अफगान तालिबान ने दी आसिम मुनीर को बेल्ट ट्रीटमेंट, BLA ने बंधक बनाए 7 फौजी मार दिए

By Alok Ranjan

Published On:

Date:

In Logar, Afghan forces targeted a Pakistani military regime's drone before it reached its target

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में ड्रोन वॉर

आसिम मुनीर को लगा था कि वो दो-तीन दिनों में अफगानिस्तान को घुटने पर ला देगा लेकिन उसका ये ख्वाब- ख्वाब ही रह गया।आसिम मुनीर को लगा था कि वो एयरफोर्स और ड्रोन के दम पर अफगान तालिबान को आसानी से हरा देगा लेकिन अब हो उल्टा रहा है।ज़मीन से लेकर आसमान तक की लड़ाई में अफगान तालिबान ने आसिम मुनीर को बेल्ट ट्रीटमेंट दे डाला है।सबसे पहले तो अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर ड्रोन स्ट्राइक शुरू कर दी है। पिछले 4-5 दिनों से अफगानिस्तान पाकिस्तान पर ड्रोन हमले कर रहा है।अफगान डिफेंस मिनिस्ट्री ने खुद बताया है कि अफगानिस्तान एयरफोर्स ने रावलपिंडी, क्वेटा समेत खैबर पख़्तूख्वा के कई इलाकों पर सटीक हमलों को अंजाम दिया है…अफगानिस्तान की तरफ से एक तस्वीर भी जारी की गई जिसमें नूर खान एयरबेस पर हमले का दावा किया गया है…इतना ही नहीं, अफगान डिफेंस फोर्स ने अपने एक स्ट्राइक ड्रोन का वीडियो भी जारी किया है…अब पाकिस्तान के लोग अफगानिस्तान के इन दावों को फर्जी बता रहे हैं। दोस्तों, ये हो सकता है कि अफगानिस्तान डिफेंस फोर्स जितने दावे कर रही है वो पूरा का पूरा सच ना हो, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान के कई स्ट्रैटेजिक लोकेशन्स को अपने ड्रोन से टारगेट कर चुका है।यहां तक कि पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान के ड्रोन अटैक की बात मानी है, हालांकि उसने दावा किया है कि अफगानिस्तान के ड्रोन्स को इंटरसेप्ट कर लिया गया

अफगान तालिबान ने ड्रोन स्ट्राइक को बढ़ाया

ये वीडियो खालिद शाह हकमाल नाम के X अकाउंट से पोस्ट किया गया है। 3 मार्च को पोस्ट किये गये इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान के ड्रोन्स पाकिस्तान पर हमले के लिए लॉन्च किये गये हैं….ये तो बात हुई अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के ड्रोन अटैक की। अब आपको बताता हूं कि अफगानी पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक और ड्रोन स्ट्राइक का कैसे जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसने काबुल और बगराम एयरबेस पर फिर से स्ट्राइक की है…लेकिन रिपोर्ट्स बता रही हैं कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर स्ट्राइक के लिए अब फाइटर जेट्स का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। अगर ऐसा है तो क्यों भला? क्या इसके पीछे वही ख़बरें हैं जो ये दावा कर रही थीं कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान का F-16 शॉट डाउन कर दिया है?तो अब पाकिस्तान अफगानिस्तान पर ड्रोन स्ट्राइक कर रहा है लेकिन अफगानिस्तान अपने पुराने एयर डिफेंस सिस्टम्स से ही इन ड्रोन्स को मलबों में बदल दे रहा है। बगराम एयरबेस पर किये गये पाकिस्तानी हमले को भी इसी तरह नाकाम कर दिया गया है।और ऐसा नहीं है कि अफगानिस्तान का ये दावा हवा-हवाई है।

पाकिस्तानी ड्रोन शॉट डाउन

इस वीडियो को देखिये- ये मलबा पाकिस्तानी ड्रोन का है जिसे अफगानिस्तान ने शॉट डाउन कर दिया है। अफगानी इस ड्रोन के मलबे को उठा-उठा कर देख भी रहे हैं। इस ड्रोन को लोगार में मार गिराया गया है…ये तस्वीर भी उसी ड्रोन की है। अफगान फौजी पाकिस्तानी ड्रोन के जनाजे को कंधे पर उठाये जा रहे हैं…अफगानिस्तान डिफेंस मिनिस्ट्री ने इस ड्रोन को शॉट डाउन किये जाने पर ट्वीट भी किया है। इसमें बताया गया है कि लोगार के अबचकान ने अफगान डिफेंस ने इस पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। इस ट्वीट के साथ ड्रोन के मलबे की वो तस्वीरें भी अटैच की गई हैं

