉड (16 ड्रोन) तक ले जाए जा सकते हैं।
CATS-Infinity Pseudo Satellite– ‘इन्फिनिटी’ एक बहुत ज़्यादा ऊंचाई पर उड़ने वाला, सोलर-पावर्ड स्यूडो-सैटेलाइट है, जिसे लगभग 70,000 फ़ीट की ऊंचाई पर काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
90 दिनों तक लगातार काम करने की क्षमता के साथ, यह सैटेलाइट और UAV के बीच निगरानी की कमी को पूरा करता है।
एडवांस्ड सेंसर और सिंथेटिक अपर्चर रडार से लैस, HAL CATS प्रोग्राम में इसकी मुख्य भूमिका दुश्मन के इलाके में टारगेट को ट्रैक करना और CATS वॉरियर से जुड़े मिशनों में तालमेल बिठाना है।
यह स्यूडो-सैटेलाइट 4G और 5G सेवाओं को भी सपोर्ट कर सकता है, जिससे मिलिट्री कम्युनिकेशन सिस्टम मज़बूत होते हैं।
CATS ecosystem
| System | मुख्य भूमिका |
|---|---|
| CATS-MAX | Mothership / command & control |
| CATS Warrior | Stealthy loyal-wingman UCAV |
| CATS Hunter | Long-range stand-off precision strike |
| CATS ALFA | Swarming loitering/attack drones |
| CATS Infinity | High-altitude ISR/communications concept |
इसके मुकाबले चीन और पाकिस्तान के पास क्या ?
HAL CATS-Hunter की सबसे सीधी तुलना चीन और पाकिस्तान की air-launched cruise missiles (ALCM) से की जा सकती है। लेकिन एक महत्वपूर्ण अंतर है—CATS-Hunter अभी विकास/परीक्षण चरण में है, जबकि चीन और पाकिस्तान के कुछ सिस्टम operational हैं।
| देश | सिस्टम | लॉन्च प्लेटफॉर्म | अनुमानित रेंज | मुख्य बात |
|---|---|---|---|---|
| भारत | HAL CATS-Hunter | CATS-MAX/मदरशिप; भविष्य में अन्य लड़ाकू विमान | 200–300 km | Low-observable, terrain-hugging cruise missile; 250-kg पेलोड |
| चीन | CJ-20 | H-6K/H-6N bomber | 1,500–2,000+ km* | लंबी दूरी का ALCM; चीन का प्रमुख standoff strike weapon |
| पाकिस्तान | Ra’ad (Hatf-VIII) | Mirage/JF-17 family integration | 350 km | Air-launched, subsonic, low-level/terrain-following |
| पाकिस्तान | Ra’ad-II | Combat aircraft | 550 km (reported) | Ra’ad का extended-range संस्करण |








