पूरी खबर क्या है ?
भारत के सऊदी अरब स्थित दूतावास ने पुष्टि कर दी है कि 18 मार्च को हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। ये हमला रियाद में हुआ था और इसी हमले में भारतीय की मौत हो गयी थी। घटना पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और हमलों के दौरान हुई। फिलहाल मृतक की पहचान, पेशा और पारिवारिक पृष्ठभूमि सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन दूतावास ने परिवार से संपर्क कर सहायता देने का आश्वासन दिया है। सऊदी अरब की ओर से भी स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।
भारत का दूतावास क्या कह रहा है?
- दूतावास ने कहा कि वे मृतक के परिवार और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हैं।
- उन्होंने गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
- दूतावास स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है और कांसुलर सपोर्ट प्रदान कर रहा है।
“हम रियाद में 18 मार्च की घटनाओं के दौरान एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। हम परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”-सऊदी अरब में भारतीय एंबेसी
रियाद पर हुआ था मिसाइल और ड्रोन हमला
Arab News के मुताबिक 18 मार्च को रियाद में ईरान की की तरफ से मिसाइल और ड्रोन अटैक्स किए गए थे। हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया था। हालांकि सऊदी अरब के मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम के द्वारा इन्हें इंटरसेप्ट कर लिया गया था लेकिन उनका मलबा रिहायशी इलाकों में गिरा। मिसाइल के इसी मलबे के गिरने से चार लोग ज़ख्मी हो गए थे। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत ने भारत और सऊदी अरब दोनों को चिंतित कर दिया है। दूतावास ने परिवार को सहायता देने का वादा किया है, जबकि सऊदी प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
सऊदी अरब की प्रतिक्रिया
- सऊदी अरब की ओर से अभी तक मृतक की पहचान या विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
- स्थानीय प्रशासन भारतीय दूतावास के साथ मिलकर मामले की जांच और सहायता में जुटा है।
मृतक भारतीय कौन था ?
अभी तक नाम, पेशा, कब सऊदी अरब गया था और पारिवारिक पृष्ठभूमि जैसी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। दूतावास और मीडिया रिपोर्ट्स में अभी तक मृतक के गृह राज्य या शहर का उल्लेख नहीं किया गया है। केवल इतना बताया गया है कि परिवार से संपर्क कर सहायता दी जा रही है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि अब तक कुल 6 भारतीयों की मौत हो चुकी है और 1 लापता है ongoing conflict में।








Kya abhi india ko pakistan par hamla kar dena chahiye? Bcoz abhi afghanistan, TTP, BALUCHISTAN sabhi pakistan ko barbad karna chahte he to ye acha moka he india ke liye dubara pata nahi kab yesa mokal milega
nahi abhi sahi waqt nahi hai hamla karne ka