अफगानिस्तान ने पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराया है…..पाकिस्तान का फाइटर पायलट अफगानिस्तान फोर्स की कस्टडी में है….अफगानिस्तान फोर्स के इस दावे ने पाकिस्तान की मिट्टी पलीद कर दी है….दुनिया भर में बेइज्जती हो रही है। यहां तक कि पाकिस्तान के आयरन क्लैड फ्रेंड चीन के सरकारी भोंपू शिनुहा ने भी ख़बर छाप दी है….फ्रांस 24 ने भी लिखा है कि अफगानिस्तान के मुताबिक पाकिस्तान का फाइटर जेट क्रॉस बॉर्डर स्ट्राइक के दौरान गिरा दिया गया है….बताइये, क्या इज्जत रह जाएगी पाकिस्तान की, अगर ये ख़बर सही साबित हो गई। जिस देश के पास ना तो कायदे की एयरफोर्स है, ना एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम, ना रडार, उस अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के फाइटर जेट गिरा दिये….भई ये तो मुनीर की पतलून उतार कर बेइज्जत करने जैसी बात है|

बात ये है कि पिछले दो दिनों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग जारी है। डूरंड लाइन पर दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के आमने सामने हैं….और दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग और गोलाबारी की जा रही है। दोनों पक्ष दावा कर रहे हैं कि उन्होंने एक दूसरे के कई पोस्ट तबाह कर दिये हैं और कइयों को कब्जे में ले लिया है….लेकिन इन्हीं दावों के बीच अफगानिस्तान ने एक ऐसा दावा ठोक दिया जिसने पाकिस्तान के पैरों के नीचे से ज़मीन खींच ली।ये दावा है पाकिस्तान का एक फाइटर जेट मार गिराये जाने का। अफगानिस्तान की डिफेंस फोर्सेज़ ने दावा किया है कि उसने Nangarhar province में जलालाबाद के पास एक पाकिस्तानी फाइटर जेट को शॉट डाउन कर दिया है।दावा ये भी किया गया कि पाकिस्तानी पायलट को ज़िंदा पकड़ लिया गया है…अफगानिस्तान के इस दावे पर पाकिस्तान की हवाइयां इसलिए उड़ने लगी क्योंकि ये उसके लिए बहुत बड़ी शर्मिंदगी की बात होती। पाकिस्तान ने फौरन अफगानिस्तान के इन दावों को झूठा बता दिया।….पाकिस्तान ने कहा कि उसके सभी फाइटर जेट और पायलट्स सुरक्षित हैं और अफगानिस्तान का जेट को शॉट डाउन करने का दावा गलत है।

पाकिस्तान के इस दावे में दम इसलिए लगता है क्योंकि अभी तक पाकिस्तानी फाइटर जेट के शॉट डाउन किये जाने की कोई पुख़्ता तस्वीर सामने नहीं आई है। ठीक वैसे ही जैसे पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के कई जेट्स मार गिराने का दावा किया था लेकिन कोई सबूत पेश नहीं कर पाया था।अभी जो अफगान मीडिया या सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी जेट बता कर तस्वीरें डाली जा रही हैं वो सारी की सारी या तो AI जेनरेटेड हैं या पुरानी तस्वीरें हैं जिन्हें अभी का बताया जा रहा है।अब जैसे अफगानिस्तान के TOLO News की छापी गई इस तस्वीर को देखिये।

इसमें बैकग्राउंड में एक फाइटर जेट का जला हुआ मलबा दिखाई दे रहा है और उस पर लिखा गया है कि अफगान फोर्स ने पाकिस्तानी जेट को Nangarhar में शॉट डाउन कर दिया।लेकिन इसमें जो तस्वीर लगाई गई है वो ग़लत है। पुरानी है और पाकिस्तान के जेट की भी नहीं है। ये रशियन Be-200 फायर फाइटर प्लेन था जिसका इस्तेमाल तुर्की अपने कहरामनमारास के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए कर रहा था। ये प्लेन 14 अगस्त 2021 को क्रैश कर गया था।

तोलो न्यूज़ ने उसी प्लेन की तस्वीर को पाकिस्तानी जेट के शॉट डाउन की ख़बर के साथ अटैक कर पोस्ट कर दिया है।तोलो न्यूज़ ने उसी प्लेन की तस्वीर को पाकिस्तानी जेट के शॉट डाउन की ख़बर के साथ अटैक कर पोस्ट कर दिया है। अफगानिस्तान से जुड़े S हैदर हाशमी नाम के X हैंडल ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि –ब्रेकिंग न्यूज़ पहली बार इस्लामिक अमीरात के मुजाहिद्दीनों ने पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया है और पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है।
इस पोस्ट में S Haider Hashmi ने कुछ तस्वीरें भी लगाई हैं। एक तस्वीर क्रैश किये हुए एक फाइटर जेट की टेल की है। टेल पर पाकिस्तानी झंडा नज़र आ रहा है। ये किसी खेत में गिरा हुआ है। आसपास लोग खड़े होकर इसे देख रहे हैं। बाकी तीन तस्वीरों में पैराशूट जैसी चीज़ को लिये लोग नज़र आ रहे हैं।तो S Haider Hashmi के इस ट्वीट में जो पाकिस्तानी जेट की तस्वीर लगाई गई है वो भी पाकिस्तान अफगानिस्तान वार से जुड़ी हुई नहीं है। ये तस्वीर 8 जनवरी 2020 की है। तब पाकिस्तान एयरफोर्स का FT-7 एयरक्राफ्ट मियांवली में क्रैश कर गया था। इस हादसे में दोनों पायलट मारे गये थे।

