- भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI क्रैश
- हादसे में पायलट के लापता होने की खबर
- भारतीय वायुसेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया
- भारत केसबसे ताकतवर फाइटर जेट में से एक
क्रैश की डिटेल
भारतीय वायुसेना का एक सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट असम के करबी आंगलोंग जिले में आज शाम लगभग 7 बजे क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट लापता है और खोज अभियान जारी हैI भारतीय वायुसेना और स्थानीय प्रशासन ने फौरन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया हैI डिफेंस पीआरओ नारेंगी ने सुखोई के क्रैश होने की घटना की पुष्टि कर दी हैI अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि क्रैश होने की वजह क्या हैI
सुखोई 30 की खासियत क्या है ?
SU-30 MKI इंडियन एयरफोर्स का मुख्य मल्टी-रोल फाइटर जेट है। रूस और भारत के संयुक्त सहयोग से इसे विकसित किया गया। इसकी खासियत है लंबी दूरी की मारक क्षमता, एयर-टू-एयर और एयर-टू-ग्राउंड मिशन। भारतीय वायुसेना के पास लगभग कुल SU-30 MKI की सख्या 272 थी, लेकिन आज के क्रैश को मिलाकर 12 सुखोई जेट अब तक क्रैश हो चुके हैं

Su-30MKI क्रैश टाइमलाइन
| क्रमांक | तारीख | स्थान | संभावित कारण / विवरण |
|---|---|---|---|
| 1 | 30 अप्रैल 2009 | राजस्थान | पायलट की गलती, SB-021 क्रैश |
| 2 | 30 नवंबर 2009 | पोखरण रेंज | इंजन में आग |
| 3 | 13 दिसंबर 2011 | पुणे के पास | ट्रेनिंग मिशन, SB-142 क्रैश |
| 4 | 19 अप्रैल 2012 | ट्रेनिंग फ्लाइट | नोज़ गियर समस्या |
| 5 | 19 फरवरी 2013 | पोखरण रेंज | शाम 7:20 बजे क्रैश |
| 6 | 14 अक्टूबर 2014 | पुणे | तकनीकी खराबी |
| 7 | 27 मई 2015 | तेजपुर, असम | ट्रेनिंग मिशन, दोनों पायलट सुरक्षित |
| 8 | 1 जुलाई 2018 | नासिक, महाराष्ट्र | ट्रेनिंग मिशन के दौरान क्रैश |
| 9 | 27 सितंबर 2019 | सोनितपुर, असम | दोनों पायलट सुरक्षित |
| 10 | 25 मार्च 2022 | श्योपुर, मध्य प्रदेश | तकनीकी खराबी |
| 11 | 5 जून 2024 | नासिक, महाराष्ट्र | HAL टेस्ट फ्लाइट, दोनों पायलट सुरक्षित |
| 12 | 5 मार्च 2026 | करबी आंगलोंग, असम | शाम 7 बजे क्रैश, एक पायलट लापता |