तालिबान के कब्जे में पाकिस्तानी ड्रोन

अब इस वीडियो को देखिये। अफगानिस्तान के जबुल में भी पाकिस्तान का एक स्वार्म ड्रोन शॉट डाउन कर दिया गया। अफगानी फौज के लोग इस ड्रोन का मुआयना करते दिख रहे हैं…इधर कंधार में भी अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार कर गिरा दिया….यानी भले ही शुरुआत में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर अपना दबदबा बनाने की कोशिश की थी लेकिन अब उनके ड्रोन स्ट्राइक नाकाम साबित हो रहे हैं, दूसरी तरफ अफगानिस्तान भी लगातार पाकिस्तान पर ड्रोन हमले कर रहा है।

पाक फौज के टैंक तबाह

अब बात करते हैं ज़मीनी लड़ाई की। ज़मीनी लड़ाई में भी अफगानियों ने पाकिस्तानियों को पानी पिलाया हुआ है।देखिये- आपको दो टैंक नज़र आ रहे होंगे। इन दोनों टैंकों में से आगे वाले टैंक में आग लगी हुई है…ये दोनों पाकिस्तानी टैंक हैं जिन्हें अफगान डिफेंस फोर्सेज़ ने तबाह कर दिया है…यानी, अफगानिस्तान, पाकिस्तानी ड्रोन्स के बाद पाकिस्तानी टैंक्स के लिए भी कब्रगाह साबित हो रहा है।

पाक पोस्ट पर तालिबानी लड़ाकों का कब्जा

अब इस वीडियो को देखिये- ये स्पिन बोल्डाक का एक पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट है। लेकिन यहां अब तालिबानी लड़ाकों का कब्जा है।पोस्ट के अंदर फौजियों के लिए ज़रूरी सामान, सब्ज़ियां रखी हुई हैं। अफगान फौजी इस पोस्ट पर कब्जे के लिए एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं…इसी तरह शोराबक की पाकिस्तानी पोस्ट पर भी तालिबान ने कब्जा जमा लिया है। नंगरहार में भी पाकिस्तानी पोस्ट्स पर अफगानिस्तान की भारी गोलाबारी का वीडियो सामने आया है।अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसकी डिफेंस फोर्सेस पाकिस्तानी हमलों को ना केवल रोक रही है बल्कि उसका करारा जवाब भी दे रही है और अब तो अफगानिस्तान, पाकिस्तानी की एंबेसी बंद करने पर भी विचार कर रहा है यानी अब दोनों देशों के बीच का ये तनाव नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने बार-बार कहा है कि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है लेकिन पाकिस्तान को अफगानिस्तान पर हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। और अफगानिस्तान का ये एलान हकीकत में दिखाई भी दे रहा है।

BLA ने 7 पाकिस्तानी फौजी मारे

अब पाकिस्तानी आर्मी से जुड़ी एक और ख़बर बताता हूं दोस्तों। वो ये कि फेल्ड मार्शल मुनीर ने अपने 7 फौजियों की कुर्बानी दे ही दी।BLA ने इस 7 जवानों को 31 जनवरी से ही बंधक बनाया हुआ था। BLA ने इन्हें छोड़ने के एवज में अपने कुछ साथियों की रिहाई की मांग की थी…लेकिन गजब की बात देखिये कि मुनीर ने तो अपने जवानों से साफ मुंह मोड़ लिया। पाकिस्तानी आर्मी ने इस फौजियों को अपना मानने से भी इनकार कर दिया…ये फौजी रो रहे थे- गिड़गिड़ा रहे थे- मुनीर से अपनी जान की भीख मांग रहे थे लेकिन पाकिस्तानी आर्मी ने BLA से बात तक नहीं की…BLA के अल्टिमेटम ख़त्म हुए कई दिन बीत चुके थे और अब ख़बर आ रही है कि इन सभी बंधक बनाये गये फौजियों को मार डाला गया है…तो इस हत्या का इल्ज़ाम किस पर हुआ? BLA पर या मुनीर पर?फौजी तो शहीद होने के लिए ही सेना में आते हैं लेकिन वो लड़ते हुए जान गवां दे तो बात समझ में आती है लेकिन उन्हें बंधक बना कर मार डाला जाए और उनकी सेना उन्हें बचाने के लिए कोशिश तक ना करे, उन्हें पहचानने से भी इनकार कर दे तो वो शहादत नहीं है, उन्हें तो कुर्बानी का बकरा बना दिया गया। मुनीर अपने फौजियों के साथ यही कर रहा है जिसका अंजाम आम पाकिस्तानी फौजियों को भुगतना पड़ रहा है।

Video

Leave a Comment