इस बात में तो कोई दोराय नहीं कि अब तक पाकिस्तानी जेट के शॉट डाउन किये जाने के दावे में जितनी तस्वीरें पोस्ट की गई हैं सारी फर्जी हैं, लेकिन क्या अफगानिस्तान का पाकिस्तानी जेट को शॉट डाउन करने का दावा भी फर्जी है? दोस्तों, अफगानिस्तान के इस दावे को सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता है।सबसे पहली बात ये कि अफगान डिफेंस फोर्स के खालिद बिन वलीद क्रॉप्स 201 के स्पोक्सपर्स वहिदुल्लाह मोहम्मदी ने इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तान का एक जेट शॉट डाउन किया गया है और उसका पायलट पकड़ा गया है…अफगानिस्तान के अमू रेडियो ने उस अफगान फौजी से भी बात की है जिसने पाकिस्तानी पायलट को पकड़ा था। उसने बताया है कि कैसे पैराशूट से उतरने के बाद पाकिस्तानी पायलट ने भागने की कोशिश की थी…अमू रेडियो ने नांगरहार का एक फुटेज भी जारी किया है जिसमें लोग पाकिस्तानी पायलट को सज़ा दिये जाने की मांग कर रहे हैं।अमू रेडियो का रिपोर्टर बता रहा है कि लोग पाकिस्तानी पायलट के पकड़े जाने से बहुत खुश हैं…तो ये तो हैं वो दावे और ग्राउंड रिपोर्ट्स जिसमें अफगानिस्तान ये कह रहा है कि उसने पाकिस्तान के एक F-16 को शॉट डाउन कर दिया है। अब पाकिस्तानी इस दावे को ये कह कह हवा में उड़ा रहे हैं कि अफगानिस्तान के पास एयर डिफेंस सिस्टम ही नहीं है जो वो F-16 को मार कर गिरा सके। तो ये पाकिस्तान का ख्याली पुलाव है।
अफगानी एयर डिफेंस में क्या है ?

अफगानिस्तान के पास 1986 से ही एंटी एयरक्राफ्ट स्ट्रिंगर मिसाइल सिस्टम है जो उसे अमेरिका ने रूस के खिलाफ दिये थे। खुद अफगान वार के दौरान अमेरिका को भी इन मिसाइलों ने बहुत नुकसान पहुंचाया था। मैनपैड से लॉन्च की जाने वाली ये मिसाइलें नीची उड़ान भरने वाले फाइटर जेट्स को आसानी से मार सकती हैं।इसके अलावा अफगानिस्तान के पास एंटी एयरक्राफ्ट गन्स भी हैं जो वो पाकिस्तानी एयरफोर्स के खिलाफ लगातार इस्तेमाल कर रहा है। ये गन भले ही सोवियत एरा की हैं लेकिन ये लो फ्लाइंग एयरक्राफ्ट को गिराने की क्षमता रखती हैं….और सबसे बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर अब तक जो भी एयर स्ट्राइक की है उसमें उनके ना तो एयर टू सरफेस मिसाइल्स और स्टैंड ऑफ वेपन के इस्तेमाल की बात सामने आई है| पाकिस्तान की एयरफोर्स को ये पता है कि अफगानिस्तान के पास लॉन्ग रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम नहीं है इसलिए हो सकता है कि उन्होंने टारगेट पर सटीक निशाना लगाने के लिए नीची उड़ान भरी हो और वो मैनपैड से लॉन्च की गई मिसाइल की रेंज में आ गये हों। अब इस बात की पुष्टि तभी हो पाएगी जब अफगानिस्तान या तो पाकिस्तानी पायलट को सामने ले आए या फिर शॉट डाउन किये गये पाकिस्तानी जेट की रियल फुटेज जारी कर दे। ज़रा सोचिये कि अभी केवल अफगानिस्तान के दावे भर से ही पाकिस्तान की इतनी बेइज्जती हो रही है तो अगर अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी पायलट को दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया तब तो मुनीर और शाहबाज दोनों की पतलून उतर जाएगी।
Fact Check Result
अफगानिस्तान के द्वारा फिलहाल जो भी सबूत पाकिस्तानी एयरफोर्स के फाइटर जेट को शूट डाउन करने के लिए दिए गए हैं वो फेक हैं|










