PSL का बजेगा बाजा, ऑस्ट्रेलिया-बिट्रेन ने जारी की एडवायज़री

By Alok Ranjan

Published On:

Date:

australian-players-skip-psl-pakistan-2026

  • अफगान-पाक लड़ाई की वजह से PSL पर खतरा
  • ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने बजायी खतरे की घंटी
  • सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एडवायज़री जारी की
  • विदेशी खिलाड़ियों की किडनैपिंग हो सकती है

विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ा

पाकिस्तान के PSL का जनाजा उठने वाला है। PSL से जुड़ी बहुत बड़ी अपडेट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही नहीं पूरे पाकिस्तान को हिला दिया है। पाकिस्तान को अफगानिस्तान पर हमले का खामियाजा क्रिकेट के मैदान पर भुगतना पड़ सकता है। ख़बर आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी PSL में हिस्सा लेने से इनकार कर सकते हैं या फिर वो पाकिस्तान के कुछ खास जगहों में खेलने से पीछे हट सकते हैं।ये सनसनीखेज ख़बर ना पाकिस्तान से आई है और ना ही भारत से। ये ख़बर आई है ऑस्ट्रेलिया से। ऑस्ट्रेलिया की एक स्पोर्ट्स वेबसाइट कोड स्पोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलियन गर्वमेंट ने पाकिस्तान जाने वाले खिलाड़ियों के लिए चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को पेशावर जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। पेशावर यानी पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख्वा प्रॉविन्स की राजधानी। इस चेतावनी के बाद पेशावर में होने वाले PSL के मैच पर तो संकट के बादल मंडराने ही लगे हैं, साथ-साथ पाकिस्तान में विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने दी खबर

डैनियल चेर्नी कोड स्पोर्ट्स और न्यूज़ कॉर्प क्रिकेट के चीफ क्रिकेट राइटर हैं। ये ख़बर उन्होंने ही ब्रेक की है। उन्होंने इस बारे में अपने ट्वीट में लिखा है पेशावर जालमी इस महीने के आखिर में पेशावर में ही रावलपिंडी के खिलाफ खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई सरकार की सलाह में साफ तौर पर कहा गया है कि लोग उस शहर की यात्रा न करें। एरॉन हार्डी पेशावर के साथ और जेक फ्रेज़र-मैकगर्क रावलपिंडी के साथ अनुबंधित हैं।

पाकिस्तान जाने से परहेज़ की एडवायज़री

ऑस्ट्रेलियन गर्वमेंट की स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट में पाकिस्तान जाने के बारे में लिखा है। वो लिखते हैं Reconsider your need to travel । यानी पाकिस्तान जाने से पहले फिर से सोचें। सोचें कि क्या आपका पाकिस्तान जाना इतना ज़रूरी है? और ऑस्ट्रेलिया की गर्वमेंट ये क्यों कह रही है भला? इसलिए कह रही है क्योंकि पाकिस्तान एक अनसेफ कंट्री है। वहां हर रोज़ कहीं ना कहीं कोई ना कोई आतंकी वारदात होती रहती है। पूरा का पूरा पाकिस्तान एक कॉन्फ्लिक्ट ज़ोन में बदल चुका है। बलोचिस्तान, KPK ही नहीं अब तो सिंध और पंजाब भी इसी कटैगरी में आ चुके हैं। देखिये ये है ऑस्ट्रेलियन गर्वमेंट की अपने सिटिजन्स के लिए जारी की गई पूरी ट्रैवल एडवाइजरी। ये एडवाइजरी 6 मार्च को जारी की गई है लेकिन इसमें साफ-साफ लिखा है कि ये 18 मार्च को भी लागू हो रही है ।

एडवायज़री में क्या कहा गया है ?

