समंदर नहीं, अब आसमान में तैरेगा Aircraft Carrier! चीन का खतरनाक प्लान

By Alok Ranjan

Updated On:

Date:

एक ऐसा एयरक्राफ्ट करियर जो समंदर में नहीं बल्कि आसमान में तैरेगा….एक ऐसा एयरक्राफ्ट करियर जो हवा से ही अटैक ड्रोन्स लॉन्च कर सकता है….एक ऐसा एयरक्राफ्ट करियर जो आसमान से ही दुश्मन के ठिकानों पर मिसाइलों की बारिश कर सकता है…क्या चीन स्टार वार्स को रियल करने वाला है?क्या नेवल एयरक्राप्ट और ड्रोन करियर के बाद चीन अब आसमान में एयरक्राफ्ट करियर तैनात करने वाला है?

चीन ने हाल ही में अपने इस फ्यूचर Orbital Drone Carrier के प्रोजेक्ट को अनविल किया है। इसका एक एनिमेशन वीडियो भी जारी किया गया है। ये वीडियो बिल्कुल स्टार वार्स की याद दिला रहा है। चीन ने अपने इस वीडियो में दिखाया है कि कैसे Orbital Drone Carrier एक नहीं बल्कि कई फाइटर ड्रोन्स को अपने साथ लेकर आसमान में उड़ता रहेगा और फिर ज़रूरत पड़ने पर वो वहीं से इन ड्रोन्स को दुश्मन पर हमला करने के लिए लॉन्च कर देगा।अब चीन के इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हैं।

चीन का Orbital Drone Carrier उसके Nantianmen Project का हिस्सा है जो फ्यूचर एयरोस्पेस ऑपरेशन्स के लिए एयर-स्पेस और हाइपरसोनिक सिस्टम को इंटीग्रेट करने के लिए चलाया जा रहा है…चीन ने अपने इस फ्यूचरिस्टिक Orbital Drone Carrier को Luanniao नाम दिया है। Luanniao चीन के एक पौराणिक पक्षी का नाम है। और चीन ने अपने इसी माइथोलॉजिकल बर्ड के नाम पर इस फ्लाइंग ड्रोन करियर का नाम रखा है।तो दावा किया जा रहा है कि Luanniao करीब 242 मीटर लंबा और 684 मीटर चौड़ा होगा। इसका वजन 1 लाख 20 हजार टन तक हो सकता है।अभी दुनिया का सबसे बड़ा नेवल एयरक्राफ्ट करियर अमेरिका के USS Gerald R Ford को माना जाता है। इसकी लंबाई 337 मीटर और चौड़ाई 78 मीटर है। इसका वजन 1 लाख टन के करीब है।

यानी चीन का ये फ्लाइंग ड्रोन करियर, सबसे बड़े एयरक्राफ्ट करियर से भी बड़ा और भारी होगा।चीन के इस फ्लाइंग ड्रोन करियर के प्रोजेक्ट को अनवेल करते ही दुनिया भर में सनसनी मच गई।UK के द टेलिग्राफ ने रिपोर्ट छापी कि चीन ने अपने फ्लाइंग एयरक्राफ्ट करियर को अनविल कर दिया है।तो द संडे गार्जियन ने भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सारी जानकारियों के साथ एक रिपोर्ट पब्लिश की है।असल में चीन के इस प्रोजेक्ट का पता चलते ही दुनिया भर के देशों के कान खड़े हो गये हैं। इतने विशाल फ्लाइंग ड्रोन करियर के प्रोजेक्ट ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस तक के होश उड़ा दिये हैं और इसकी वजह है इस Orbital Aircraft Carrier की स्पेसिफिकेशन्स।

चीनी मीडिया के मुताबिक ये Orbital Aircraft Carrier धरती और अंतरिक्ष के ठीक बॉर्डर पर मंडराता रहेगा। यानी नॉर्मल मिसाइलों की रेंज से बाहर होगा…इस ड्रोन करियर पर 88, Xuan Nu Fighter Drone तैनात किये जाएंगे। जो जंग की हालत में आसमान से ही दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने के लिए लॉन्च कर दिये जाएंगे। ये अटैक ड्रोन्स दुश्मन के फाइटर जेट्स के साथ-साथ ज़मीन पर मौजूद असेट्स को भी तबाह कर देंगे। फ्लाइंग प्लेटफॉर्म्स से लॉन्च होने की वजह से इनकी रेंज और अटैक पावर भी बढ़ जाएगी।दावा ये भी किया जा रहा है कि ये Orbital Drone Carrier खुद भी हाइपरसोनिक मिसाइल्स से लैस होगा जो ज़रूरत पड़ने पर आसमान से ही इन मिसाइलों को लॉन्च कर देगा।इसी वजह से इसे हेल करियर के नाम से भी पुकारा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन इसे अगले 2 से 3 दशक में ऑपरेशनल बना सकता है। सुनने में ये समय बहुत ज़्यादा लग रहा है लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए ये समय कुछ भी नहीं है।वैसे पिछले साल चीन ने एक और फ्लाइंग ड्रोन मदर शिप Jiu Tian को भी अनविल किया था। आप देख सकते हैं कि ये एक प्रिडेटर ड्रोन की तरह दिखने वाला एयरक्राफ्ट है। इसके आर्मामेंट्स में PL-12AE जैसी एयर टू एयर मिसाइल्स लगी हैं।इसके फ्रंट साइड में सर्विलांस कैमरे लगे हैं।अब इसका एनिमेटेड वीडियो देखिये- इसमें आप देख रहे होंगे कि Jiu Tian के दोनों तरफ की बॉडी के दरवाज़े विंग की तरफ ऊपर उठ गये हैं और उसके अंदर से ड्रोन्स निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 100 ड्रोन्स तैनात किये जाएंगे।ये स्वार्म या कामिकेज़ ड्रोन्स हैं जो दुश्मन के स्ट्रैटेजिक पॉइन्ट्स, रडार स्टेशन्स, कमांड सेंटर्स, एयर डिफेंस सेटअप के अलावा एयरबेसेज़ और नेवल असेट्स को डैमेज कर सकते हैं। एयर लॉन्च होने की वजह से इनकी रेंज और एफेक्टिवनेस भी बढ़ जाती है।जब चीन ने अपने इस ड्रोन मदरशिप को अनविल किया था तब भी इसने सुर्खियां बटोरी थीं..15 दिसंबर 2025 को फोर्स इंडेक्स ने ख़बर छापी थी कि चीन ने दुनिया के इस पहले फ्लाइंग एयरक्राफ्ट करियर की पहली उड़ान को कामयाबी से पूरा कर लिया है।और अब तो चीन फ्लाइंग ड्रोन करियर के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जो भारत तो छोड़िये, अमेरिका तक के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Leave a Comment