इजरायल ने भारत को ये सीक्रेट मिसाइल ऑफर क्यों की ?

By Alok Ranjan

Updated On:

Date:


अभी तो चर्चा इज़रायल के एयर लॉन्च्ड क्वासी बैलेस्टिक मिसाइल एयर लोरा की ही हो रही थी….और कहां अब इज़रायल ने भारत को अपनी बेहद ख़तरनाक और खुफिया मिसाइल का ऑफर दे डाला है।ये मिसाइल है Golden Horizon | भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को इज़रायल गए थे, उनका वहां पर ज़बरदस्त स्वागत हुआ | पीएम मोदी के आगमन से पहले 22 फरवरी को इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतेन्याहू ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो उनकी कैबिनेट मीटिंग का था। वीडियो के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा-

भारत-इज़रायल दोस्ती

इज़राइल और भारत के बीच का रिश्ता दो ग्लोबल लीडर्स के बीच एक मज़बूत गठबंधन है। हम इनोवेशन, सिक्योरिटी और एक जैसे स्ट्रेटेजिक विज़न में पार्टनर हैं। हम सब मिलकर स्टेबिलिटी और प्रोग्रेस के लिए कमिटेड देशों का एक ग्रुप बना रहे हैं। AI से लेकर रीजनल कोऑपरेशन तक, हमारी पार्टनरशिप नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है।जेरूसलम में आपसे मिलने का इंतज़ार रहेगा, PM मोदी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेतेन्याहू के इस ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा –

भारत-इज़रायल डिफेंस डील

पीएम मोदी के इस ट्वीट पर नेतेन्याहू ने फिर से ट्वीट किया। उन्होंने इज़रायल और भारत के झंडे के साथ नमस्कार की इमोजी भी लगाई।यानी पीएम मोदी के इस इज़रायल दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच की साझेदारी भी बेहद अहम है। जिसमें AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी के साथ-साथ डिफेंस पार्टनरशिप भी बहुत अहम है। PM के इसी इज़रायल विजिट के दौरान 8.6 बिलियन डॉलर के करीब की डिफेंस डील होने वाली है।इसमें स्पाइस 1000 प्रिसिजन गाइडेड बॉम्ब, रैंपेज एयर टू सरफेस मिसाइल, एयर लोरा एयर लॉन्च्ड बैलेस्टिक मिसाइल और आइस ब्रेकर मिसाइल सिस्टम की डील होने की बात की जा रही थी लेकिन अब इसमें नया नाम जुड़ता दिख रहा है और वो नाम है Golden Horizon का।ये वो मिसाइल है जिसे इज़रायल ने पिछले साल क़तर पर किये गये हमले में इस्तेमाल किया था…चलिये, आपको इस मिसाइल की थोड़ी जानकारी दे देता हूं।कहा जाता है कि Golden Horizon इज़रायल की स्पैरो टारगेट फैमिली के तर्ज पर डेवलप की गई मिसाइल है।स्पैरो फैमिली की मिसाइल्स एरो एंटी बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम की टेस्टिंग के लिए बनाई गई हैं। देखिये, ये है ब्लू स्पैरो एयर लॉन्च्ड बैलेस्टिक मिसाइल। इन्हें इज़रायल ने अपने F-15D पर तैनात किया हुआ है। और जैसा कि मैंने बताया कि इन मिसाइलों का इस्तेमाल इज़रायल अपने BMD सिस्टम को टेस्ट करने के लिए करता है…

गोल्डन होराइज़न मिसाइल खास क्यों है ?

ये स्पैरो फैमिली की तीनों मिसाइल का पाथ और BMD सिस्टम के टारगेट्स को दिखा रहा है।..लेकिन इज़रायल ने इन्हीं टेस्ट मिसाइल्स को एक ख़तरनाक मिसाइल में बदल दिया है जो दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर देती है।मैंने इस मिसाइल को खुफिया मिसाइल इसलिए कहा था क्योंकि इज़रायल ने अब तक इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स पब्लिक नहीं किये हैं लेकिन स्पैरो टारगेट मिसाइल्स की कैपेब्लिटी से तुलना कर इसके बारे में अनुमान लगाया जाता है।तो पहली बात ये कि ये एक एयर लॉन्च्ड बैलेस्टिक मिसाइल है। इसमें क्वासी टेक्नोलॉजी लगाई गई है यानी बैलेस्टिक होने के बाद भी ये बैरेल रोल और मनूवर करने की क्षमता रखती है। ये मिसाइल लैंड लॉन्च्ड बैलेस्टिक मिसाइल की ट्रेजेट्ररी फॉलो करती है यानी ये पहले धरती के वायुमंडल के बाहर जाती है और फिर तय दूरी के बाद रिएंट्री करती है।

Technical Specifications of Golden Horizon Missile

ये मिसाइल करीब 8 मीटर लंबी और 3 टन वजनी है। बताया जाता है कि इसकी रेंज 800 किलोमीटर है। लेकिन अगर इसे आइडियल हाई-एल्टिट्यूड लॉन्च कंडिशन से दागा जाए तो ये 2000 किलोमीटर दूर तक पहुंच सकती है…इज़रायल ने जब क़तर पर ये मिसाइल दागी थी तब मिसाइल ने 1500 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय की थी…यानी ये मिसाइल इंडियन एयरफोर्स के लिए एक शानदार स्टैंडऑफ वेपन साबित हो सकती है जो उसके फाइटर जेट्स को एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम्स की पहुंच से दूर रखकर ही दुश्मन को तबाह करने की क्षमता दे रही है। इस मिसाइल को ना केवल पाकिस्तान बल्कि चीन के लिए भी बेहद कारगर माना जा रहा है…तो इज़रायल से होने वाली डिफेंस डील में अगर इस मिसाइल को भी शामिल किया जाता है तो निश्चित तौर पर ये हमारी सेना की ताक़त को बढ़ाने वाली होगी।

Leave a Comment