हम आपको लगातार यही सलाह देते हैं कि आप पाकिस्तान जाने की अपनी ज़रूरत पर फिर से विचार करें, लेकिन अब हम आपको सलाह देते हैं कि आप खैबर-पख्तूनख्वा के चित्राल इलाके में न जाएं, क्योंकि वहां सुरक्षा की स्थिति बहुत खराब है। हम आपको लगातार यही सलाह देते हैं कि आप बलूचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा (एबटाबाद और हरिपुर ज़िलों को छोड़कर) और अफगानिस्तान और भारत से सटे सीमावर्ती इलाकों (लाहौर, वाघा, कसूर, नरोवाल और सियालकोट को छोड़कर) में न जाएं, क्योंकि वहां सुरक्षा की स्थिति बहुत अस्थिर है। पाकिस्तान में ऐसे आतंकवादी और अलगाववादी समूह सक्रिय हैं जो विदेशी हितों के विरोधी हैं। आतंकवादी हमलों और अपहरण का खतरा अभी भी बहुत ज़्यादा बना हुआ है। विदेशियों को निशाना बनाया जा सकता है। आतंकवादी उन जगहों को भी निशाना बना सकते हैं जहां विदेशी लोग अक्सर आते-जाते हैं, जैसे कि बड़े होटल, अस्पताल, परिवहन के साधन (ट्रेन और हवाई अड्डे सहित), और पूजा-पाठ की जगहें। पाकिस्तान में अपहरण का कुल मिलाकर खतरा बहुत ज़्यादा है। जिन लोगों के पास पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया, दोनों देशों की नागरिकता है, उन्हें विशेष रूप से खतरा हो सकता है। लोगों की बड़ी भीड़, प्रदर्शनों और विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहें, क्योंकि ये कभी भी हिंसक रूप ले सकते हैं। स्थानीय मीडिया पर नज़र रखें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

कौन-कौन से ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी PSL खेल रहे हैं ?

ऑस्ट्रेलियन गर्वमेंट ने एक मैप भी जारी किया है। इसमें पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक हिस्से को पूरी तरह से Do Not Travel में डाला गया है जबकि दूसरे को Reconsider your need to travel में । अब Do Not Travel वाले हिस्से में KPK का चित्राल, मर्दान, नौशेरा, कोहाट, बन्नू, डेरा इस्माइल खां, क्वेटा ,सिबी, सुरब, पंजगुर, तुरबत जिवनी और पसनी समेत और भी कई जगहों के नाम लिखे हुए हैं। इनमें से एक नाम KPK की राजधानी पेशावर का भी है । PSL 2026 के ज़्यादातर मैच लाहौर, मुलतान, रावलपिंडी, कराची और फैसलाबाद में होने जा रहे हैं लेकिन एक मैच पेशावर में भी हो रहा है। ये मैच 28 मार्च को पेशावर जालमी बनाम रावलपिंडी पिंडीज़ है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर एरॉन हार्डी पेशावर जालमी टीम के सदस्य हैं । जबकि जैक फ्रेसर मैकगुर्क रावलपिंडी की टीम का हिस्सा हैं। अब इन दोनों के सामने संकट ये है कि इन दोनों की टीमों का मैच उस पेशावर में होने वाला है जिसे ऑस्ट्रेलियन गर्वमेंट ने Do Not Travel की लिस्ट में डाला हुआ है। तो अब ये कहा जा रहा है कि क्या खिलाड़ी अपनी सरकार की एडवाइजरी को दरकिनार करते हुए पेशावर जाएंगे।

अमेरिका और ब्रिटेन ने भी एडवायज़री जारी की

ऐसी ही ट्रैवल एडवाइजरी अमेरिका ने भी पाकिस्तान जाने वाले अपने नागरिकों के लिए जारी की हुई है। देखिये 9 मार्च को जारी इस एडवाइजरी में लाहौर, कराची और पेशावर में होने वाले धार्मिक जुलूसों से बचने की सलाह दी गई थी। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह से बचने के लिए कहा गया था। अब एक एडवाइजरी यूनाइटेड किंगडम की भी देख लीजिए। यूनाइटेड किंगडम ने भी पाकिस्तान के कई इलाकों को डेंजर जोन में डाला हुआ है । इनमें बाजौर, बन्नू, डेरा इस्माइल खान के अलावा खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर भी शामिल है । UK गर्वमेंट ने तो साफ-साफ ये भी लिखा दिया है कि अगर सरकार की ट्रैवल एडवाइज को बायपास करते हुए कोई ब्रिटिश इन इलाकों में जाता है और उसे कुछ होता है तो सरकार उसे ट्रैवल एन्श्योरेंस का भुगतान नहीं करेगी ।

इंग्लैंड के खिलाड़ी भी PSL खेल रहे हैं

अब इसमें इंग्लैंड के James Vince और Laurie Evans भी फंस सकते हैं। जेम्स पेशावर की टीम में हैं जबकि Laurie रावलपिंडी की । इससे पहले पाकिस्तान में सिक्योरिटी को लेकर चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान बवाल खड़ा हुआ था। उस वक्त भारत ने पाकिस्तान जाकर मैच खेलने से इनकार कर दिया था और मैच दुबई में खेला गया था। लेकिन वो ICC का इवेंट था और ये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अपनी लीग है। तब तो पाकिस्तान ने भारत पर झूठे आरोप और प्रोपेगेंडा का आरोप लगाया था लेकिन अब जब सिक्योरिटी थ्रेट्स की बात ऑस्ट्रेलिया से आ रही है तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम है। इस बार जो थ्रेट है उसमें एक फैक्टर अफगानिस्तान का भी है। सारी सिक्योरिटी एडवाइजरी में ये कहा गया है कि पाकिस्तान के अफगानिस्तान में किये गये हमलों का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के प्रमुख शहरों को टारगेट बनाया जा सकता है।

पाकिस्तान बोर्ड का खतरे से इंकार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी ने स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि पाकिस्तान में खिलाड़ियों के लिए कोई सिक्योरिटी कंसर्न नहीं है। अब पाकिस्तान तो हर बार एक ही राग अलापता है। अफगानिस्तान के ड्रोन इस्लामाबाद में गिर रहे हैं, रावलपिंडी में गिर रहे हैं। ख़ैबर पख़्तूनख्वा में सिक्योरिटी फोर्सेज़ के दस्ते को ही टारगेट किया जा रहा है, बलोचिस्तान में भी लगातार हमले हो रहे हैं लेकिन मोहसिन नक़वी खिलाड़ियों की पुख़्ता सुरक्षा का ढोल पीट रहे हैं। तो अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पेशावर से मैच शिफ्ट करने जा रही है या फिर ऑस्ट्रेलियन और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को उनकी सरकार पेशावर जाकर खेलने की स्पेशल परमिशन देने वाली है।

PSL छोड़ कर खिलाड़ियों का जाना जारी

पाकिस्तान में हमले के डर कहें या फिर लीग का स्टेटस, कई विदेशी खिलाड़ी PSL छोड़-छोड़ कर भाग रहे हैं। श्रीलंका के कुसल मेंडिस, ऑस्ट्रेलिया के Mitchell Owen, न्यूज़ी लैंड के Lyle Jamieson और जिमवांबे के Blessing Muzarabani ने PSL छोड़ दी है। Muzarabani ने IPL की KKR को जॉइन किया है, Lyle Jamieson ने पंजाब किंग्स 11 को, मिशेल ओवन भी अब IPL खेल रहे हैं। यानी PSL में सेलेक्ट होने के बाद भी विदेशी खिलाड़ियों में भगदड़ मची हुई है। हर कोई चाह रहा है कि किसी तरह उसकी इस पाकिस्तानी लीग से जान छूटे। इस सिचुएशन में अगर अफगानिस्तान की तरफ से एक भी हमला अगर खैबर पख़्तूनख्वा में हुआ तो वहां से PSL मैच का शिफ्ट होना तय है, लेकिन अगर ये हमला बड़ा हुआ तो यकीन मानिये पूरे टूर्नामेंट के रद्द होने का भी ख़तरा पैदा हो जाएगा और अब तो दुबई के हालात भी ठीक नहीं कि पाकिस्तान टूर्नामेंट को वहां शिफ्ट कर दे और तब PSL का जनाजा निकल जाएगा दोस्तों।

Leave a Comment